Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

बोकारो के ढूंढी बाग बाजार में छठ पूजा पर भीड़, फल-सामान की भारी मांग

MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 26, 2025 13:04:42
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में छठ को लेकर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है जहां आज खरना है और इसको लेकर ढूंढी बाग बाजार में काफी भीड़ भाड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु ईख, फल,सब्जी और पूजा के समान की खरीदारी करते हुए देखे गए। इस दौरान फल की भारी मांग को देखते हुए बाहर से अतिरिक्त फलों का ट्रक मंगाया गया जिसमें ढूंढी बाग बजार जो बोकारो का सबसे बड़ा सब्जी और फल मंडी है यहां 24 ट्रक केला और 24 ट्रक सेव बाहर से मंगाया गया है। श्रद्धालु यहां दिनभर खरीदारी करते हुए देखे गए कल पहला अर्घ्य है ऐसे में कल भी दुकानदारो को खरीदारी की उम्मीद है। दुकानदारो का कहना है कि पूरे जिले में यही से फल और सब्जी के साथ पूजा के समानों की सप्लाई होती है ऐसे में भिड़ भाड़ काफी है। बाइट -- दुकानदार
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 26, 2025 16:16:18
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 26, 2025 16:16:15
Chandauli, Uttar Pradesh:छठ पूजा की वेदी बनाते दो मासूम डूबे, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान - रविवार शाम स्नान के दौरान 13 वर्षीय अमित प्रजापति और 12 वर्षीय सत्यम यादव गहरे पानी में डूबे - मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों बच्चों को बाहर निकाला - बलुवा थानाध्यक्ष अतुल कुमार, सकलडीहा तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद मौके पर पहुंचे - गंभीर हालत में दोनों किशोरो को पहुंचाया चहनियां PHC - फार्मासिस्ट मुकेश सिंह ने मुंह से कृत्रिम सांस देकर बचाई बच्चे की जान, फिर चलने लगी पल्स - बेहतर इलाज के लिए दोनों बच्चों को वाराणसी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर - एसओ अतुल कुमार ने खुद वाहन से एक बच्चे को पहुंचाया बनारस - दोनों की हालत अभी भी नाजुक, परिवार में मचा कोहराम - हादसे की खबर से गांव में मातम का माहौल, ग्रामीणों ने की सुरक्षा व्यवस्था की मांग - बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा विजयी गांव स्थित चंद्रावती गंगा घाट पर हुआ हादसा.
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 26, 2025 16:15:58
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़ गंगा में आयोजित विशाल मेले में पहुंचकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की कि हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर मेला और अमरोहा के तिगरी गंगा मेले को एक साथ मिलाकर अब इसे एकीकृत रूप में आयोजित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की तर्ज पर अमरोहा और हापुड़ के अधिकारियों की प्लास्टिक के फ्लोटिंग प्लेटफ़ॉर्म बनाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से गंगा स्नान कर सकें। इस बड़े एलान से अमरोहा और हापुड़ दोनों जिलों के गंगा भक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने मुख्यमंत्री का इस बड़े एलान के लिए धन्यवाद अदा किया
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Oct 26, 2025 16:15:40
Delhi, Delhi:जो मैंने सुबह कहां मैं दोबारा वही दोहराऊंगा राजनीतिक जीवन में जीवन में पराजय और हर दोनों का स्वाद चकना होता है इन्हें अनुभव ही नहीं है जिस तरह की यह भाषा का प्रयोग करते हैं यह उन्हीं को मुबारक हो मैं यह बात गर्भ के साथ कहता हूं कि अरविंद केजरीवाल ने जो पाप किया था 10 साल तक हमारे लाखों भाई बहनों को यमुना तट पर जाने से रोका उनकी पूजा अर्चना में व्यवधान किया छठी मैया की पूजा नहीं करनी थी बीजेपी की सरकार ने हम उसको प्रथा को बंद कर और हमारे भाई बहन छठी मैया की पूजा भी करेंगे सूर्य को अर्घ्य भी