icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैतूल जेल में राखी के मौके पर 800 बहनों ने भाइयों को राखी बांधी

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बैतूल जिला जेल में भावनाओं का ऐसा दृश्य देखने को मिला,जिसने जेल की कठोर दीवारों को भी मानो पिघला दिया। एक ओर करीब 800 बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तो दूसरी ओर उम्रकैद की सजा काट रहे बंदियों को पहली बार अपने बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने का अवसर मिला। वर्षों बाद बच्चों को सामने देखकर कई कैदी खुद को रोक नहीं सके और उनकी आंखें नम हो गईं। रक्षाबंधन के मौके पर सुबह से ही जिला जेल में बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक करीब 800 बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की कामना की। जेल परिसर में भाई-बहन के इस मिलन ने भावुक माहौल बना दिया। इस बार जेल प्रशासन ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों के लिए विशेष पहल करते हुए उनके बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था की। करीब 50 बच्चों ने पहली बार जेल के भीतर अपने पिता के साथ खाना खाया। वर्षों बाद बच्चों को गले लगाकर कई बंदियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। आजीवन कारावास का बंदीयो ने बताया कि चार साल में पहली बार बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। बहुत अच्छा लग रहा है। ऐसा मौका पहले कभी नहीं मिला था। बहनों और बच्चों के साथ यह दिन मेरे लिए यादगार रहेगा。 जेल अधीक्षक योगेंद्र तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के महानिदेशक जेल के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्यक्ष मुलाकात की व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि परिवार से जुड़ाव बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने से उनमें बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। बैतूल जिला जेल में इस समय कुल 527 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 504 पुरुष और 23 महिला बंदी शामिल हैं। दोपहर तीन बजे तक लगभग 300 बंदियों को 800 बहनों ने राखी बांधी और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। रक्षाबंधन पर बैतूल जिला जेल का यह भावुक दृश्य यह संदेश देता है कि रिश्तों की डोर सबसे मजबूत होती है। जेल की ऊँची दीवारों के पीछे भी भाई-बहन का प्यार और पिता-बच्चों का अपनापन हर किसी की आंखें नम कर गया। बाइट -1- सोम विश्वकर्मा,बंदी जिला जेल बाइट -2- मनीष यादव,आजीवन कारावास का बंदी बाइट -3- योगेंद्र तिवारी,जेल अधीक्षक जिला जेल बैतूल
0
0
Report

फतेहपुर के 17 वर्षीय तेजस की मौत: पोस्टमार्टम ने खुलासा किया खौफनाक चोटों का विवरण

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में 17 वर्षीय छात्र तेजस की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छह बाहरी चोटों का खुलासा दाहिनी छठी पसली में फ्रैक्चर मिला छाती में करीब 100 ML खून और रक्त का थक्का मिला बड़ी रक्त वाहिका और लीवर में चोट दर्ज पेट के अंदर भी जमा मिला खून शॉक और अत्यधिक रक्तस्राव से हुई मौत नकल की पर्ची मिलने पर रिस्टीकेट और पिटाई का परिजनों का आरोप ₹1500 जुर्माना लगाने का भी आरोप सौंरा के पास अचेत मिला था कक्षा 12 का छात्र मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर, रास्ते में तोड़ा दम इकलौती संतान था 17 वर्षीय तेजस उर्फ यशु मां ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम का छात्र था तेजस
0
0
Report

