Back
23 फरवरी को चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद के लिए मतदान, 222 मतदान दल रवाना
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 22, 2026 09:31:05
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में नगर चुनाव को लेकर मतदान कर्मी रवाना, 201 मतदान केंद्रों पर मतदान कल। सेक्टर 08 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में बनाएं गए डिस्पैच सेंटर से रवाना हुए सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी। जिला अंतर्गत चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार 23 फरवरी को होगा चुनाव, मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल। मतदान कर्मियों के रवानगी तक डिस्पैच सेंटर में डटे रहें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी समेत दोनों क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रांजल ढांडा – मुकेश मछुआ, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व संबंधित कोषांगों के पदाधिकारीगण। नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए सोमवार 23 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 05 बजे तक मतदान होना है। इसको लेकर जिला अंतर्गत कुल 201 मतदान केंद्रों के लिए रविवार को सेक्टर 08 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में बने डिस्पैच सेंटर से बैलेट बाक्स/सामग्री उपलब्ध कराया गया। बैलेट बाक्स/सामग्री प्राप्त कर सेक्टर पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/मतदानकर्मी अपने - अपने दल के साथ जिला अंतर्गत चास नगर निगम क्षेत्र एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव सामग्री के साथ मतदान कर्मी को बड़े – छोटे वाहनों से मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया गया। मतदान कर्मियों के रवानगी तक डिस्पैच सेंटर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अपनी देख - रेख में सभी मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। इसके अलावा विभिन्न पंडालों के लिए बनाएं गए वरीय पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ/सीओ, संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी आदि भी अपने दायित्वों के निष्पादन में कार्य समाप्ति तक डटे रहें। वहीं, नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए सामान्य प्रेक्षक श्याम नारायण राम – मो. सादात अनवर ने डिस्पैच सेंटर से मतदान दल रवानगी कार्य का जायजा लिया। द्वय पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत डिस्पैच सेंटर से जिला अंतर्गत दोनों निकायों के लिए कुल 222 मतदान दलों को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिसमें चास नगर निगम क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों के लिए 150 मतदान दल एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के 65 मतदान केंद्रों के लिए 72 मतदान दल रवाना हुए। मतदान कार्य में कुल 1110 मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमें रिजर्व मतदान कर्मी भी शामिल है। जिले के दोनों निकायों में कुल मतदाताओं की कुल संख्या 2,27,155 है। इसमें चास नगर निगम क्षेत्र में कुल मतदाता – 1,62,073 है, जिसमें पुरूष मतदाता 83,106, महिला मतदाता 78,950 अन्य मतदाता 17 शामिल हैं। इसी तरह, फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में कुल मतदाता 65,082 है, जिसमें पुरूष मतदाता 33,292 एवं महिला मतदाता 31,790 शामिल है। निर्वाचन के सफल संचालन को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बाइट -- मतदान कर्मी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 22, 2026 11:03:470
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 22, 2026 11:03:350
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 22, 2026 11:02:140
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 22, 2026 11:02:010
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 22, 2026 11:01:460
Report
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 22, 2026 11:01:180
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 22, 2026 11:00:520
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowFeb 22, 2026 11:00:410
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 22, 2026 11:00:260
Report
0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 22, 2026 10:50:230
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 22, 2026 10:50:060
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 22, 2026 10:49:570
Report
0
Report