देंगे जो 10 साल पुरानी मांग हमने उसको पूरा कर है अब वह विपक्ष में है उनके समस्या में समझ सकता हूं अच्छे कामों को लेकर जो पेट में दर्द हो रहा है सौरभ भारद्वाज जो अरविंद केजरीवाल के वह दर्द अभी बना रहेगा क्योंकि 5 साल तक सरकार ऐसे ही अच्छा काम करेंगे मैं उनसे दोबारा सवाल पूछता हूं अरविंद केजरीवाल दो चीजों का जवाब दें अपने लाखों भाई-बहन को छठी मैया की पूजा करने की यमुना तट पर क्यों रोक उसे पर कोई कोर्ट का आदेश है तो बताइए नहीं दिखा सकते और दूसरा जो पाप आपने किया है जो यमुना की सफाई पर करोड़ों रुपए अपने लूटा है उसका श्राप आपको मिला है तभी आप बाहर बैठे हैं 1 साल का मन था कोविद के समय में पूरे देश में उनके लिए कोई एक्शन नियम नहीं था 10 साल किसी ने नहीं रोका लेकिन सौरभ जब सरकार जब उनकी सरकार थी तो यमुना की ऐसी हालत क्यों हो गई सनातन की चिंता वह ना करें वह हमें देशभक्ति ना सिखाएं उनकी परवरिश ऐसे हुई है जहां आतंकवादियों से पैसा लेना मां यमुना का सवाल है उन्होंने आशीर्वाद दिया हम उत्साह के साथ अभी खन्ना पूजा करें और कल छठी मैया के त्यौहार भी मनाएंगे
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 26, 2025 16:15:18
Gumla, Jharkhand:*गुमला में छठ महापर्व की धूम — शुद्धता और पवित्रता के बीच खरना का प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भीड़, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर शहर* गुमला - लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की धूम इन दिनों पूरे गुमला में देखने को मिल रही है। शुद्धता, पवित्रता और आस्था का ये पर्व हर घर-परिवार में उत्साह का माहौल लेकर आया है। रविवार को खरना के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी — आइए देखते हैं ये रिपोर्ट। गुमला में लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक देखते ही बन रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का माहौल है। खरना के अवसर पर व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और उसके बाद गुड़-चावल की खीर, रोटी और केले का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान व्रतियों के घरों और घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी。 स्थानीय व्रती महिला छठी मइया का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, इसी भावना से हर साल हम ये व्रत करते हैं। पवित्रता का बहुत ध्यान रखते हैं, ये हमारे परिवार की परंपरा है।” छठ व्रतियों के साथ-साथ आम लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गली-मोहल्लों में सफाई, घाटों पर सजावट और घरों में प्रसाद की खुशबू ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया है। नगर परिषद और सामाजिक संगठनों की ओर से भी घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतज़ाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा कर सकें। अब सोमवार को व्रती महिलाएँ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनी छठ महापर्व का समापन होगा. गुमला में इन दिनों भक्ति, अनुशासन और पवित्रता का संगम देखने को मिल रहा है。 छठ मइया की जयघोष से पूरा जिला गूंज रहा है — और यही है लोक आस्था की सबसे सुंदर तस्वीर。 वाइट - 1 सिमा देवी ( छठवर्ति ) 2 अखिलेश प्रसाद सिंह ( छठवर्ति ) 3 अश्वनी गुप्ता 4 संगीता देवी 5 निधि कुमारी 6 राजेंद्र महतो (फलदुकानदार ) 7 संजू सिंह (छठव्रती) 8 संजू देवी ( छठव्रती )
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 16:06:26
1
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 26, 2025 16:03:08
