icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
829104
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow5 Nov 2024, 12:45 pm

पांकी से निर्दलीय उम्मीदवार कुशवाहा विनोद सिन्हा ने मांगा समर्थन, विकास का वादा

Palamu, Jharkhand:

पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार कुशवाहा विनोद सिन्हा ने नक्सल प्रभावित आसेहार, होटाई, बनई, महुगाई समेत कई गांवों का दौरा किया और जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रखा है। विनोद सिन्हा ने वादा किया कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वे 30 दिनों के भीतर रोजगार के लिए कारखाने की आधारशिला रखेंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थान स्थापित करेंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डीएम की अपील - आज आखिरी दिन है, आज ही चेक कराएं अपना नाम, नहीं तो छूट जाएगा मौका*

AdityaAdityaFollow3m ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन - मतदाता सूची *डीएम की अपील - आज आखिरी दिन है, आज ही चेक कराएं अपना नाम, नहीं तो छूट जाएगा मौका* *जालौन।* मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी जालौन ने जनपद वासियों से बड़ी अपील की है। डीएम ने कहा - *विशेष अभियान की तिथियां 28 और 29 नवंबर थी। आज 29 नवंबर है, आज इस विशेष अभियान का आखिरी दिन है।* आज सभी BLO अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। डीएम ने कहा कि जनपद में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में कम है। यह आपके लिए सुनहरा मौका है। बूथ पर जाकर अपना नाम चेक करें। *अगर आपके परिवार या आस-पड़ोस में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है, तो फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं।* *खास तौर पर ध्यान दें:* - जो युवती / युवक *1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष* के हो रहे हैं, उनका नाम जरूर जुड़वाएं - नाम में कोई त्रुटि हो तो उसे ठीक कराएं - फोटो और पहचान पत्र, मुख्य रूप से *आधार कार्ड* लेकर जाएं - दस्तावेज में कोई दिक्कत हो तो पंचायत सहायक / खंड विकास अधिकारी मदद करेंगे डीएम ने कहा - *मतदाता सूची में नाम होना स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। इसी के आधार पर आप आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर पाएंगे।* बाइट.... जिलाधिकारी जालौन
0
0
Report

बंदर के दौड़ाने से जीने से नीचे गिरा अधेड़ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow7m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुआ टोला मोहल्ले में शनिवार को रात्रि 9:00 बजे छत पर कपड़े उठाने गए एक अधेड़ को बंदरों ने दौड़ा लिया। जान बचाकर भागा अधेड़ जीने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों द्वारा रविवार को दोपहर 12:00 बजे यह जानकारी उपलब्ध कराई गई। शहजाद 50 वर्ष रात्रि में कपड़े उठाने के लिए छत पर गए थे। वहां पहले से बैठे बंदरों ने दौड़ा लिया। जान बचाकर भागे शहजाद जीने से नीचे आकर गिरे जिससे उनका एक पैर कई जगह से टूट गया। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
0
0
Report

हरदोई में मूर्ति स्थापना के चंदे को लेकर खूनी संघर्ष,फावड़े के वार से एक की हत्या, दूसरा घायल

Geetesh SinghGeetesh SinghFollow35m ago
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के करणपुर मतनी गांव में मूर्ति स्थापना के लिए चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। करणपुर मतनी गांव में मूर्ति स्थापित करने के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान छत्रपाल पुत्र विश्राम ने जयपाल पुत्र राजाराम और रतिराम पुत्र भोला पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतिराम घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है। घायल रतिराम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विज़ुअल
0
0
Report
Advertisement

