Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

बोकारो में खनन टास्क फोर्स के निर्देशों के बाद भी अवैध खनन जारी

MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 15, 2026 05:01:43
Bokaro Steel City, Jharkhand
एक तरफ बोकारो में डीसी - एसपी जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक कर कड़े संदेश देने का काम कर रहे है और अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही और सीसीएल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने को कहा गया। वही दूसरी तरफ अवैध उत्खनन करने वाले पर इसका असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है और कोयला बालू का अवैध उत्खनन लगातार जारी है। बताते चले कि बोकारो समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, खान निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश。 बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित मीडिया रिपोर्ट के साथ साथ आम जनता से प्राप्त शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। सीसीएल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया। बंद खदानों की बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें。 सीसीएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि लीज क्षेत्र एवं बंद पड़ी खदानों की समुचित बैरिकेडिंग कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार सीआइएसएफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध उत्खनन और गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके。 वन क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश。 वन क्षेत्र से किसी भी प्रकार का अवैध खनन एवं परिवहन न हो, इसके लिए वन विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया。 वही इस बैठक के बाद और सख्त निर्देश के बाद भी अवैध उत्खनन जारी है जिसमें सेक्टर 6 भतूआ से अवैध बालू उत्खनन लगातार जारी है साथ ही बेरमो के महुटांड़ क्षेत्र में भी देखा गया। पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में भी बालू और कोयला का अवैध उत्खनन देखा जा रहा है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Mar 15, 2026 06:02:36
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर दौरे के दूसरे दिन उप महानिरीक्षक सुरक्षा, राजस्थान अजय सिंह आईपीएस ने वृत्त कार्यालय ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा रहे साथ उप महानिरीक्षक सुरक्षा, राजस्थान अजय सिंह आईपीएस ने सुबह धौलपुर दौरे के दूसरे व अंतिम दिन वृत्त कार्यालय ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम वृत्त कार्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निरीक्षण पुलिस व्यवस्था, साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखरखाव आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और कार्यालय की कार्यप्रणाली को परखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए्। इस दौरान उन्होंने बताया कि वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली और जनहितैषी बनाना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यवाही और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर ग्रामीण (सैंपऊ) उपस्थित रहें
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 15, 2026 06:02:24
Kota, Rajasthan:राजस्थान दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज उम्मेद स्टेडियम से निकाली गई ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जिला कलेक्टर पियूष समारिया और नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने किया। यह रन उम्मेद सिंह स्टेडियम से शुरू होकर ग्लोब चौराहा, जेल रोड, राजकीय बालिका स्कूल, सीबी गार्डन, उम्मेद क्लब, जेके पैवेलियन होते हुए पुनः महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। इस रन में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कार्मिक, विद्यार्थी, स्काउट-गाइड, पुलिसकर्मी सहित आमजन ने भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान को जाने क्विज, विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में निबंध, भाषण तथा चित्रकारी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल स्वच्छता सप्ताह के साथ राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी, जहां अगली सात दिनों तक प्रत्येक सेक्टर कार्यालय पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और साथ ही स्वच्छता से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी होंगी।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 15, 2026 06:02:14
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान जारी है. थाना अधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले तस्करों पर लगातार शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस वर्ष पुलिस ने नशे के खिलाफ 8 कार्रवाई की है जिसमें अफीम, डोडा पोस्त, गांजा, एमडी जैसे घातक पदार्थ भी शामिल हैं. अब तक पुलिस 13 नशा तस्करों को जेल की हवा खिला चुकी है; इनमें एक थाने का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है. सबसे ज्यादा घातक नशा MD के खिलाफ कार्रवाई में गिरफ्तारियां की गई हैं और अब तक सात लोग पुलिस की मजबूत पैरवी के बाद सलाखों के पीछे हैं. श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मादक पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने में लगी हुई है. हाल ही में MD मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में एक आरोपी कमल महिया को पुलिस रिमांड पूर्ण होने पर बीकानेर जेल भेज दिया गया और दूसरे युवक रामरतन गोदारा सोमवार तक पुलिस रिमांड में चल रहा है. श्रीडूंगरगढ़ के सीओ निकेत पारीक थाना अधिकारी कश्यप सिंह की टीम द्वारा लगातार मादक पदार्थों MD के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें युवाओं को इस नशे से बचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और उनके सप्लायरों को दबोचा जा रहा है तथा आमजन से भी अपील की जा रही है कि इसके बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दें ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
0
comment0
Report
Mar 15, 2026 06:02:10
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 15, 2026 06:01:50
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) वाहन चेकिंग के दौरान ASI को टू-व्हीलर चालक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट जिला अस्पताल में उपचार जारी सिवनी में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के खैरी टेक में यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक टू-व्हीलर चालक ने ड्यूटी पर तैनात ASI शत्रुघ्न चौरिया को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ASI शत्रुघ्न चौरिया के सिर में गंभीर चोट आई और वे घायल हो गए।घटना के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि ASI शत्रुघ्न चौरिया यातायात थाना सिवनी में पदस्थ हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पकड़ ली है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 15, 2026 06:00:47
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रतिबंधित धारदार हथियार की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी मिशो के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है दरअसल सुमन मारकंडे ने पिछले दिनों पद्ममनाभपुर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रकाश यादव द्वारा पूर्व रंजिश के चलते उसके पति शिवनंदन मारकंडे पर हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसके बाद शिवनंदन मारकंडे को गंभीर चोट आई थी मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर जेल भेज दिया था आगे की विवेचना करने पर उन्हें पता चला की घटना में प्रयुक्त प्रतिबंधित धारदार हथियार ऑनलाइन माध्यम मीशो ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए ऑर्डर कर मंगाया गया था जिसमें मीशो कंपनी के एरिया मैनेजर लोको प्रियो और डिलीवरी से संबंधित कार्य करने वाले विवेक वर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ की गई परंतु उनके द्वारा प्रतिबंधित हथियार के आपूर्ति के संबंध में कोई व्यक्ति दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जिसके बाद प्रकरण में संबंधित ई-कॉमर्स वेबसाइट से प्रतिबंधित धारदार हथियार की आपूर्ति करने वाले दोनों ही आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 15, 2026 06:00:25
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 15, 2026 06:00:16
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के छावनी बाजार में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ड्यूटी पर तैनात सिपाही एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करते नजर आ रहा है पीड़ित की पहचान नागेश साहू के रूप में हुई है दरअसल ये पूरा मामला शुक्रवार की रात 1 बजे है जब नागेश साहू काम के सिलसिले में भिलाई आया था और पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास अपने साथियों के साथ खड़ा था इसी दौरान सराफा बाजार की ड्यूटी छोड़कर स्टेशन पहुंचे छावनी थाने के दो सिपाहियों लव पांडेय और राकेश चौधरी ने वहां मौजूद लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया आरोप है कि सिपाही राकेश चौधरी ने बंदूक के पिछले हिस्से से नागेश पर हमला किया जो कि पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस कर्मी बन्दूक की बट से हमला कर रहा है.
