icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
175124
Manish KumarManish KumarFollow15 Apr 2025, 04:07 pm

मंडी में टैक्सी यूनियन चुनाव, नई कार्यकारिणी ने उठाया बड़ा कदम

Pandoh, Himachal Pradesh:मंगलवार को मंडी जिले के पंडोह स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में माँ बगलामुखी टैक्सी यूनियन के चुनाव संपन्न हुए। मंडी जिला टैक्सी यूनियन के प्रधान महेंद्र गुलेरिया की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें परम देव को अध्यक्ष, योगेंद्र कुमार को प्रधान, घनश्याम शर्मा और मेहरचंद को उप-प्रधान, नीरज कुमार को सचिव, खंडेश्वर को सह-सचिव, डिंपल को मीडिया प्रभारी, चमन लाल और रमेश कुमार को अड्डा प्रभारी तथा वीर सिंह और गोपाल सिंह को सलाहकार चुना गया। नए प्रधान योगेंद्र कुमार ने सभी टैक्सी ऑपरेटरों का धन्यवाद किया और कहा कि यूनियन की मांगें सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध रूप से टैक्सी के तौर पर चल रही निजी गाड़ियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टिहरी के पंवाली- कांठा ट्रैक पर अब लैंड एडवेंचर का नया दौर

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले का प्रमुख ट्रैकिंग रूट बनेगा पंवाली - कांठा,पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। टिहरी जिले के सीमांत भिलंगना क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है जिसे तलाशने के लिए अब प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है,भिलंगना के प्रमुख ट्रैक रूट पंवाली - कांठा को पर्यटक काफी पसंद करते है और इस ट्रैक पर जाते है लेकिन बेसिक सुविधाओं की कमी और प्रचार प्रसार नहीं होने के चलते इसे अभी कम ही लोग जानते है लेकिन अब प्रशासन द्वारा इसको एक्सपोजर देने के लिए सी डी ओ वरुणा अग्रवाल द्वारा एक 35 सदस्यीय दल को फ्लैग ऑफ किया गया । सीडीओ द्वारा ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के साथ इससे महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ा गया है,ग्रामोत्थान मिशन के माध्यम से स्थानीय महिला समूह को 10 लाख का प्रोजेक्ट दिया गया है जिससे वो ट्रैकिंग एक्यूमेंट्स खरीद कर ट्रेकर्स को किराए पर देंगी वही सी डी ओ ने बताया कि जहां से ट्रैक शुरू किया जाता है मेंडू सिंदवाल गांव में बेसिक सुविधाओं को भी डेवलप किया जाएगा जिसमें होम स्टे,विश्राम गृह,शौचालय सहित अन्य सुविधाओं को डेवलप किया जाएगा जिसके लिए शासन स्तर पर 50 लाख का स्टीमेट भेजा गया है और पैसे मिलते ही डेवलपमेंट का काम शुरू किया जाएगा,वही ट्रैकिंग पर गए लोगों का भी कहना है कि ट्रैकर कुंवर सिंह,ग्राम प्रधान मेंडू सिंदवाल। प्रदेश सरकार द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब प्लानिंग के तहत काम किया जा रहा है और टिहरी का पंवाली - कांठा ट्रैक रूट अपने आप में रोमांच और प्राकृतिक खूबसूरत से भरा पड़ा है जो कि भविष्य में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।
0
0
Report

जाजरदेवल पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार; आभूषण बरामद

Pithoragarh, Uttarakhand:जाजरदेवल पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी के आभूषण बरामद कर आरोपी गिरफ्तार पिथौरागढ़। थाना जाजरदेवल पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार थाना जाजरदेवल में ग्राम सुजई निवासी रमेश सिंह धामी ने अपने घर के समीप स्थित रिश्तेदार के घर से आभूषण चोरी होने की सूचना दी थी। मामले में थाना जाजरदेवल में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस जांच के दौरान अहमद नबी, निवासी धमौरा, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी किए गए कई आभूषण बरामद किए, जिनमें 01 चौकर, 01 मोतियों की माला, 01 लाल छोटे मोतियों की माला तथा डिजाइनदार पीली धातु की चैन से जुड़ा गोलबंद का आधा हिस्सा, जिसमें 09 डिजाइनदार टुकड़े जुड़े हुए हैं, शामिल हैं। बरामद आभूषणों की पहचान मुकदमा वादी रमेश सिंह धामी और उनकी पत्नी ममता धामी ने की। उन्होंने बताया कि ये आभूषण उनकी बहन मंजू धामी के हैं। पुलिस ने बरामद आभूषणों को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.
0
0
Report