23वीं सालगिरह पर पति ने पत्नी को इज्जतघर गिफ्ट किया

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में 23वीं सालगिरह पर पति ने पत्नी को इज्जतघर गिफ्ट, पति के अनोखे तोहफे भेंट किया है। दरअसल, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत गगौर गांव की है। जहां के निवासी धर्मेंद्र बिंद अपने 23 शादी के सालगिरह पर अपनी पत्नी सारो देवी को शौचालय गिफ्ट भेट किया है। गरीबी, अभाव और संघर्ष के बीच दोनों ने टूटे-फूटे घर में जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव देखे। हालात ऐसे थे कि घर की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल था। लेकिन इन तमाम मुश्किलों के बीच पत्नी के शौचालय की मांग को पूरा किया। इस संबंध में पति धर्मेंद्र बिंद बताते हैं कि जब घर बनाने की बात होती थी, तो पत्नी बार-बार शौचालय की जरूरत पर जोर देती थीं। इस मुद्दे को लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें भी पत्नी की परेशानी और उसकी जरूरत को देखते हुए शौचालय निर्माण कराया धर्मेंद्र बिंद ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण शौचालय निर्माण नहीं हो रहा था लेकिन इस वर्ष प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत मिलने वाली 12 हजार रुपये की सहायता राशि से हिम्मत बढ़ा और 23वीं सालगिरह के खास मौके पर धर्मेंद्र ने पत्नी को मिठाई खिलाकर इज्जतघर की चाबी सौंप दी। वही वर्षों की शौचालय की मांग के बाद पति द्वारा उपहार पाकर सारो देवी के काफी खुश है। सारों देवी बताती हैं कि शौचालय नहीं होने के कारण बारिश, गर्मी और ठंड के मौसम में घर से बाहर जाना बेहद मुश्किल होता था। एक महिला होने के नाते कई बार असहजता, असुरक्षा और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पति ने सालगिरह के अवसर पर इज्जतघर भेंट किया है, जो उनके लिए किसी महंगे उपहार से कम नहीं है। वही गगौर पंचायत की मुखिया सुमन कुमारी भी इस पहल को अधिक महत्वपूर्ण मानती हैं। उनका कहना है कि इस काम को सफल बनाने के लिए कई बार प्रयास करना पड़ा। पति-पत्नी के बीच शौचालय निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति भी सामने आती रही, लेकिन अंततः प्रयास सफल हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शौच के लिए घर से बाहर जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। एक महिला होने के नाते वह खुले में शौच के दौरान होने वाली असहजता, असुरक्षा और परेशानियों को अच्छी तरह समझती हैं। खुले में शौच से गंदगी फैलने के साथ-साथ कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। सरकार लंबे समय से स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है और पंचायत भी ओडीएफ घोषित है। ऐसे में घरों में शौचालय की उपलब्धता और उसके उपयोग को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। वही स्वच्छता पर्वेक्षक दामोदर ने कहा कि इस पंचायत में जागरूकता के कारण कई लोगों ने शौचालय निर्माण किया जबकि सारों और धर्मेंद्र के लिए विशेष दिन से कम नहीं है क्योंकि इनके यहां शौचालय के लिए लड़ाई छगड़ा होता था लेकिन अब निर्माण होने से लड़ाई खत्म होगी साथ ही पत्नी के सम्मान में यह अनोखा मामला है
0
0
Report