0
comment0
Report
Mar 15, 2026 05:54:12
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-1 की पिछली दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई भी मजदूर या कर्मचारी दीवार के पास मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दीवार गिरने से चैंबर में रखा किसानों का हजारों पैकेट आलू मलबे में दबकर खराब हो गया है। कोल्ड स्टोरेज के प्रतिनिधि विश्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 3:00 बजे इस घटना की जानकारी मिली। फोरमैन के अनुसार, क्षेत्र में हो रही तेज बूंदा-बांदी और जोरदार बिजली कड़कने के कारण पिछली दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10 हजार पैकेट आलू के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर बताया जा रहा है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात लगभग 2:00 से 3:00 बजे के बीच जब वे एडजस्ट लगाने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ दीवार ढह गई। वहीं, नवनीत ने बताया कि बिजली कड़कने के बाद यह हादसा हुआ। घटना के समय सारा स्टाफ स्टोरेज के अगले हिस्से में मौजूद था, जिसके कारण जान का नुकसान नहीं हुआ। इस आपदा से करीब 50 से 70 किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिनका आलू यहाँ भंडारित था। फिलहाल प्रबंधन नुकसान के सटीक आकलन और मलबे को हटाने के कार्य में जुटा है।
95
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 15, 2026 05:51:48
Noida, Uttar Pradesh:अग्निशमन अधिकारी मानसिह कुमार शेखावत ने बताया, "हमें लगभग 7.30 बजे सुबह आग लगने की सूचना प्राप्त हुई... आग को देखते हुए हमने इसकी श्रेणी को बढ़ा दिया... इसमें तकरीबन हमारी 8 से 9 गाड़ियां लग चुकी हैं। आग बुझाई जा चुकी है। कोई हताहत नहीं है, कोई चोटिल नहीं हुआ है। यहां 50 से 60 दुकानें मौजूद हैं जहां टैंट का काम किया जाता था, जिनमें आग फैलती गई... दिल्ली | दमकल विभाग को सुबह 7:37 बजे अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाज़ार की दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की दस गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार, लगभग 40 दुकानें आग की चपेट में आ गई थीं, जिस पर काबू पा लिया गया है।
22
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 15, 2026 05:51:28
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का आगमन हुआ। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने सिद्धार्थनगर जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह स्थानीय विधायक श्याम धनी राही सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और जो भी कमियां निकाल कर आई उन कमियों को तत्काल दूर करने के दिशा निर्देश दिए गए। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पिछले 75 सालों में अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 सालों की तुलना करेंगे तो आपको लगेगा कि पिछले 8 सालों में स्वास्थ विभाग में बहुत से अभूतपूर्व काम हुए हैं। लेकिन अभी वह संतुष्ट नहीं है संतुष्ट होना भी नहीं चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य को लेकर लगातार रिसर्च चल रहे हैं और कुछ दिन बाद हर नई मशीन और हर नई सुविधा की जगह नई टेक्नोलॉजी ले लेती है इसलिए हमेशा इन चीजों की कमी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पहले पूरे प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे और आज 81 मेडिकल कॉलेज हैं। उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ के अनुसार आबादी के हिसाब से जितने डॉक्टर होने चाहिए उस हिसाब से हम पहले भी पीछे थे और आज भी पीछे हैं लेकिन इतने मेडिकल कॉलेज में जब डॉक्टर पढ़कर निकलेंगे तो कुछ सालों में हम यह गैप भी पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी योगी सरकार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कुछ काम हो रहा है अभी कुछ सालों में बहुत ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। छोटे जगह पर छोटे जिलों में मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में अच्छे डॉक्टर की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि छोटी जगह पर कोई भी डॉक्टर आना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को सुविधा नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कहते की सब कुछ हंड्रेड परसेंट बेहतर है। हां उनकी सरकार बेहतर करने का प्रयास कर रही है और बहुत जल्दी बहुत कुछ बेहतर देखने को मिलेगा।
79
comment0
Report
Advertisement
Back to top