अजमेर दरगाह में महाना छठी शरीफ फातेहा, लाखों जायरीन दूआएं—देश की सलामती के लिए

Ajmer, Rajasthan:इस्लामिक माह रबी उस सानी की 6 तारीख को अजमेर शरीफ दरगाह में महाना छठी शरीफ की फातेहा का अहतेमाम हुआ। जहां मुल्क भर से क़सीर तादाद में जायरीन इस इज्तिमाई फातेहा में शिरकत के लिए पहुंचे। दरगाह शरीफ और उसके आस पास तक़रीबन 1 लाख से ज्यादा ज़ायरीन ने शिरकत की। जहां हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में चिश्तिया शजरा पढ़ा गया और मुल्क हिंदुस्तान की सलामती और तरक्की के लिए खुसूसी दुआ मांगी गई। दरगाह के आहते नूर में ख़ुद्दामें ख्वाजा की अंजुमन की तरफ से इज्तिमाई दुआ हुई और तमाम अक़ीदत मंदो को तबर्रुक तक़सीम किया गया। इस मौके पर दरगाह पहुंचे ज़ायरीन ने बेहद सुकून हासिल किया और मन्नते मुरादे मांगी। दरगाह में गरीब नवाज सेवा समिति और सखी ख़िदमात फाउंडेशन की तरफ से लंगर भी तक़सीम किया गया। दरगाह शरीफ में देर रात ही छठी शरीफ की महफ़िल हुई और सुबह 9 बजे चिश्तिया शजरा ख्वानी के साथ इज्तेमाई दुआ की गई। मौजूदा मुल्क के हालात के मद्देनजर मस्जिद, मदरसों, कलामे ईलाही और मुसलमानों के ईमान की सलामती के लिए खुसूसी दुआ भी मांगी गई।
0
0
Report
Advertisement

कर्नाटक के पांच टाइगर रिजर्व में बेल्जियम स्निफर डॉग्स तैनात

Noida, Uttar Pradesh:Belgian Sniffer Dogs Ready to Track Tigers and Catch Poachers Poachers constantly pose a threat to wildlife conservation in various forests. To counter them and assist in solving wildlife-related crimes, a special squad of sniffer dogs has quietly begun operations. Specialized Belgian sniffer dogs have now been deployed to help protect tiger reserves. Here is a report on this initiative. Belgian Sniffer Dogs to Guard Karnataka's Forests Special Dogs Deployed to Five Tiger Reserves in Karnataka Despite effective forest protection measures in the state, the menace of poachers persists. While wildlife is often killed during human-animal conflicts, there has also been a rise in hunting for meat. To curb poaching and illegal forest activities, the Forest Department has now readied a special dog squad. Specialized Belgian sniffer dogs underwent training at Melukamanahalli in Bandipur (Gundlupet Taluk) and have been distributed to five tiger reserves in the state, with two dogs assigned to each. Bite - Joseph Hoover, Environmentalist The Forest Department has utilized dogs to detect forest-related crimes in the past as well; dogs of the Mudhol breed had also been trained for this purpose. Previously, a German Shepherd named Rana was the first dog used in Bandipur to detect forest-related crimes. Although the Forest Department has utilized various breeds. Belgian sniffer dogs have proven to be exceptionally fast at tracking. They possess a remarkable sense of smell, capable of picking up scents over long distances. Furthermore, their slender, elongated bodies allow them to run twice as fast as other breeds. They also possess the agility to leap over obstacles while tracking in dense forests. Consequently, the Forest Department has provided specialized training to these Belgian dogs and deployed them to tiger reserves. Bite: Joseph Hoover, Environmentalist Renowned for their tracking prowess, these Belgian sniffer dogs are deployed not only to solve crimes but also to assist in tiger-related operations. They can pinpoint a tiger's location during capture missions. In addition to helping apprehend poachers and timber smugglers, these dogs play a vital role in mitigating human-wildlife conflict. Currently, two of these Belgian sniffer dogs have been provided to each of Karnataka's five tiger reserves; the Forest Department is now planning to increase their numbers and deploy more dogs for forest protection.
0
0
Report