टोल वसूली जारी, बदहाला सड़कों से आक्रोश बढ़ रहा है

Karauli, Rajasthan:सड़कें जर्जर, फिर भी टोल वसूली जारी, वाहन चालकों में आक्रोश हिण्डौन-महुवा-करौली और हिण्डौन-बयाना मार्ग पर गड्ढों से सफर जोखिमभरा, मरम्मत के इंतजार में राहगीर। हिण्डौन-महुवा-करौली मार्ग की बदहाली के बीच राजस्थान स्टेट हाईवे-22 और हिण्डौन-बयाना मार्ग पर बनी बदहाल सड़कें वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। दोनों मार्गों पर जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने, डामर उखड़ने और गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिमभरा हो गया है। इसके बावजूद इन मार्गों पर वाहन चालकों से टोल वसूली जारी रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सरकार और संबंधित एजेंसी टोल वसूली में तो नियमितता बरत रही हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत और रखरखाव के मामले में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। महवा से हिण्डौन होते हुए करौली जाने वाले एसएच-22 पर कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब है। बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई। विभिन्न स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई जगह गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इSimilarly हिण्डौन-बयाना मार्ग पर भी कई हिस्सों में सड़क की स्थिति खराब है। जटनगला, धंधावली टोल प्लाजा, सूरौठ के आसपास सड़क पर गड्ढे होने, सड़क पर पानी भरा होने से वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिमभरी है। रात के समय गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वाहन चालकों का कहना है कि स्टेट हाईवे पर सफर करने के दौरान उनसे निर्धारित टोल शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद यदि सड़क पर सुरक्षित आवागासन की सुविधा ही नहीं मिले तो टोल वसूली का औचित्य क्या है। रोजाना इन मार्गों से गुजरने वाले किसान, व्यापारी, नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों के कारण वाहनों के टायर, पहिए और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं वाहनों की गति कम होने से समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। बाइट - नरेश गुर्जर, कांग्रेस नेता ( ग्रे कलर की जैकेट सफेद शर्ट पहने ) हिण्डौन-महुवा-करौली मार्ग की बदहाली के बीच राजस्थान स्टेट सड़क विकास एवं निर्माण निगम की ओर से वर्ष 2026 में इस मार्ग के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों ने कई बार सरकार के मंत्रियों प्रशासनिक अधिकारियों तक ज्ञापन पत्र लिखकर समस्या पहुंचाई लेकिन कोईsolution होता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि आरएसआरडीसी विभाग के अधिकारी कहते हैं कि सड़क मरम्मत के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा है मंजूरी के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की मांग है कि महवा -हिण्डौन-करौली तथा हिण्डौन-बयाना मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और नवीनीकरण के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत किया जाए। साथ ही टोल वसूली के बदले सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए। विभाग की लापरवाही के कारण टोल प्लाजा पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव है तथा कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें भी आती रहती है जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। मामले पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की अनदेखी और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही आम जनता को भारी पड़ रही है। बाइट - रिंकू कुमार जाटव, कांग्रेस नेता ( लाल जैकेट और चश्मा पहने हुए) क्षेत्र के लोगो ने सरकार से सड़कों की शीघ्र मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दिए कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। लेकिन कब सड़कों की स्थिति में सुधार होता है और कब वाहन चालकों को इससे राहत मिलती है देखने वाली बात होगी। आशीष चतुर्वेदी
0
0
Report