बस्तर में 22 साल बाद नक्सली बहन से राखी बंधवाकर भाई-बहन का भावुक मिलन

Sukma, Chhattisgarh:आज पूरा देश भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का पर्व रक्षाबंधन मना रहा है। इसी मौके पर बस्तर से एक ऐसी भावुक कहानी सामने आई है, जहां एक पुलिस भाई ने 22 साल बाद अपनी नक्सली बहन से राखी बंधवाई। बहन की कलाई पर भाई की सुरक्षा का वादा और भाई की कलाई पर बहन के स्नेह की डोर… लेकिन बस्तर के घने जंगलों से सामने आई इस कहानी में राखी की यह डोर कभी गोलियों और बारूद के बीच उलझ गई थी। यह कहानी है एक ऐसे भाई-बहन की, जो कभी एक ही परिवार का हिस्सा थे, लेकिन बस्तर में चार दशक तक चले नक्सल हिंसा के दौर ने दोनों को एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ा कर दिया। एक तरफ था पुलिस की वर्दी में भाई, तो दूसरी तरफ जंगल में हथियार उठाए उसकी बहन। भाई ने हार नहीं मानी। उसका मकसद सिर्फ अपनी ड्यूटी निभाना नहीं था, बल्कि अपनी बहन को उस रास्ते से वापस लाना भी था, जिस पर वह मजबूरी और परिस्थितियों के बीच चली गई थी। वर्षों तक भाई ने बहन को चिट्ठियां लिखीं, उसे मुख्यधारा में लौटने की अपील की, लेकिन नक्सली संगठन ने उसे वापस आने की इजाजत नहीं दी। वेट्टी कन्नी वर्ष 2003 में नक्सली संगठन में चली गई थी, जबकि उसका भाई वेट्टी रामा वर्ष 2007 में परिस्थितियों को देखते हुए संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आया। लेकिन दोनों के रास्ते अलग होने के बावजूद भाई ने अपनी बहन को कभी भुलाया नहीं। किस्मत का खेल देखिए… जिन जंगलों में कभी दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बनकर आमने-सामने खड़े हुए, उन्हीं जंगलों में एक मुठभेड़ के दौरान भाई-बहन की नजरें फिर एक-दूसरे से टकराईं। वह मुलाकात बेहद भावुक थी, लेकिन हालात ऐसे थे कि दोनों चाहकर भी एक-दूसरे के करीब नहीं आ सके। इसके बाद भी भाई की कोशिश जारी रही। कई वर्षों तक इंतजार, चिट्ठियों और अपीलों का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार वर्ष 2025 में वह दिन आया, जब वेट्टी कन्नी ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण किया और वर्षों से बिछड़े भाई-बहन एक बार फिर आमने-सामने आए—इस बार दुश्मन की तरह नहीं, बल्कि भाई और बहन की तरह। आज, 22 साल बाद, रक्षाबंधन के मौके पर दोनों ने साथ बैठकर राखी का त्योहार मनाया। कभी जिस रिश्ते के बीच बंदूकें और जंगल खड़े थे, आज उसी रिश्ते के बीच सिर्फ भाई-बहन का प्यार है। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर जी मीडिया की टीम भी इस भावुक मिलन की गवाह बनी और पूर्व नक्सली कमांडर वेट्टी रामा और वेट्टी कन्नी से उनकी जिंदगी के उस हिस्से की कहानी जानी, जिसे शायद वे कभी भूल नहीं पाएंगे। यह सिर्फ एक भाई-बहन के मिलन की कहानी नहीं है… यह उस उम्मीद की कहानी भी है कि हिंसा के सबसे कठिन दौर में भी रिश्ते जिंदा रह सकते हैं और अपनों को वापस लाने की कोशिश कभी बेकार नहीं जाती。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झांसी के टोडी फतेहपुर में जलभराव पार करने से युवक डूबा, मौत

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में नदी के जलभराव को पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। बस स्टैंड जाते समय युवक रास्ते में गहरे पानी की तरह चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। झांसी के टोडी फतेहपुर कस्बा निवासी 19 वर्षीय शैलेन्द्र यादव अपने घर से बस स्टैंड जा रहा था। तभी रास्ते में नदी का जलभराव था, जिसे शैलेन्द्र पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी फिसल कर डूब गया। वहीं युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर शैलेन्द्र को तलाशने की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद शैलेन्द्र का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

