Back
कलेक्टर और एसपी ने बरेठी सोलर परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया
HGHarish Gupta
Dec 17, 2025 14:04:26
Chhatarpur, Madhya Pradesh
एकंर -छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने बरेठी में शुरू होने वाले सोलर पावर प्लाट मे चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही एनटीपीसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोलर मॉड्यूल पाइलिंग कार्य, इन्वर्टर कंट्रोल स्टेशन तथा सबस्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही परियोजना का पूरा काम निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए और कब्जा हटाने संबंधी कार्यवाही के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सांदनी ग्राम से आए कुछ ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को उचित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि परियोजना के कार्य में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से उनकी कौशल क्षमता अनुरूप रोजगार दिया जाए। बरेठी परियोजना 2809 एकड़ भूमि पर स्थापित की जा रही है। लगभग 2750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह एक सौर ऊर्जा परियोजना है। जिसकी क्षमता 630 मेगावाट होगी। परियोजना के अंतर्गत सौर मॉड्यूल, पूलिंग सबस्टेशन का कार्य एवं ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण तीनों कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस संयंत्र से उत्पन्न बिजली की आपूर्ति ईशानगर सबस्टेशन को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना से बिजली उत्पादन 31 दिसंबर 2026 तक प्रारंभ हो जाएगा। निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के अनुरूप प्रगति पर है। यह परियोजना न केवल प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगी बल्कि हरित ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 17, 2025 15:36:560
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 17, 2025 15:36:380
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 17, 2025 15:36:170
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowDec 17, 2025 15:35:430
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 17, 2025 15:33:060
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 15:30:410
Report
0
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 17, 2025 15:17:450
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 17, 2025 15:17:040
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 17, 2025 15:16:350
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 17, 2025 15:15:470
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 17, 2025 15:15:290
Report
प्रयागराज में अधिवक्ताओं ने किया प्रेस वार्ता,अधिवक्ता प्रोडक्शन बिल को लेकर अधिवक्ताओं ने दी चेतावन
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 17, 2025 15:03:210
Report