भरतपुर के बांध बारैठा का नया स्वरूप, किसानों और पेयजल को मिलेगा लाभ

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिले के बयाना स्थित ऐतिहासिक बंध बारैठा बांध की तस्वीर आने वाले समय में बदलने वाली है। भरतपुर की जीवन रेखा माने जाने वाले इस बांध की जल भंडारण क्षमता 53 से बढ़ाकर 70 एमसीयूएम करने की योजना है। वहीं संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबל लिंक परियोजना यानी PKC-ERCP के तहत ईसरदा बांध से करीब 190 किलोमीटर लंबी फीडर नहर के जरिए बंध बारैठा तक पानी लाने की तैयारी है। बांध की ऊंचाई और स्पिलवे क्षमता बढ़ाने के साथ नए रेगुलेटर का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस योजना के धरातल पर उतरने से बयाना-रूपबास के किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी मिलने के साथ भरतपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बयाना तहसील में कुकुन्द नदी पर वर्ष 1897 में निर्मित बंध बारैठा बांध भरतपुर जिले के प्रमुख जलस्रोतों में शामिल है। इस बांध से भरतपुर शहर को पेयजल और बयाना क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन मौजूदा समय में बांध की सीमित जल संग्रहण क्षमता और पुराने स्पिलवे के कारण मानसून में अतिरिक्त पानी का पूरा उपयोग नहीं हो पाता। इसी समस्या को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध की ऊंचाई और स्पिलवे क्षमता बढ़ाने की परियोजना तैयार की है। परियोजना के तहत बांध की वर्तमान जल भंडारण क्षमता करीब 53 एमसीयूएम से बढ़ाकर 70 एमसीयूएम करने की योजना है। इसके लिए बांध को री-डिज़ाइन कर पाल और गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। साथ ही स्पिलवे की क्षमता बढ़ाने के लिए नया रेगुलेटर बनाया जाएगा। इससे मानसून के दौरान अधिक पानी की आवक होने पर सुरक्षित निकासी हो सकेगी और बांध की सुरक्षा भी मजबूत होगी। बंध बारैठा बांध को PKC-ERCP लिंक परियोजना से जोड़ने की भी तैयारी है। इसके तहत सवाई माधोपुर के ईसरदा बांध से भरतपुर के बंध बारैठा तक करीब 190 किलोमीटर लंबी फीडर नहर प्रस्तावित है। इस परियोजना के लिए करीब 2,922 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। नहर के निर्माण से सवाई माधोपुर, करौली और भरतपुर जिले को लाभ मिलने की संभावना है। 4243 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा फायदा: वर्तमान में बंध बारैठा से बयाना और रूपबास क्षेत्र की करीब 4,243 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। बांध की क्षमता बढ़ने और अतिरिक्त पानी की उपलब्धता होने से किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए अधिक पानी मिल सकेगा। इसके साथ ही भरतपुर शहर की पेयजल आपूर्ति को भी अधिक स्थिर और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी。 खुरा चैनपुरा और जगर बांध भी जुड़ेंगे: योजना के तहत खुरा चैनपुरा और जगर बांध को भी बंध बारैठा से जोड़ने का काम प्रगति पर बताया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जल संग्रहण और वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं बांध में नियमित और पर्याप्त पानी रहने से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की जल जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। करीब सवा सौ साल पुराने बंध बारैठा बांध को नई परियोजनाओं से जोड़ने और उसकी क्षमता बढ़ाने की योजना बयाना क्षेत्र के लिए अहम साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि ये प्रस्तावित कार्य कितनी तेजी से धरातल पर उतरते हैं।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में अवैध बूचड़खानों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई: 6 स्थानों से मांस के नमूने एकत्र

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में अवैध बूचड़खानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध तरीके से मांस की बिक्री और पशु कटाई के मामलों की जांच शुरू की है। कार्रवाई के दौरान कुछ जगहों पर घरों के पीछे और अंदर ही पशु काटने के लिए बूचड़खाने संचालित होने की बात सामने आई। इन जगहों पर साफ-सफाई और स्वच्छता के नियमों की भी अनदेखी की जा रही थी। नगर निगम, पुलिस, राजस्व और पशु विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग स्थानों से मांस के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को एफएसएल लैब भेजा जाएगा, जहां जांच के जरिए पता लगाया जाएगा कि मांस किस पशु का है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। इसके अलावा, जिन स्थानों पर संचालन से संबंधित लाइसेंस नहीं मिले हैं, वहां नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रकरण दर्ज करने और अन्य वैधानिक कार्रवाई की तैयारी है। अब सवाल यह है कि प्रशासन की यह कार्रवाई सिर्फ जांच और सैंपलिंग तक सीमित रहती है, या शहर में संचालित अवैध बूचड़खानों पर ठोस कार्रवाई भी होती है。
0
0
Report

नवागढ़ में फर्जी इंस्टाग्राम से बदनाम करने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा नवागढ़ में युवती को फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से बदनाम करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार,, युवती की फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील मैसेज और AI डीपफेक वीडियो बनाने की धमकी,, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, परिजनों को धमकी और युवती का पीछा करने का भी आरोप,, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाया जा रहा था दबाव,, नवागढ़ पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामायण प्रसाद कश्यप उर्फ रामा को पकड़ा,, धारा 351(2), 78(2), 79 BNS एवं IT एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,,
0
0
Report

