Back
मंडी की 500वीं वर्षगांठ पर शिवरात्रि महोत्सव में हंसराज रघुवंशी की भक्ति भरी प्रस्तुति
NSNitesh Saini
Feb 20, 2026 12:04:25
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
मंडी की 500वीं वर्षगांठ पर शिवरात्रि महोत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या इस बार विशेष रूप से भक्ति और ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। 21 फरवरी को देश-विदेश में शिव भक्ति गीतों से पहचान बना चुके सुप्रसिद्ध हिमाचली गायक हंसराज रघुवंशी अपनी भव्य प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर हंसराज रघुवंशी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि वह स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें छोटी-काशी मंडी की 500वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में प्रस्तुति देने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराएं देशभर में प्रसिद्ध हैं और ऐसे पावन मंच पर गाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि शिवरात्रि महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है। उन्होंने मंडीवासियों और प्रदेशवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संध्या को यादगार बनाने की अपील की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowFeb 20, 2026 13:54:240
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 20, 2026 13:54:080
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 20, 2026 13:53:450
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 13:53:320
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 20, 2026 13:53:09Noida, Uttar Pradesh:विकास चिकारा, यूथ कांग्रेस के सचिव की बाईट, इसको भी हिरासत में लिया हुआ है।
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 20, 2026 13:53:010
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 20, 2026 13:52:430
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 20, 2026 13:52:250
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 20, 2026 13:52:110
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 20, 2026 13:51:410
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 20, 2026 13:51:220
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 20, 2026 13:50:300
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 20, 2026 13:50:220
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 20, 2026 13:50:060
Report