Back
मंडी में देव कमरुनाग झील पर पहली बर्फबारी से आस्था और मौसम का संगम
NSNitesh Saini
Jan 02, 2026 07:35:38
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन : मंडी
सहायता: नहीं
झील ऐसी कि रूह भी कांप उठे, ठंड से जमी कमरुनाग देवता की पवित्र झील,
पर्यटकों, सैलानियों और देव समाज में खुशी की लहर,
मंडी -
एंकर : मंडी जिला के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल देव कमरुनाग में सीजन की पहली बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को शीतलहर और आस्था के अद्भुत संगम से भर दिया है। देर रात मनाली के कोकसर सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर जिला मंडी तक देखने को मिला, जहां देव कमरुनाग की पवित्र झील बर्फ की मोटी परत से पूरी तरह जम गई। झील का यह दृश्य इतना मनोहारी और रोमांचक है कि देखने वालों की रूह तक कांप उठे। करीब चार माह के लंबे अंतराल के बाद इंद्र देवता की कृपा से पहाड़ों में हुई इस बर्फबारी से न केवल मौसम ने करवट ली है, बल्कि किसानों, बागवानों, पर्यटकों, सैलानियों और देव समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। मान्यता है कि देव कमरुनाग और शिकारी देवी के कपाट बंद होते ही क्षेत्र में बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है, और इस बार भी वही परंपरा दोहराई गई।
बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कमरुनाग और शिकारी देवी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए हैं। साथ ही मंदिर परिसरों में मौजूद दुकानदारों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर लौटने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि भारी बर्फबारी की स्थिति में आवाजाही बाधित हो सकती है, इसलिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।
किसानों और बागवानों के लिए यह बर्फबारी किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। क्षेत्र के किसान उत्तम चंद, राजीव ठाकुर, मुरारी लाल, दीपक, यशवंत, चन्द्रमणि, नाग, यशु, तोम चंद, भीम सिंह और वेद प्रकाश ने बताया कि बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए बेहद लाभकारी होती है, खासकर सेब की फसल के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. चिंत राम ठाकुर ने भी पुष्टि करते हुए बताया की बर्फबारी और बारिश सेब के पौधों के लिए रामबाण साबित होती है और इससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद रहती है।
उधर, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), विद्युत विभाग और आईपीएच विभाग ने संभावित बर्फबारी से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी विभागों के उच्चाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
देवता के गूर देवी सिंह ने कमरुनाग में बर्फबारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बर्फ गिरने से देव कमरुनाग की पवित्र झील पूरी तरह जम गई है। उन्होंने इसे देव कृपा का संकेत बताया। बर्फ से ढके पहाड़, जमी झील और ठंडी हवाएं मिलकर कमरुनाग को इन दिनों किसी स्वर्गीय दृश्य जैसा बना रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 02, 2026 09:09:040
Report
DSDanvir Sahu
FollowJan 02, 2026 09:08:210
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 02, 2026 09:08:09Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मंत्री के पति के बयान पर जिसमें बिहार की महिलाओं के लिए कहा गया- मृत्युंजय तिवारी आरजेडी प्रवक्ता
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 02, 2026 09:07:550
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 02, 2026 09:07:330
Report
ARAmit Raj
FollowJan 02, 2026 09:07:130
Report
AKAtul Kumar
FollowJan 02, 2026 09:06:570
Report
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowJan 02, 2026 09:06:010
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 02, 2026 09:05:440
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 02, 2026 09:05:320
Report
JPJai Pal
FollowJan 02, 2026 09:05:24Haldwani, Uttar Pradesh:अतुल अंजान त्रिपाठी, ACP, दशाश्वमेध वाराणसी में पार्षद का बेटा हूं बोलकर युवक ने दरोगा को जड़ा थप्पड़ मामले में
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 02, 2026 09:05:060
Report