86 वर्षीय ललिता मंडलोई के नेत्रदान से रोशनी बनी; बहू ने देहदान की प्रतिज्ञा ली

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी लाने से बड़ा पुण्य का कार्य शायद ही कोई हो। इसी भावना को साकार करते हुए शाजापुर शहर के हाट मैदान वार्ड क्रमांक 4 निवासी 86 वर्षीय ललिता बाई मंडलोई के निधन के बाद परिजनों ने उनका नेत्रदान कराया। वहीं सास के इस नेक कार्य से प्रेरित होकर उनकी 62 वर्षीय बहू उर्मिला देवी मंडलोई ने भी मृत्यु के बाद देहदान करने का संकल्प लिया है। जानकारी के अनुसार ललिता बाई पति स्वर्गीय रघुनाथ सिंह मंडलोई पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। रविवार सुबह 6:45 बजे उनका निधन हो गया। ललिता बाई ने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान करने की सहमति देकर संकल्प लिया था। उन्हें नेत्रदान के लिए अंकुर प्रगतिशील महिला केंद्र से प्रेरणा मिली थी। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान कराने का निर्णय लिया। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंचोली अपनी टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इस तरह ललिता बाई अपने जाने के बाद भी किसी जरूरतमंद की जिंदगी में रोशनी लाने का माध्यम बन गईं। सास के फैसले से प्रेरित होकर बहू ने लिया संकल्प ललिता बाई के नेत्रदान की पहल से परिवार में भी समाजसेवा की भावना को नई प्रेरणा मिली। उनकी बहू उर्मिला देवी मंडलोई (62) ने सास के इस पुनीत कार्य से प्रेरित होकर मृत्यु के बाद अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए दान करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा देहदान करने वाले व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के संबंध में सर्कुलर जारी किए है। मंडलोई परिवार की इस पहल ने समाज को संदेश दिया है कि नेत्रदान और देहदान के माध्यम से मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा की जा सकती है। बाईट-01 चंद्रप्रकाश मंडलोई पुत्र बाईट-02 डॉ मनोज पंचोली जिला मुख्यालय शाजापुर बाईट-03 गायत्री विजयवर्गीय अंकुर प्रगतिशील महिला केन्द्र
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में दहेज की मांग के बदले खिलौने वाली थार देकर दिया गया सबक

मेरठ में दहेज में थार गाड़ी की डिमांड करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लड़के वालों को असली थार की जगह खिलौने वाली थार गाड़ी देकर ऐसा सबक सिखाया गया, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो رہی है। दरअसल, मेरठ के ज्ञानपुर गांव निवासी शमशेर ने अपने बेटे का रिश्ता सोलाना गांव में तय किया था। शनिवार सुबह शमशेर अपने बेटे की चिट्ठी लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे। आरोप है कि यहां उन्होंने दहेज में थार गाड़ी की मांग कर दी। इसके बाद लड़की पक्ष ने शमशेर और उनके साथ आए लोगों को सुबह से लेकर रात तक घर में बैठाए रखा और आखिर में उन्हें खिलौने वाली थार गाड़ी थमा दी। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने समाज के सामने लड़के वालों की इस मांग को उजागर किया।
0
0
Report

अल्मोड़ा गांव में मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद, रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़ा जाएगा

Almora, Uttarakhand:नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच रविवार सुबह नगर से सटे बख गांव में एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सुबह गांव में तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी तो ग्रामीणों को आसपास तेंदुए की मौजूदगी का अंदेशा हुआ। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर केंद्र भेज दिया। पकड़ी गई मादा तेंदुए की उम्र करीब सात साल बताई जा रही है। रेस्क्यू सेंटर में उसका स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाएगा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी。
0
0
Report

