Back
बजट पर विपक्ष के तीखे सवाल: 30% घोषणाएं शुरू नहीं हुईं, 41,000 स्कूल बदहाल
VSVishnu Sharma1
Feb 11, 2026 14:37:22
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
बजट को कांग्रेस का सरकार पर हमला
बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा 20 परसेंट घोषणाएं ऐसी हैं जिनके बारे में बजट का कोई प्रावधान नहीं है। 20 से 25 परसेंट ऐसी घोषणाएं हैं जो रूटीन में चल रही हैं। बजट में सिर्फ गुमराह करने का काम किया गया। कांग्रेस की योजनाओं को बंद करने और नाम बदलने का काम सरकार ने किया है।
दिया कुमारी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर “जादू के पिटारे” वाले बयान पर पलटवार करते हुए जूली ने कहा यह नया पिटारा लेकर आए हैं। 325 करोड़ 20,000 आंगनबाड़ियों के लिए, इससे कौन सा जादू का पिटारा मिलेगा।
जूली ने कहा अब तक जो बजट घोषणाएं की हैं उनमें 30 परसेंट घोषणाएं शुरू भी नहीं हुईं। इस बार बजट में रिफाइनरी का जिक्र नहीं किया गया।
सरकार को वर्तमान की बात करनी चाहिए लेकिन 2047 की बात करते हैं। इतना कर्ज हमने 50 साल में नहीं लिया होगा जितना इन्होंने अब ले लिया है। राजस्थान को कर्ज में डुबो रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की बात की थी, कहां खरीदी?
बजट में भरतपुर का भी ध्यान नहीं रखा गया। RPSC सरकार से नहीं संभल रही है। स्टेट टेस्टिंग एजेंसी बना रहे हैं, उसे कैसे संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने पेपर लीक पर कार्रवाई करने की बात की थी। OMR शीट घोटाले के लोग इस सरकार में भी काम कर रहे थे फिर जांच क्यों नहीं कर रहे हैं。
जूली ने कहा जांच करनी है तो हमारे 5 साल के कार्यकाल की भी करो और आपके पिछले 5 साल के कार्यकाल की भी कराओ। पेपर लीक मामले की 12 साल की CBI जांच कराओ जिससे सब पता लग जाए, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा कि किस सरकार ने क्या गड़बड़ की है。
प्रदेश में 41,000 से अधिक स्कूल खराब हैं। साढ़े 500 करोड़ में राजस्थान के स्कूल कैसे सही होंगे। शिक्षा और चिकित्सा पर सरकार का ध्यान नहीं है。
जूली ने कहा सरकार को अपना मेंटल चेकअप कराना चाहिए। बजट के दौरान मंत्री सो रहे थे。
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा बजट के समय सत्ता पक्ष के लोग सो रहे थे। स्कूलों को सही करने के लिए 21 हजार करोड़ रुपए की आवश्यकता है लेकिन सरकार ने 550 करोड़ रुपए ही दिए。
डोटासरा ने कहा पेपर लीक और रोजगार के लिए बड़ी-बड़ी बातें कीं। सरकार की कमजोरी और पैरवी की वजह से बाबूलाल कटारा जैसा आदमी जिसने पेपर लीक किया, वह जमानत लेकर घर आ गया है। नौकरी की बड़ी-बड़ी बातें कीं, 3000 संविदा कर्मी लगेंगे, 5000 होमगार्ड भर्ती होगी, इसके अलावा एक भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी。
यमुना जल की बड़ी-बड़ी बातें सरकार ने कीं लेकिन सिर्फ एक लाइन लिखी है 32 हजार करोड़ की योजना। केंद्र और राज्य सरकार ने इसके लिए पैसे दिए हों तो सरकार बताए。
JJM को लेकर कोई विजन नहीं दिखा। राम जल सेतु का नाम बजट में नहीं लिया। बजट में किसी को कुछ समझ में नहीं आया。
कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान ने कहा सरकार कोई काम नहीं कर पाई। यमुना जल समझौते और मेट्रो का जिक्र सरकार ने सरकार बनते ही किया था लेकिन ना तो मेट्रो का “M” लिखा और ना यमुना जल समझौते का “Y” लिख पाए。
कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने कहा इस बजट में कुछ नहीं है। सरकार ने पिछले साल जो वादे किए थे उसका इस बार जिक्र नहीं है। सरकार के पास पैसा नहीं है। सरकार लोन लेने के लिए एमओयू कर रही है। योजनाओं में भुगतान नहीं हो रहा है। सरकार की हालत खराब है। उड़ान योजना को बंद कर दिया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बजट को लेकर कहा प्रदेश की जनता पर डबल इंजन सरकार का दोहरा कुठाराघात हुआ है। पायलट ने कहा पहले केंद्रीय बजट में भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान की अनदेखी की गई और अब राज्य सरकार ने अपने बजट के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग की आशाओं पर पानी फेर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowFeb 11, 2026 16:03:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 16:02:480
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 11, 2026 16:02:350
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 16:02:060
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 11, 2026 16:01:490
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 11, 2026 16:01:310
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 11, 2026 16:01:030
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 11, 2026 16:00:490
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:00:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 16:00:180
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 15:52:320
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 11, 2026 15:52:220
Report