Back
टंडवा में ट्रक से भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला
DPDharmendra Pathak
Mar 13, 2026 14:16:03
Chatra, Jharkhand
चतरा : टंडवा थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित ओम साईं पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह थी कि यह घटना पेट्रोल पंप के बिल्कुल नजदीक हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या JH 02 AQ 3275 तिलैया से सरिया (लोहे की रड) लादकर टंडवा के अनिल गुप्ता की दुकान पर आया था। सरिया खाली करने के बाद वाहन चालक ने ट्रक को ओम साईं पेट्रोल पंप के समीप खड़ा कर दिया था। बताया जा रहा है कि पास की झाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जब ट्रक से धुआं और लपटें उठती देखीं, तो तुरंत इसकी सूचना एनटीपीसी (NTPC) के अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ (CISF) की अग्निशमन टीम तत्काल मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग को पेट्रोल पंप की मशीनों तक पहुँचने से पहले ही रोक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो पेट्रोल पंप की वजह से एक भयावह विस्फोट हो सकता था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
47
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 13, 2026 15:04:0236
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 13, 2026 15:03:4621
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 13, 2026 15:03:3669
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 13, 2026 15:00:5961
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 15:00:4059
Report
152
Report
135
Report
122
Report
133
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 13, 2026 14:49:44127
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 13, 2026 14:49:34178
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 13, 2026 14:49:15122
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 14:49:00135
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 13, 2026 14:48:47Hathras, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में बुजुर्ग पर दबंगों का कहर देखने को मिला...यहां दबंगों ने ना सिर्फ बुजुर्ग को पीटा बल्कि मुर्गा बनाया और नाक भी रगड़वाई। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है
161
Report