रक्षा बंधन पर लौटते परिवार की सड़क हादसे में तीन मौत, एक महिला-बच्ची घायल

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात रक्षाबन्धन पर लौट रहे परिवार के साथ भीषण हादसा,तीन की मौत दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर。 हादसे में दो युवकों और एक बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत एक महिला और एक बच्ची की हालत नाजुक, पीएचसी में कराया गया भर्ती。 एक बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर युवक सवार था。 बताया जा रहा है कि एक बाइक सिकंदरा की ओर से और दूसरी भोगनीपुर की ओर से आ रही थी。 मृतकों में दिनेश कुमार, निवासी फफूंद, औरैया की पहचान होने की जानकारी。 अन्य मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, पुलिस शिनाख्त में जुटी。 रक्षाबंधन पर्व मनाकर घर लौट रहा था परिवार, तभी हुआ दर्दनाक हादसा。 सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे。 पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है。 राजपुर थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के पास मुगल रोड की घटना
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के ओसियां SBI बैंक शाखा में आग, शॉर्ट सर्किट से शुरुआती आकलन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के ओसियां से बड़ी खबर ओसियां SBI बैंक शाखा में आगजनी का मामला, तीन घंटो की मसकत के बाद आग पर पाया काबू, प्रथम दृष्टया AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है आशंका, आग बुझाने के दौरान कांस्टेबल भाकरराम बेल्ट ने साहस का दिया परिचय, कांस्टेबल भाकरराम ने जान की परवाह किए बिना बिल्डिंग के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का भी आग बुझाने में रहा महत्वपूर्ण सहयोग, आग से हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की जा रही है जांच, समय रहते आग पर काबू पाने से नहीं हुआ और कोई नुकसान, बैंक के ऊपर वाली बिल्डिंग में LIC ऑफिस तो बेसमेंट में बिल्डिंग में चलती है कोचिंग लाइबेरी संस्थान।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर PDS दूकान के गोदाम से शराब बरामद, लाइसेंस रद्द करने का आदेश

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में राशन दुकान के गोदाम से विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने राशन दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए SDM East आनंद उत्सव को आदेश दिया है। उत्पाद विभाग की टीम ने बंगाल नंबर डाक पार्सल वाले कंटेनर से विदेशी शराब की खेप को जप्त किया और राशन दुकान के गोदाम में 250 पेटी शराब के कार्टून मिलने पर कारोबारी रविकर कुमार और कंटेनर चालक समोल गिरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी पिछले कुछ समय से शराब का बड़ा सिंडिकेट चला रहा था और राशन दुकान के गोदाम में शराब स्टॉक करता था। मामला गंभीर है और आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

सदर अस्पताल में भवँरे के काटने से 8 वर्षीय फरहान की मौत; परिजन हंगामा

Saharsa, Bihar:सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के गोबरगढ़ा वार्ड नम्बर 2 में भवँरे के काटने से एक 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद फिरोज के पुत्र मोहम्मद फरहान के रूप में की गई है. इधर घटना के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक बच्चा मोहम्मद इरफान अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था; इसी दौरान जहरीले भवँरे ने उसके शरीर में कई जगह काट लिया. भवँरे के काटने के बाद परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में बच्चे को सुई लगाई गई, लेकिन सुई लगाने के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही और गलत सुई लगाने से बच्चे की मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है.
0
0
Report

UP सरकार ने 60+ महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा दी, मुस्लिम महिलाएं भी खुश

