Back
शिमला STF के चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, नशा तस्करी रैकेट चलाने का आरोप
ADAnkush Dhobal
Mar 20, 2026 04:01:35
Shimla, Himachal Pradesh
नशा तस्करी के एक सनसनीखेज मामले में शिमला पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चार पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के बजाय आरोपियों के साथ मिलकर उसे बढ़ावा दिया। सभी आरोपियों को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस शिमला के ASP अभिषेक धीमान ने बताया कि 10 मार्च को पंजाब के संदीप शर्मा और सिरमौर की प्रिया शर्मा के कब्जे से 562 स्ट्रिप के साथ 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की थी। मामले की बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान एलएसडी के सप्लायर की पहचान नेविल हैरिसन (कालीकट, केरल) के रूप में हुई, जिसे 13 मार्च को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कुल्लू जिले में इस खेप की तस्करी के दौरान एसटीएफ में तैनात चार पुलिस कर्मियों— राजेश कुमार, समीर, नितेश और अशोक कुमार ने इस नेटवर्क को इंटरसेप्ट करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की, बल्कि आरोपियों के साथ मिलकर नशा तस्करी को बढ़ावा दिया। यह कृत्य गंभीर अपराध, अनुशासनहीनता और आपराधिक षड्यंत्र की श्रेणी में आता है।
मामले में संलिप्तता सामने आने पर शिमला पुलिस की संस्तुति पर विस्तृत जांच के बाद ADG CID ने 16 मार्च को इन चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके बाद डिजिटल, भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर 19 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAmit Bhardwaj1
FollowMar 20, 2026 05:16:160
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 20, 2026 05:15:440
Report
KSKashish Singh
FollowMar 20, 2026 05:15:12Noida, Uttar Pradesh:चमोली, उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है。
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 20, 2026 05:03:37138
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 20, 2026 05:02:31176
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 20, 2026 05:02:21183
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowMar 20, 2026 05:01:4049
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 20, 2026 05:01:2355
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 20, 2026 05:01:12159
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 20, 2026 05:00:19179
Report
997
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 20, 2026 04:47:501012
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 20, 2026 04:47:32Noida, Uttar Pradesh:चमोली मे आज भी बर्फबारी बदरीनाथ मंदिर के आसपास बर्फ जमे
844
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 20, 2026 04:47:22870
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 20, 2026 04:47:07899
Report