Back
बोकारो में बच्चा चोर आरोप पर 6 महिलाएं भीड़ के घेरे में, थाने लाकर पूछताछ
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 17, 2026 03:46:16
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में फिर एक बार बच्चा चोर के आरोप में 6 महिलाओं को भीड़ ने घेरा, जोरदार हंगामा के बीच भीड़ से छुड़ाए हुए पुलिस ने सभी महिलाओं को थाना लाया गया। सभी 6 महिला उत्तर प्रदेश की। वही बोकारो उपायुक्त और एसपी ने कहा है कि अफवाह न फैलाए कोई भी जानकारी हो तो इसकी सूचना पुलिस को दे। बताते चले कि बोकारो में अफवाह के बीच लोगो को जागरूक करने के लिए फिल्म भी बनाया है।
बोकारो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बेरमो स्टेशन के समीप दामोदर नदी में बने चलकरी को जोड़ने वाले पुल के पास स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर के संदेश में संदिग्ध अवस्था में 6 महिलाओं को पकड़ा. जब लोगों ने सभी महिलाओं से पूछताछ शुरू किया तो वे लोग का जवाब संतोषजनक नहीं था जिसके बाद महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई बाद में कुछ लोगों ने गांधीनगर पुलिस को इसकी सूचना दिया जिसके बाद गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह,एसआई रवि नारायण झा सशस्त्र बलों के साथ तत्काल बेरमो स्टेशन पहुंचे और सभी महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आया. थाना में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार भी पहुंचे और पुलिस की उपस्थिति में उन महिलाओं से पूछताछ किया. महिलाओं से जब पूछताछ किया गया तो उन लोगों का जवाब संतोषजनक वा स्पष्ट नहीं था. पुलिस को महिलाओं ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. बताया कि वे लोग दवा लेने के लिए यहां आए थे जब उनसे पूछा गया कि यहां कौन डॉक्टर है या वैध है तो कहा कि फेसबुक और यूट्यूब में देखे थे वही देखकर हम लोग यहां आए हैं. जब उनसे आधार कार्ड की मांग की गई तो वह लोग बोले कि मोबाइल से मंगवाएंगे. वे लोग अपने-अपने पति का नाम भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे. मामला को संदिग्ध देख पुलिस लगातार उन महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इधर बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम सर से सूचना मिली कि बेरमो रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाओं को लोगों ने घेर रखा है तो मैं तत्काल गांधीनगर थाना को सूचना दिया पुलिस ने तत्काल पहल करते हुए सभी महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई. ये लोग बता रहे हैं कि इलाज के क्रम में बेरमो आए हैं परंतु किस जगह में किस डॉक्टर के इलाज कराने आई है वह बता नहीं रही अलग-अलग तरह की जवाब दे रही है यह जांच का विषय है. पुलिस अपना काम कर रही है. भीड़ से इन्हें सुरक्षित बचाकर थाना लाया गया इस मामले की जांच हो रही है. ये लोग अपना घर उत्तर प्रदेश के जौनपुर बता रही है यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह लोग इतने दूर यहां कैसे पहुंचे. ये लोगों का जवाब भी संतोषजनक नहीं है. मामला संदेहास्पद लग रहा है. जिसकी जांच की going आगे की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस तरह के जो भी संदिग्ध मामले दिखाई दे इसकी सूचना तुरंत पुलिस व थाना को दें अपने हाथ में कानून को ना लें और इस तरह की घटना को कोई अंजाम नहीं दें जिससे किसी को नुकसान हो. इस तरह की घटनाएं घट रही है लोग सतर्क रहें प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग करें. इधर गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने भी कहा कि सभी महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है उनके पास पाए गए मोबाइल को भी खगाला जा रहा है बैग में जो सामग्री मिली है उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
बाइट -- मुकेश कुमार, बीडीओ, बेरमो
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 17, 2026 05:21:050
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 17, 2026 05:20:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 17, 2026 05:20:30Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर,
भीमसेन सर्किल पर सड़क हादसा,
बस और ट्रक में भिड़ंत,
टक्कर के बाद सड़क पर फैली सब्जियां,
अलसुबह हुई घटना,मौके पर लोगों की भीड़ जुटी,
पुलिस ने संभाली स्थिति
0
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 17, 2026 05:20:170
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 17, 2026 05:19:580
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 17, 2026 05:19:260
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 17, 2026 05:18:590
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 17, 2026 05:18:410
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 17, 2026 05:18:330
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 17, 2026 05:18:250
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 17, 2026 05:18:090
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 17, 2026 05:17:230
Report