आगरा नगर निगम के यूनिपोल टेंडर में अदालत के आदेशों की अवहेलना का आरोप

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नगर निगम के गले की फांस न बन जाए विज्ञापन के यूनिपोल का टेंडर। टेंडर प्रक्रिया में न्यायालय के आदेश को नजर अंदाज किए जाने जा आरोप। 27 अप्रैल को कोर्ट से स्टे होने के बाद भी 30 अगस्त को विज्ञप्ति जारी करने का आरोप। 1 सितंबर को नगर आयुक्त की अनुमति लेने से 2 दिन पूर्व ही निविदा प्रकाशन होने की बात आई सामने। 4 सितंबर को निविदा प्रकाशन हेतु विधिक राय, लेकिन 30 अगस्त को समाचार पत्रों में प्रकाशित निविदा सवालों के घेरे में। 18 नवंबर को फाइनेंसियल बिड खोलने के बाद, 23 नवंबर को टेंडर कमेटी की स्वीकृत होने पहुंची पत्रावली पर बवाल। 23 नवंबर को टेंडर कमेटी अधिकारी द्वारा समिति की बैठक कर निर्णय लेने की कही गई बात। मामला में कार्यकारणी में पार्षद राकेश जैन, हेमंत प्रजापति और अतुल अवस्थी तीनो पार्षदों ने विज्ञापन प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप मामला की जांच कराए बिना ही नगर आयुक्त बोले, पूरी प्रक्रिया न्यायायोचित तरीके से अपनाई गई किसी को नहीं दिया गया टेंडर, सिर्फ निविदाएँ हुई प्रकाशित। जबकि कार्यकारणी सदस्य हेमंत प्रजापति जो खुद अधिवक्ता है ने न्यायालय के स्टे/विचाराधीन वाद होने पर विज्ञापन विज्ञप्ति निकाला बताया गलत न्यायालय का सम्मान सर्वोपरि,ऐसे में अधिकारियों पर सवाल उठना लाजमी अगर नगर निगम अधिकारियों ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की है तो सजा जरूर भुगतनी पड़ेगी बाइट संतोष कुमार वैश्य/नगर आयुक्त बाइट हेमंत प्रजापति/पार्षद/कार्यकारणी सदस्य
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में VHP नेता डॉ.राजकमल किशोर गुप्ता बोले थूक जिहाद

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow1h ago
Barwara Mazra, Uttar Pradesh:मुरादाबाद: मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में VHP नेता डॉ. राजकमल किशोर गुप्ता का बयान, बोले- थूक जिहाद मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव स्थित एक होटल में तंदूरी रोटी बनाते समय कथित तौर पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर मुरादाबाद में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता डॉ. राजकमल किशोर गुप्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को 'थूक जिहाद' बताते हुए हिंदू समाज के लोगों से मुस्लिम दुकानदारों से किसी भी प्रकार का सामान नहीं खरीदने की अपील की है। उनका यह बयान सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है।
0
0
Report

बागेश्वर के नए एसपी जगदीश चंद्र: साइबर ठगों पर शिकंजा, नशा रोकथाम तेज

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में नए पुलिस कप्तान की एंट्री के साथ ही पुलिसिंग की प्राथमिकताएं भी सामने आ गई हैं। साइबर ठगों पर शिकंजा, नशे के कारोबार पर वार और बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार... नवनियुक्त एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने साफ कर दिया है कि इन मोर्चों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। उनका कहना है कि अपराध नियंत्रण के साथ निष्पक्ष विवेचना भी पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। 28 नवंबर को कार्यभार संभालने के बाद एसपी ने सबसे पहले पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली परखी। शिकायत सेल से लेकर आंकिक शाखा तक का निरीक्षण किया। लेकिन नए कप्तान के सामने चुनौती सिर्फ पुलिस कार्यालय को व्यवस्थित करने की नहीं, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की भी है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए साइबर टीम को मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने की बात कही गई है। वहीं नशे के खिलाफ अभियान, यातायात सुधार और लंबित विवेचनाओं का निस्तारण भी उनके एजेंडे में है। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी, बागेश्वर
0
0
Report

