icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
175001
Manish KumarManish KumarFollow15 Apr 2025, 10:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भीलवाड़ा: स्टाइल वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स सीज, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अलसुबह स्टाइल वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स किया सीज सिंधुनगर में नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कॉम्प्लेक्स में बैंक संचालित होने की भी मिली जानकारी भीलवाड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार अलसुबह नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधुनगर क्षेत्र में स्टाइल वर्ल्ड के नाम से संचालित एक कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया। नगर निगम की टीम अलसुबह मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कॉम्प्लेक्स को सीज किया। बताया जा रहा है कि इस कॉम्प्लेक्स में एक बैंक का संचालन भी हो रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। फिलहाल नगर निगम की ओर से कॉम्प्लेक्स को सीज करने के पीछे के कारणों और कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। निगम की इस कार्रवाई को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम कदम माना जा रहा है。
0
0
Report

राजद MLC में सभी जातियों के प्रतिनिधित्व पर जोर

Patna, Bihar:बिहार विधानपरिषद में राजद से MLC: 4 भूमिहार 3 मुस्लिम 3 यादव 2 ब्राह्मण 2 राजपूत 1 अनुसूचित जाति 1 अतिपिछड़ा 1 वैश्य (ओबीसी) कुल विधान पार्षद में राजद ने सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी लगातार A टू Z की बात कर सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने में प्रयासरत हैं। विधानसभा चुनाव में बेईमानी नहीं होती और अगर हमारी सरकार होती तो सबकी और अधिक हिस्सेदारी होती。 आपको सनद रहे कि आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की सरकार में सबसे अधिक मंत्री सवर्ण, मुस्लिम, अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति से होते थे। पिछड़ा में सबसे अधिक कुशवाहा जाति से मंत्री थे। उनके बाद कभी भी मंत्रियों की वह संख्या नहीं रही。 जय समाजवाद, जय राजद।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में 33वें न्यूरोलॉजी सम्मेलन में उपचार और शोध पर चर्चा

Jaipur, Rajasthan:मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार, समय पर निदान और नवीनतम शोध पर मंथन के लिए इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी का 33वां वार्षिक सम्मेलन जयपुर में आयोजित हो रहा है। 21 साल बाद जयपुर में हो रहे इस पांच दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1500 से अधिक न्यूरोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में स्ट्रोक, पार्किंसंस, अल्जाइमर, नसों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों सहित न्यूरोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो रही है। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने अचानक चेहरा टेढ़ा होने, हाथ-पैर में कमजोरी, सुन्नपन और संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। चिकित्सकों के अनुसार स्ट्रोक में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। चुनिंदा मरीजों में थक्का घोलने की दवा और मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी से उपचार संभव है।सम्मेलन में करीब 100 व्याख्यान और विभिन्न वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ नई दवाओं, आधुनिक तकनीकों और जटिल न्यूरोलिजिकल बीमारियों के उपचार पर अनुभव साझा कर रहे हैं।आयोजन सचिव भावना शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन चिकित्सा शिक्षा के सतत कार्यक्रम (सीएमई) का मुख्य विषय न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर यानी नसों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियाँ रहा। देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने इन रोगों के निदान और उपचार पर व्याख्यान दिए।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में प्रदूषण घटा, सर्दी की दस्तक के साथ BS6 गाड़ियों का प्रवेश बंद

New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम और प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट से वॉकथ्रू दिल्ली में मौसम का रुख बदल रहा है और सर्दियों ने दस्तक दे दी है मौसम विभाग द्वारा आज के लिए भी दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है अभी भी दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही है धीमी हो गई है पर लगातार बारिश देखी जा सकती है आसमान में काले बादल हैं आसमान में बादल छाए हैं लेकिन प्रदूषण कम है दिल्ली में तापमान के साथ-साथ AQI में भी गिरावट है अभी फिलहाल दिल्ली का एक ही 101 के साथ मॉडरेट कैटेगरी में है पिछले दिनों 200 से पर था लेकिन अब उसमें गिरावट है दिल्ली वासियों को गर्मी और पॉल्यूशन दोनों से राहत मिल रही है लेकिन अब 1 नवंबर से bs6 से काम की गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा विंटर एक्शन प्लान लागू है उसी के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर जब तक आपके पास वैलिड पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं होगा तो आपको पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा ए एनपीआर कैमरास के माध्यम से मॉनिटरिंग भी की जा रही है सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है आपसे हाई राइस इमारत पर अंतिम स्मॉग लगाना अनिवार्य है मिस स्प्रिंकलर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि जो हवा में dust के पार्टिकल है वह सेटल रहे हैं कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं ताकि दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल में रखा जा सके फिलहाल दिल्ली में हालात सामान्य है सर्दियाँ दस्तक दे रही हैं और प्रदूषण भी काम है तो ओवरऑल दिल्ली वासियों के लिए राहत भरे दिन है दोनों तरफ से विन विन सिचुएशन है
0
0
Report