दुमका में एमएमडीआर बिल के खिलाफ JMएम का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Dumka, Jharkhand:दुमका में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज विकास बिनियमन संशोधन विधेयक 2026 (एमएमडीआर) बिल के खिलाफ झारखंड मुक्ती मोर्चा ने हल्ला बोल दिया है। एमएमडीआर बिल को वापस लेने की मांग को लेकर दुमका प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। दुमका प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार के एमएमडीआर बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल को वापस लेने की मांग किया। दुमका जेएमएम जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बिल राज्यों के अधिकारों और उनके राजस्व हितों को प्रभावित कर सकता है। जिस दिन केंद्र सरकार द्वारा यह बिल लाया गया उसी दिन यह झारखंड के लिए काला कानून बन गया। इस बिल के खिलाफ जेएमएम लगातार विरोध कर रही है पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तर पर आज इसका विरोध किया जा रहा है आने वाले समय में बिल के खिलाफ जेएमएम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है।
0
0
Report
Advertisement

रanchi के आजाद बस्ती में निगम की विध्वंस कार्रवाई पर विरोध, वार्ता शुरू

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आजाद बस्ती में उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई जब निगम की टीम जेसीबी और पूरे दल बल के साथ बस्ती स्थित बूचड़खाने को तोड़ने पहुंच गई। स्थानीय लोगों की विरोध के बाद निगम की कार्रवाई फिलहाल स्थगित है और प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत का दौर जारी है। राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में जिला प्रशासन की मदद से नगर निगम के द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए नगर निगम की टीम पूरे दलबल के साथ आजाद बस्ती पहुंच गई। लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय पार्षद ने कहा कि वह विकास के विरोधी नहीं लेकिन जो जगह है निगम उसे तोड़ने आई है उसमें वर्षों से प्रोटेस्ट लोगों की दुकानें हैं। निगम पूरी दुकानों को तोड़ दे लेकिन पहले उन लोगों को नई दुकान आवंटित की जाए। वार्ड पार्षद ने यहां तक यह भी आरोप लगाए कि नोटिस 16 को इशू की गई है लेकिन कल रात अंधेरे में नोटिस चिपकाया गया है जो नियम विरोध है। अगर नियम के मुताबिक निगम आता है तो हम खुद तोड़ने में मदद करेंगे। इधर रांची नगर निगम की तरफ से नियुक्त मजिस्ट्रेट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 19.3 डेसिमल निगम की जमीन है जिसमें लोगों के इस्तेमाल से जुड़े कम्युनिटी हॉल, हेल्थ सेंटर, हॉस्पिटल या फिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रपोजल है, जिसके लिए जगह क्लियर करने के लिए निगम की टीम यहां पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले प्रपोजल ले कर आइए, और अंदर जिनकी दुकान थी उन्हें पहले दुकान मिलना चाहिए, फिर तोड़ने देंगे। मजिस्ट्रेट ने कहा कि इलाके के डेवलपमेंट के लिए ही निगम काम करना चाह रही है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के शाहपुरा में सिलेंडर ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत; हादसे की पुलिस जांच शुरू