झुंझुनूं में आस्था और पर्यावरण बदलेगी: पांच कियोस्कों के साथ निर्वाणयम अभियान

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - झुंझुनूं में आस्था और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल - अब पीपल और बरगद के पेड़ों के नीचे नहीं लगेगा पूजा सामग्री का ढेर! - झुंझुनूं प्रगति संस्थान महिला विंग ने शुरू किया 'निर्वाणयम' अभियान - झुंझुनूं शहर के गांधी पार्क के सामने पहले कियोस्क का हुआ लोकार्पण - नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान ने किया कियोस्क का शुभारंभ - पूजा सामग्री के निस्तारण के लिए कियोस्क में बनाए गए दो अलग-अलग सेक्शन - फूल, हवन सामग्री और खंडित मूर्तियों के निस्तारण की होगी अलग व्यवस्था - शहर के अलग-अलग स्थानों पर पांच नए कियोस्क लगाने की भी घोषणा एंकर — झुंझुनूं में आस्था, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की शुरुआत हुई है। अक्सर लोग पूजा-पाठ के बाद पूजन सामग्री, फूल-माला और खंडित मूर्तियां पीपल और बरगद के पेड़ों के नीचे रखकर चले जाते हैं। समय के साथ यही पूजन सामग्री कचरे का ढेर बन जाती है और आस्था के प्रतीक ये पेड़ गंदगी से घिर जाते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए झुंझुनूं प्रगति संस्थान की महिला विंग ने 'निर्वाणयम' कियोस्क तैयार किया है। इसमें दो अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। एक में फूल, पुष्प, हवन सामग्री और मिट्टी जैसी पर्यावरण में घुलने वाली सामग्री रखी जाएगी, जिसका उपयोग गमलों, बगीचों और खेतों में किया जा सकेगा। वहीं दूसरी श्रेणी में ऐसी सामग्री रखी जाएगी, जिसका प्राकृतिक तरीके से निस्तारण संभव नहीं है। संस्थान का प्रयास है कि धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री का सम्मानजनक और पर्यावरण अनुकूल निस्तारण हो सके। बाइट 01 — डॉ. दिलीप मोदी, शिक्षाविद् एवं संस्थान अध्यक्ष वीओ 02 — इस अभियान के पीछे महिला विंग का उद्देश्य सिर्फ स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी है। महिला विंग की सदस्य डॉ. ममता जालान का कहना है कि पीपल और बरगद जैसे वृक्ष हमारी संस्कृति और आस्था का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। आधुनिकता और नई पीढ़ी के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं की सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ 'निर्वाणयम' कियोस्क की परिकल्पना की गई, ताकि घरों में पूजित सामग्री को उचित स्थान मिले और उसका सम्मानपूर्वक निस्तारण हो सके। संस्था की महिला सदस्यों ने इसे अपना नैतिक और सामाजिक दायित्व मानते हुए इस अभियान को शुरू किया है। बाइट 02 — डॉ. ममता जालान, सदस्य, जेपीएस महिला विंग वीओ 03 — वहीं, इस पहल को नगर परिषद का भी सहयोग मिल रहा है। कियोस्क का लोकार्पण करने पहुंचे नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान ने महिला विंग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ झुंझुनूं के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री को व्यवस्थित तरीके से एकत्रित करने और उसके उचित विसर्जन की व्यवस्था करना सराहनीय कदम है। सभापति ने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद की ओर से इस अभियान में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि शहर के हर कोने में ऐसे कियोस्क स्थापित हों, ताकि पूजन सामग्री का उचित निस्तारण हो सके。 बाइट 03 — अब्दुल्ला अगवान, सभापति, नगर परिषद, झुंझुनूं फाइनल वीओ — झुंझुनूं शहर के गांधी पार्क के सामने शुरू हुआ यह पहला कियोस्क अब शहर में एक बड़े अभियान का प्रतीक बनने जा रहा है। कार्यक्रम में भामाशाह सत्यदेव दडिया, रामप्रकाश गोल्याण और श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं सहित विभिन्न स्थानों पर कुल पांच नए कियोस्क लगाने की घोषणा भी की गई। झुंझुनूं प्रगति संस्थान महिला विंग की इस पहल में भामाशाहों के साथ नगर परिषद का सहयोग भी मिल रहा है। जरूरत है कि आमजन भी इस मुहिम से जुड़ें और पूजन सामग्री को पेड़ों के नीचे या सार्वजनिक स्थानों पर डालने के बजाय निर्धारित कियोस्क में ही जमा करवाएं। ताकि आस्था भी बनी रहे, परंपरा भी सुरक्षित रहे और पर्यावरण भी स्वच्छ रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top