Back
जमुई में स्कॉर्पियो चोरी का प्रयास: CCTV में संदिग्ध, पुलिस की गश्ती पर सवाल
ANAbhishek Nirla
Feb 11, 2026 14:45:54
Jamui, Bihar
जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना से महज़ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पतोना चौक स्थित सिम्मी रेस्टोरेंट के पास देर रात घर के सामने खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो (S11) चोरी करने का प्रयास किया गया। घटना रात करीब 1:51 बजे की बताई जा रही है। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। जानकारी के अनुसार, दो से तीन की संख्या में पहुंचे चोर पहले घर के चैन ग्रिल के पास जाकर अंदर की गतिविधियों का जायजा लेने लगे, ताकि यह पता चल सके कि कोई जाग रहा है या नहीं। इसके बाद उन्होंने घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो का अगला दरवाजा खोलने की कोशिश की। असफल होने पर पीछे का दरवाजा खोलकर गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास करने लगे। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसी दौरान घर में मौजूद वाहन मालिक रोहित कुमार साह की नजर सीसीटीवी फुटेज पर पड़ी। उन्होंने बताया कि वह रात करीब 1:30 बजे मोबाइल पर गेम खेल रहे थे, तभी सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध लोग दिखाई दिए। शक होने पर उन्होंने तुरंत गेट खोलकर शोर मचाया। हल्ला सुनते ही सभी चोर स्कॉर्पियो छोड़कर मलयपुर–कटौना पंप की दिशा में फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में रातभर पुलिस गश्ती का दावा किया जाता है, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। सिम्मी रेस्टोरेंट के सामने स्थित चिरैया यादव के गैराज से भी पूर्व में कई बार ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन अब तक चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़ित रोहित कुमार साह ने बताया कि करीब तीन माह पहले भी इसी जगह से उनकी पिकअप वाहन चोरी हो चुकी है, जिसकी प्राथमिकी मलयपुर थाना में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस ताजा मामले में उन्होंने थाना अध्यक्ष को मौखिक सूचना दी है। वहीं मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सीसीटीवी पर नजर नहीं पड़ती, तो स्कॉर्पियो की चोरी हो सकती थी। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowFeb 11, 2026 16:03:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 16:02:480
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 11, 2026 16:02:350
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 16:02:060
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 11, 2026 16:01:490
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 11, 2026 16:01:310
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 11, 2026 16:01:030
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 11, 2026 16:00:490
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:00:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 16:00:180
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 15:52:320
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 11, 2026 15:52:220
Report