Mandi - मच्छयाल और तलकेहड़ बैसाखी मेले का धूमधाम से समापन
Joginder Nagar, Himachal Pradesh:जोगिंद्रनगर उपमंडल के मच्छयाल और तलकेहड़ में बैसाखी पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन हर्षोल्लास और धूमधाम से हुआ। इस दौरान पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेले के आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दी।मच्छयाल पंचायत में आयोजित बैसाखी मेले का समापन सोमवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीवन ठाकुर ने मेला कमेटी और स्थानीय लोगों का उत्साहवर्धन किया। मेला कमेटी और तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि का शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। समापन समारोह के दौरान पधारे देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, मच्छयाल मेला कमेटी की मांग पर क्षेत्र में भव्य स्टेडियम निर्माण के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