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा को मंजूरी दी है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत एक करोड से ज्यादा महिला इसका लाभ ले रही है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को भी इसमें अच्छा लाभ मिल रहा है उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र महिलाओं के लिए आजीवन मुक्त बस यात्रा की योजना शुरू की,लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत अब उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाएं कहीं भी सरकारी बस से जाएगी उनका किराया नहीं देना पड़ेगा इस योजना से लगभग उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने वाला है इस योजना کا लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा यह अपना वोटर आईडी कार्ड दिखा दे उससे भी इस योजना का लाभ मिल जाएगा इस योजना पर हर महीने 22.5 करोड रुपए खर्च होने वाले है हालांकि लखनऊ की मुस्लिम महिलाएं भी इसका लाभ ले रही हैं जब मुस्लिम महिलाओं से पूछा गया कि इस योजना के तहत आपको उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी जाने के लिए किराया नहीं देना पड़ेगा तो उन्होंने बताया सरकार की अच्छी योजना है जो महिलाओं का ध्यान रख रही है पहले हमें कहीं दूर जाने के लिए किराया देना पड़ता था आप फ्री में सफर कर रहे हैं सरकार मुसलमानों के लिए अच्छा काम कर रही है बेहतर योजना है ये
0
0
Report

देवघर राजकीय श्रावणी मेला का सफल समापन, स्पर्श पूजा का आगाज़

Deoghar, Jharkhand:देवघर देवघर में एक माह से चल रहे राजकीय श्रावणी मेला का आज समापन हो गया। श्रावणी मेला के अंतिम दिन सावन पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में कांवरियों की भीड़ थोड़ी कम रही। सभी कांवरियों को फुट ओवरब्रिज से प्रवेश कराया गया।श्रावणी मेला के अंतिम दिन दोपहर में बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा करने के पश्चात एक माह से लगे अरघा को हटाते हुए स्पर्श पूजा की शुरुआत कर दी गई। अब श्रद्धालु आज से सुबह से ही बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा कर सकेंगे।श्रावणी मेला के सफलतापूर्वक पार होने पर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर सहित जिले के सभी अधिकारियों ने स्टेट पुरोहित पंडित श्रीनाथ मिश्र के द्वारा विधिवत्त प्रशासनिक भवन में सभी को संकल्प कराकर षोड़सोपचार विधी से बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा कराया बाबा बैद्यनाथ का धन्यवाद किया गया। विशेष पूजा में बाबा बैद्यनाथ को विभिन्न प्रकार के नैवेद्य का भोग लगाया गया। लगभग एक घंटे तक बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा चलती रही। इसके पश्चात अरघा को हटाते हुए स्पर्श पूजा की भी शुरुआत हो गई। आज दोपहर बाद अरघा हटाने एवं बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने भी बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा की।श्रावणी मेला को लेकर एक माह से अरघा के द्वारा बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कराया जा रहा था। सावन पूर्णिमा के दिन पौराणिक परंपरा के अनुसार अरघा को हटाते हुए बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की गई एवं स्पर्श पूजा की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही एक माह से चल रहे राजकीय श्रावणी मेला का भी समापन हो गया। पूजा अर्चना के बाद बातचीत के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया मेले में आने वाले सभी देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक जलार्पण कराया गया आज बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने बताया कि भादो मेला में विशेष रूप से रुद्राभिषेक बाबा मंदिर के गर्भ गृह में पूरी तरह से बंद रहेगा भादो मेला शुरू होने वाला है जिसको लेकर सारी तैयारी कर ली गई है पूर्व की तरह ही मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतर व्यवस्था के साथ पूजा अर्चना कराया जाएगा वहीं शीघ्र दर्शनम् पर उन्होंने कहा कि अभी पूर्व की तरह ही शीघ्र दर्शनाम पास का दर रहेगा वही पूर्व की तरह ही पुलिस वालों की तैनाती की جائےगी ताकि बाहर से आए हुए बाल वापस चले जाएंगे मगर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाए भादो मेला में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के द्वारा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही पूजा व्यवस्था को सुचारू बनाने में भी पुलिस की भूमिका रहेगी इसके बाद सभी लोग तारा मंदिर के चबूतरे पर खड़े होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा सहभागिता रहेगी मौके पर बाबा मंदिर सहायक प्रभारी मजिस्ट्रेट बाबा मंदिर थाना प्रभारी मुख्य प्रबंधक सहित तमाम मंदिर कमी भी उपस्थित थे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top