Delhi, Delhi:दिल्ली के तिलकनगर के शाहपुरा में एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट एक की मौत सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान हुआ जोरदार धमाका आसपड़ोस में रहने वाले लोगों ने और लोगों की बचाई जान पुलिस मामले की जाँच में जुटी वेस्ट जिले के तिलक नगर थाना इलाके के शाहपुरा में शनिवार तड़के एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई ।आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई दरअसल मकान के ग्राउंड फ्लोर पर 64 साल का विजय नाम का एक व्यक्ति किराए पर रहता था और जानकारी के अनुसार उसका कंप्यूटर का काम था जबकि इसी मकान के ऊपर मंजिल पर पांच लोग एक ही परिवार के रहते थे आग लगने के बाद ऊपर के लोगों को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।लेकिन नीचे कमरे में जहां से आग की शुरुआत हुई थी विजय अंदर सोता रहा इस बात की किसी को भनक ही नहीं लगी और जब आग पर काबू पाया गया तो बाद में जांच के दौरान विजय की डेड बॉडी मिली जो पूरी तरह जल चुकी थी ।हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है की फायर ब्रिगेड की गाड़ी 1 घंटे देरी से आई साथ ही लोग यह भी चर्चाएं कर रहे हैं कि वह अकेला रहता था काफी परेशान था और उसने सुसाइड की है लेकिन पुलिस की तरफ से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है ।फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ था इस धमाके की वजह फिर विभाग द्वारा दिए जानकारी में सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रतनगढ़ के खुडèra में मिट्टी धंसने से दो भाइयों की मौत, एक गंभीर

Churu, Rajasthan:मवेशियों को चराने गए दो भाइयों मिट्टी में धँस गए; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर रतनगढ़। तहसील के गांव खुडेरा चारणान निवासी भगवानाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि उसका पोता अमन व अंकित मवेशियों को लेकर गांव के जोहड़ के पास सरकारी भूमि पर गए थे। वहाँ रेत के टीले से अंकित व अमन नीचे गिर गए और मिट्टी धंस गई, जिससे वे मिट्टी में दब गए। पास में खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को अवगत करवाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को मिट्टी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित पुत्र मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन पुत्र सुरेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। अमन का जयपुर में उपचार चल रहा है। घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच सीआई संदीप कुमार कर रहे हैं।
0
0
Report

तखतपुर के खेत में करंट तार से चौकीदार की मौत, मर्ग जांच शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। तखतपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रात के अंधेरे में करील लेने निकला एक चौकीदार खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के आसपास बिजली का करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से पेंड्री निवासी गंगाराम कोल की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के चनाडोंगरी का है, जहां पेंड्री निवासी गंगाराम कोल एक निजी फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रात के समय गंगाराम करील लेने के लिए दूसरे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह चनाडोंगरी निवासी दिलहरण सूर्यवंशी के खेत में पहुंचा। खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। रात के अंधेरे में गंगाराम इस तार को देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद तखतपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि खेत में करंट प्रवाहित तार किस तरह लगाया गया था, उसमें बिजली का करंट कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। करील लेने के लिए घर से निकला गंगाराम शायद नहीं जानता था कि खेत की ओर जाने वाला यह रास्ता उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। एक खेत से दूसरे खेत की ओर जाते वक्त करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अब पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

जेएमएम का MMDAR कानून के विरोध में झारखंड धरना

Sahibganj, Jharkhand:केंद्र सरकार के MMDAR कानून के खिलाफ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आज पूरे प्रदेश में प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध कर रही है। इसी कड़ी में साहिबगंज के सदर प्रखंड मुख्यालय सहित जिले के सभी नौ प्रखंडों में JMM धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्त्ता शामिल हुए। धरना में शामिल हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इस कानून के माध्यम से झारखण्ड के जनता का हक़ छीने रही है। खनिज-झारखण्ड की धरती में और टैक्स वसूलेंगे केंद्र सरकार और फिर भीख के रूप में हमें हमारा हिस्सा देंगे। यह झारखण्ड में नहीं चलेगा। केंद्र सरकार को कृषि कानून के जैसा इस कानून को भी वापस लेना होगा। इस धरना में जेएमएम के राजेश राम, युवा नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश साह, राकेश कुमार, आफताब आलम सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top