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र के मोड़कला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। 28 वर्षीय किसान सोनू राजपूत ने ट्रैक्टर की किस्त न चुका पाने से परेशान होकर अपने घर की छत पर फांसी लगा ली। जब उसकी छोटी बहू कपड़े डालने के लिए छत पर गई तो सोनू को लटकता देखा गया। बहू के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और सोनू को फांसी के.fंदे से उतारकर झांसी मेडिकल कालेज लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार मृतक सोनू के नाम 5 एकड़ जमीन है; चार महीने पहले उसने स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर फाइनेंस पर खरीदा था। इसके लिए उसने 2 लाख रुपए भुगतान किए और छह महीने की किस्त देनी थी; इस साल की बेमौसम बारिश से धान फसल बर्बाद हो गई और वह किस्त चुकाने में असमर्थ हो गया। इससे वह मानसिक तनाव एवं अवसाद में आ गया। चाचा अभिनंदन सिंह ने बताया कि फाइनेंस दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी और सात वर्षीय बेटा आर्यन है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 26, 2025 16:02:49
Gorakhpur, Uttar Pradesh:छठ महापर्व पर यात्रियों के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम — 2 लाख यात्रियों के स्वागत को स्टेशन हुआ तैयार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं। स्टेशन पर आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को सहज, सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके इसके लिए रेलवे ने 5 आधुनिक पैसेंजर होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं — जहाँ यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पूरी तरह सजे और संवरे रूप में नजर आ रहा है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर 2,500 वर्ग मीटर में फैले पाँच पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए हैं। इन एरिया में यात्रियों के लिए पंखे, कूलर, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, शुद्ध पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, सहायता बूथ और खानपान स्टॉल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ तक कि यात्रियों के मन को छू लेने वाले छठ गीत भी लगातार बजाए जा रहे हैं जिससे पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया है। छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हर संभव इंतज़ाम किए हैं। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 2,500 वर्ग मीटर में फैले पाँच पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। गोरखपुर जंक्शन पर कल लगभग दो लाख यात्रियों का आवागमन हुआ और यात्री रेलवे की व्यवस्थाओं से बेहद संतुष्ट नज़र आए। रेलवे ने मोबाइल UTS टिकटिंग सेवा भी शुरू की है, जिसके ज़रिए यात्रियों को बिना लाइन में लगे तत्काल टिकट मिल रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने इसे यात्रियों के लिए एक अनुपम उपहार बताया है। छठ महापर्व पर पूर्वोत्तर रेलवे की यह तैयारी इस बात का सबूत है कि आस्था के साथ अब सुविधा और सुरक्षा भी है गोरखपुर स्टेशन की पहचान।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Oct 26, 2025 16:02:10
Kapurthala, Punjab:ਪਹਿਲਾਂ ‘ਹਰਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ’ ਸਫੈਲਾਬਾਦ ਤੋਂ ਨਿਰਮਲ ਕੁਟੀਆ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਵੰਡਿਆ 3500 ਬੂਟਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੁਆਲੇ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ : ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੁ ਨਾਨਕ ਦੈਵ ਜੀ ਦੇ 556ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਟ ਪਹਿਲਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰਸਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸਫੈਲਾਬਾਦ ਤੋਂ ਚੱਲਕੇ ਨਿਰਮਲ ਕੁਟੀਆਂ ਪਵਿੱਤਰ ਵੇਈਂ ਵਿੱਚ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਸੰਪਨ ਹੋਇਆ। ਬੋਲੇ ਸੋ ਨਿਹਾਲ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੁ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਛੱਤਰ ਛਾਇਆ ਹੇਠ ਤੇ ਪੰਜਾਂ ਪਿਆਰਿਆਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਇਸ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਨੇ 28 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦਾ ਲੰਮਾ ਪੈਂਡਾ ਤੈਅ ਕੀਤਾ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ 3500 ਬੂਟੇ ਵੰਡੇ। ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਬੜੇ ਚਾਅ ਤੇ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਬੂਟਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਸਮੁੱਚੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਜਿੱਥੇ ਗੁਰੁ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੀ ਵਿਆਖਿਆ ਕੀਤੀ ਉਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੇ ਖੜੇ ਗੰਭੀਰ ਸੰਕਟ ਬਾਰੇ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਰਾਲੀ ਨਾ ਸਾੜ ਕੇ ਸਗੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਵਹਾਅ ਕੇ ਆਲੂਆਂ ਦੀ ਵੱਧ ਪੈਦਾਵਾਰ ਲਈ ਹੈ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਹੋਏ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੜਾਵਾਂ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਗੜ ਰਹੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ‘ਤੇ ਡੰਘੀ ਚਿੰਤਾ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਅਤੇ ਰਲਮਿਲ ਕੇ ਸਾਂਝੇ ਹੰਭਲਾ ਮਾਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ। ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ 25 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਲੰਮੇ ਅਰਸੇ ਦੌਰਾਨ ਬਾਬੇ ਨਾਨਕ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਦੀ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਪਵਿੱਤਰ ਨਦੀਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਨਿਰਮਲਧਾਰਾ ਵਿੱਚ ਬਦਲ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਜ਼ਰਬੇ ਨੂੰ ਬੁੱਢੇ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਨਾ ਤਾਂ ਬਾਬੇ ਨਾਨਕ ਦੀ ਗੱਲ ਮੰਨੀ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਵਿਗਿਆਨ ਦੀ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਮੰਨੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦiwਾਲੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ 1100 ਦੇ ਅੰਕੜੇ ਨੂੰ ਵੀ ਪਾਰ ਕਰ ਗਈ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਬੋ-ਹਵਾ ਵੀ ਸਾਹ ਲੈਣ ਯੋਗ ਨਹੀਂ ਸੀ ਇਹ ਵੀ 400 ਦਾ ਅੰਕੜਾ ਪਾਰ कर ਗਈ ਸੀ। ਜਦ ਕਿ ਇਹ ਜ਼ੀਰੋਂ ਤੋਂ 50 ਤੱਕ ਹੀ ਚਾਹੀਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਬਾਬੇ ਨਾਨਕ ਨੇ ਹਵਾ, ਪਾਣੀ ਤੇ ਧਰਤੀ ਨੂੰ ਗੁਰੁ, ਪਿਤਾ ਤੇ ਮਾਤਾ ਦਾ ਦਰਜਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਗੁਰੂਆਂ ਪੀਰਾਂ ਦੀ ਧਰਤੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੋਂਦ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਇਸ ਦੇ ਹਰ ਚੱਪੇ ‘ਤੇ ਬੂਟੇ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਜਿਆਦਾ ਬੂਟੇ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਹੀ ਆਲਮੀ ਤਪਸ਼ ਵਰਗੀ ਵਿਸ਼ਵਵਿਆਪੀ ਸਮਸਿਆ ਨੂੰ ਘਟਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇ ਅਸੀਂ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਬੂਟੇ ਲਾ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਾਲ ਲਿਆ ਤਾਂ ਇਹ ਸਮਝੋਂ ਤੁਸੀਂ ਬਾਬੇ ਨਾਨਕ ਦੇ ਸੁਨੇਹਾ ਮੰਨ ਲਿਆ। ਹਵਾ,ਪਾਣੀ ਤੇ ਧਰਤੀ ਇੱਕਲੇ ਮਨੁੱਖ ਲਈ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਇਸ ਧਰਤੀ ਗ੍ਰਹਿ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪੁੱਟਿਆ ਗਿਆ ਇੱਕ ਕਦਮ ਸਮਝਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰਸਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਸੰਤ ਲੀਡਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਆਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਗੱਤਕਾ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਜ਼ੋਹਰ ਦਿਖਾਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ। ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਕੀਰਤਨ ਕਰਕੇ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਦਾ ਧਿਆਨ ਆਪਣੀ ਸੁਰੀਲ ਅਵਾਜ਼ ਦੁਆਲੇ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਤ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਖੁਖਰੈਣ ਵਾਲੇ ਮਹਾਤਮਾ ਮੁਨੀ ਖੈੜਾ ਬੇਟ ਵਾਲੇ, ਸੰਤ ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ੰਟੀ, ਹਲਕਾ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਤੋਂ ਆਪ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ਼ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਹਜ਼ਾਰੀਆਂ ਭਰੀਆਂ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ, ਯੂਥ ਕਲੱਬਾਂ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਹੋਰ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ। ਬਾਕਸ ਆਈਟਮ : ਬੂਟੇ ਪਾਲਣ ਵਾਲੇ ਹੋਣਗੇ ਸਨਮਾਨਨਿਤ ਨਗਰ ਕੀਤਰਨ ਦੌਰਾਨ ਸੰਗਤਾਂ ਬੂਟਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਦਿਆਂ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਬੂਟਿਆਂ ਨੂੰ ਲਾਉਣ ਦਾ ਜਿੰਨਾ ਮਹੱਤਵ ਹੈ, ਬੂਟਿਆਂ ਨੂੰ ਸੰਭਾਲਣ ਉਸ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੁੰਨ ਵਾਲਾ ਕੰਮ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਲ 2008 ਤੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਬੂਟਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਣ ਦੀ ਪਾਈ ਗਈ ਨਿਰਮਲ ਰੀਤ ਨੂੰ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸਾਲ ਵੇਈਂ ਦੀ ਕਾਰਸੇਵਾ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਮੌਕੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੂਟੇ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਹ ਇੱਕ ਉਮੀਦ ਦੀ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਪੁਲਾਂਘ ਹੋਵੇਗੀ。
0
comment0
Report
SVShweta Verma
Oct 26, 2025 16:01:13
Noida, Uttar Pradesh:PKGप्रदूषण से भारत में मरने वालों की संख्या 43 फ़ीसदी बढ़ोतरी सावधान…हवा में फैला हुआ है कैंसर!! प्रदूषण को लेकर बातें तो बोहोत हो रही है लेकिन ज़मीन पर न कुछ ऐसे ख़तरनाक हालात बन चुके हैं जो आप ज़िंदगी के लिए और सभी के लिए बहुत बड़ा अलर्ट है प्रदूषण से सांसों में घुल रहे असर की मार कम नहीं हो रही। इसकी वजह से शरीर का हर एक अंग प्रभावित हो रहा है। यह कितना घातक है इसका अंदाज़ा यही से लगाया जा सकता है कि प्रदूषण की वजह से लाखों लोगों की हर साल मौत हो रही है। भारत की स्थिति प्रदूषण से होने वाली मौत के मामले में बेहद गंभीर है और प्रदूषण की वजह से होने वाली मौत की संख्या में 20 से लगभग 43 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है। क़रीब 80 लाख लोग पूरी दुनिया में हर साल प्रदूषण की वजह से मर रहे हैं। भारत में भी 21,00,000 से ज़्यादा मौतें हो रही हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली NCR और भारत के अलग अलग इलाकों में प्रदूषण कैंसर फैला रहा है। प्रदूषित हवा में जो कण होते हैं वो धीरे धीरे शरीर के अलग अलग हिस्सों को नुक़सान पहुँचाते हैं। कार्बन मोनोक्साइड सल्फ़र डाइऑक्साइड जैसे कण डॉक्टरों के मुताबिक़ भारत में प्रदूषण की वजह से कैंसर का भी ख़तरा बढ़ता जा रहा है। इसमें फेफड़ों का कैंसर और प्रॉस्टेट कैंसर बहुत बड़े स्तर पर बढ़ रहा है डॉक्टर पुनीत त्यागी आईएचएमई की स्टडी के मुताबिक भारत के साथ नाइजीरिया बांग्लादेश जैसे देशों में प्रदूषण की वजह से बढ़ती मृत्यु दर चिंता का विषय है। डॉक्टर त्यागी का कहना है कि किस तरह छोटे छोटे कण फेंफड़ों में पहुँचकर दिमाग़ तक पहुँचकर ख़तरानाक स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक का बड़ा कारण बनता जा रहा है प्रदुषण दिल्ली इलाकों में प्रदूषण को दिखाते वॉक थ्रू दिल्ली NCR 2 तरफ़ से पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिसकी वजह से दिल्ली NCR में प्रदूषण बढ़ रहा है। हिमालयन रेंज और दक्षिण में अरावली रेंज की वजह से एक नैरो गेज बन रहा है और हवा उतनी गति से नहीं चल पा रही जिसकी वजह से प्रदूषण की मात्रा बहुत ज़्यादा बढ़ गई है。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top