पलामू के 315 अनुसचिव कर्मचारियों ने लगाए काले बिल्ले, 22 से बेमियादी हड़ताल
Palamu, Jharkhand:समाहरणालय संवर्ग झारखंड के आह्वान पर 9 सूत्री मांगों को लेकर पलामू जिले के 315 अनुसचिव कर्मचारियों ने मंगलवार को काले बिल्ले लगाए। समाहरणालय समेत अन्य विभागों एवं प्रखंड सह अंचल में कार्यरत तमाम कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार से मांगों को अविलंब पूरा करने का आग्रह किया। यह भी कहा कि अगले तीन चार दिनों में उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो पलामू समेत राज्य के तमाम अनुसचिवीय कर्मचारी 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