ग्राम खुरसुला में हत्या: आरोपी रंजीत धनुहार गिरफ्तार, जुर्म कबूल

Sakti, प्रार्थी अनिलविश्वकर्मा पिता तिहारू ग्राम कैथा थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात में खेत के सामने करीबी पेड के पास लक्ष्मीन धनुहार को गांव के रंजीत धनुहार द्वारा हाथ मुक्का एवं आग जलाने वाली लकड़ी से रात में मारपीट किया गया। मृतिका लक्ष्मीन बाई के शव को खेत से लाकर मृतिका के घर अन्दर परछी जमीन में रखे है। आरोपी रंजीत धनुहार फरार है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रंजीत धनुहार घटना कर फरार था; पता लगाने हेतु मुखबिर लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम खुरसुला बकलीपाली थाना बिलाईगढ़ जंगल में आरोपी लुक छिप कर रह रहा है। सूचना मिलने पर रात में थाना स्टाफ के साथ ग्राम खुरसुला बकलीपाली थाना बिलाईगढ़ जंगल में दबिश दिया गया जो आरोपी जंगल में छिपा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। रंजीत धनुहार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसमें बताया कि गाली गलौज करने की बात को लेकर मृतिका को हाथ मुक्का एवं जलाने वाली लकड़ी से मारपीट कर हत्या कर दिया हूँ। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
0
0
Report

दलपत सागर रानीघाट की अवैध दुकानों हटाने को लेकर नगर निगम विवाद

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के ऐतिहासिक दलपत सागर स्थित रानीघाट में अवैध दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम के द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल दलपत सागर के आईलैंड के समक्ष पहले कई दुकानें संचालित थी जिन्हें नगर निगम ने रानीघाट में शिफ्ट किया। यहां 5 गुमटी भी बिना नगर निगम की अनुमति के लगाई गई थीं। नगर निगम ने इन गुमटियों में पहले नोटिस चस्पा किया और उसके बाद गुमटियों को जेसीबी की मदद से खाई के फेंक दिया। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम के अमले द्वारा की गई इस कार्रवाई के चलते गुमटी में रखा सामान बर्बाद हो गया और गुमटी को भी नुकसान पहुंचा। गुमटी को हटाकर जब्त भी किया जा सकता था लेकिन नगर निगम ने अमानवीय कार्रवाई करने का रास्ता चुना। मामले को लेकर राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने नगर निगम के अमले द्वारा की गई कार्रवाई को अनुचित माना; उन्होंने कहा मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए निगम अमले को कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में नगर निगम चौपाटी का निर्माण करवाएगा और पीड़ितों को गुमटी अलॉट की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गुटखा फैक्ट्री हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के बीच संचालित एक गुटखा फैक्ट्री में हुए हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 26 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में काम करने के दौरान मजदूर का हाथ मशीन में फंस गया। गंभीर हालत में साथी मजदूर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राम दरबार चौक के आसपास संचालित गुटखा फैक्ट्री का है। मृतक की पहचान राजमनी, पिता अजय प्रसाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी नालंदा जिला, बिहार के रूप में बताई गई है। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के संबंध में डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है फैक्ट्री में जिस जहाज पर घटना हुई है उसे सील कर दिया गया है तफ्तीश के दौरान जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया है या नहीं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों और घटना की परिस्थितियों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

पंचायत चुनाव 2026: खैराबाद-चेचट के 47 ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण के मतदान शुरू

Kota, Rajasthan:Kota पंचायत राज चुनाव-2026,दुसरे चरण का मतदान जारी, खेराबाद एवं चेचट पंचायत समिति की 47 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए जारी मतदान, 47 सरपंच एवं 505 वार्ड पंच पदो के लिए 1.47 लाख मतदाता करेंगे मतदान, जिला परिषद के 6 और पंचायत समिति के 34वार्डों के लिए सम्पन्न हुआ मतदान, 181मतदान केंद्रों पर प्रत्येक मतदाता डालेंगे बैलेट पेपर से 2 मत, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीण SP सुजीत Shankar सक्रिय,फील्ड मॉनिटरिंग के साथ ASP स्तर के अधिकारी ले रहे मतदान केंद्रों का जायजा, खैराबाद-चेचट पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज खैराबाद और चेचट पंचायत समितियों की 47 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दोनों क्षेत्रों में सरपंच के 47 और वार्ड पंच के 505 पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खैराबाद की 23 और चेचट की 24 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 47 हजार मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए 181 केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में PET परीक्षा: 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवेश शुरू

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में PET परीक्षा को लेकर सख्ती, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर और हरदोई से PET परीक्षा देने फर्रुखाबाद पहुंचे अभ्यर्थी फर्रुखाबाद में भी 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जा रही है। दोनों पालियों में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हो रही है। परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फर्रुखाबाद पहुंचे हैं。 फर्रुखाबाद में परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान चेन, लॉकेट और गले में पहनी माला तक उतरवाई जा रही है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है。 फर्रुखाबाद के NAKP डिग्री कॉलेज, बद्री विशाल डिग्री कॉलेज और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर और हरदोई समेत कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं。 सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन मौसम की परवाह किए बिना अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा के बाद दूसरी पाली में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं。 परीक्षार्थियों का पक्ष – हरदोई से परीक्षा देने पहुंचे इंद्र प्रताप वर्मा दूसरी बार PET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि तैयारी की है और अब परीक्षा के परिणाम का इंतजार रहेगा。 वहीं, कन्नौज से आई आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि वह पहले भी PET परीक्षा दे चुकी हैं। इस बार भी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंची हैं। वह वर्ष 2021 से तैयारी कर रही हैं और सुपरटेट की भी तैयारी कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार सफलता जरूर मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top