Back
बोकारो में हिट एंड रन: मजदूर की मौत पर परिजनों का थाने घेराव
MMMRITYUNJAI MISHRA
Jan 05, 2026 09:06:17
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में हिट एंड रन से मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने थाना का किया घेराव। बोकारो के सेक्टर-6 शिव मंदिर के सामने 1 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे हुए सड़क हादसे में घायल ठेका मजदूर बलराम सिंह (53) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। शनिवार 5 जनवरी की सुबह परिजनों ने सेक्टर-6 थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग की। जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी की शाम बलराम सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीसीआर वाहन से उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद 2 जनवरी को परिजनों द्वारा सेक्टर-6 थाना में हिट एंड रन का मामला दर्ज कराया गया। बाद में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया, जहां 4 जनवरी की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे पवन कुमार ने आरोप लगाया कि परिजन कई बार थाना जाकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें जानकारी मिली कि एक ब्लैक रंग की स्कूटी से टक्कर मारी गई थी। यह सूचना थाना को देने के बावजूद कार्रवाई में देरी से परिजन आक्रोशित हो गए और थाना का घेराव किया। मृतक की बहन गायत्री कुमारी ने बताया कि नए साल के दिन जब उन्होंने भाई को फोन किया तो संपर्क नहीं हो सका। बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर हादसे की जानकारी दी, तब उन्हें घटना का पता चला। वहीं सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन और चालक की पहचान कर ली है, जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 06, 2026 17:46:57Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट की
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 06, 2026 17:46:400
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 06, 2026 17:46:070
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 06, 2026 17:45:500
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 06, 2026 17:45:21Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਛੇਹਰਟਾ ਇਲਾਕੇ ਚ ਬਹੁਤ ਭਿਆਨਿਕ ਅੱਗ ਲੱਗੀ hai
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowJan 06, 2026 17:34:390
Report
RKRaushan Kumar
FollowJan 06, 2026 17:34:160
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 06, 2026 17:33:560
Report
SKSandeep Kumar
FollowJan 06, 2026 17:33:420
Report
SKSHIV KUMAR
FollowJan 06, 2026 17:32:110
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 06, 2026 17:31:210
Report