गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत मथौली, जनपद कुशीनगर की ओर से समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत मथौली, जनपद कुशीनगर की अध्यक्ष नवरंग सिंह 'सैंथवार', अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त सम्मानित सभासदगण की ओर से समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर नगरवासियों से विनम्र अपील—
नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें —
न रहे गंदगी न खुले में शौच, स्वच्छ होगा भारत, स्वस्थ होगें सब लोग
नगर पंचायत को सुदृढ़ बनाने हेतु देय समस्त करों का समय से भुगतान करें ।
अतिक्रमण एक संज्ञेय अपराध है, अतः सार्वजनिक नालों, नालियों एवं सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण न करें ।
खुले में शौच करना सामाजिक अपराध है। खुले स्थान पर शौच न करें एवं नालियों में मल इत्यादि न बहाएँ, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है ।
जल अमूल्य है, इसके संरक्षण हेतु अनावश्यक दुरुपयोग से बचें ।
संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सड़े-गले एवं दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें ।
भवन निर्माण से पूर्व भवन मानचित्र को नियमानुसार नगर पंचायत से स्वीकृत अवश्य कराएँ ।
नगर के प्रत्येक भवन स्वामी कम से कम दो वृक्ष अवश्य लगाएँ और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें ।
जन्म-मृत्यु का पंजीकरण समय से करा लें, यह भविष्य में आपके काम आएगा ।
नगर में स्थापित पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है ।
प्रत्येक नागरिक राष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त एवं समृद्धिशाली बनाने हेतु संकल्प ले ।
आइए, इस गणतंत्र दिवस पर "मेरा नगर साफ हो, इसमें हम सब का साथ हो" के मंत्र के साथ स्वच्छ नगर, स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग करें ।
जय हिंद!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|