Back
धनबाद केंदुआडीह गैस रिसाव: नाइट्रोजन बोरिंग से राहत की उम्मीद
NMNitesh Mishra
Dec 17, 2025 12:37:45
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के केंदुआडीह गैस रिसाव स्थल पर आज धनबाद विधायक राज सिन्हा पहुंचे, जहां गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए स्थल के समीप बोरिंग कर नाइट्रोजन गैस डालने की प्रक्रिया चल रही है। विधायक ने मौके पर मौजूद सिम्फर (CIMFR) के वैज्ञानिकों और कार्य में लगे अन्य कर्मियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं विधायक राज सिन्हा ने बताया कि वैज्ञानिकों से विस्तृत चर्चा हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसार जिस स्थल पर बोरिंग की जा रही है, वहां मीथेन गैस की मात्रा काफी अधिक पाई गई है। नाइट्रोजन डालने की प्रक्रिया में यदि पूरी तरह सफलता मिलती है तो आगे दो से तीन अन्य स्पॉट पर भी इसी तरह बोर होल कर गैस को नियंत्रित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस निकालने का काम तेजी से चल रहा है और गैस का तापमान भी काफी कम हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विस्थापन के मुद्दे पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि पहले गैस रिसाव पर पूरी तरह काबू पाया जाए, उसके बाद बैठकर विस्थापन को लेकर निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यहां रहने वाले लोगों के रोजगार की है। लोग पीढ़ी दर पीढ़ी इस क्षेत्र में रह रहे हैं, ऐसे में उन्हें अचानक हटाना उचित नहीं है। यह किसी साजिश के तहत किया गया विस्थापन नहीं होना चाहिए। विधायक ने सरकार से मांग की कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। वहीं वैज्ञानिकों की टीम ने भी बताया कि कार्य प्रगति पर है और जल्द ही गैस रिसाव पर काबू पा लिया जाएगा। इससे केंदुआडीह के गैस प्रभावित इलाके में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बीसीसीएल प्रबंधन भी बोरिंग कार्य पर नजर बनाए हुए हैं तथा पीबी एरिया के जीएम ने बताया कि छह बोर होल किया जाना है एक एक कर बोर होल किया जा रहा है और जमीन के अंदर लगी आग की स्थित देखा जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowDec 17, 2025 14:07:190
Report
0
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowDec 17, 2025 14:07:010
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 17, 2025 14:06:330
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 17, 2025 14:06:200
Report
OBOrin Basu
FollowDec 17, 2025 14:06:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 17, 2025 14:05:440
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 17, 2025 14:05:180
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 17, 2025 14:04:260
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 17, 2025 14:04:030
Report
SMSandeep Mishra
FollowDec 17, 2025 14:03:500
Report
PSPrashant Shukla
FollowDec 17, 2025 14:03:290
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 17, 2025 14:03:090
Report