Back
भुंतर में राफ्टिंग के नियम टूटे, पर्यटकों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला
MTManish Thakur
Dec 30, 2025 08:41:10
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू के भुंतर में देर शाम के समय ब्यास नदी में एक राफ्ट फंस गई। वही राफ्ट में तीन पुरुष, दो महिलाएं और राफ्ट का पायलट सवार था। जब राफ्ट पानी से नहीं निकली तो इस बारे रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि राफ्ट पायलट के द्वारा अंधेरे में राफ्टिंग करवाई जा रही थी। जो नियमों के विरुद्ध है। ऐसे में अग्निशमन विभाग के कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और राफ्ट के साथ-साथ सभी लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकल गया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी कुल्लू भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी अब भुंतर पुलिस को इस मामले में आगामी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि देर शाम भुंतर के समीप नदी में राफ्टिंग के दौरान राफ्ट में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं रेस्क्यू टीम मौके पर तुरंत पहुँच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रारम्भिक जांच में राफ्टिंग संचालन में नियमों की अनदेखी सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राफ्टिंग ऑपरेटर के खिलाफ वाटर स्पोर्ट्स नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NRNarayan Roy
FollowDec 30, 2025 10:05:160
Report
0
Report
PCPartha Chowdhury
FollowDec 30, 2025 09:57:110
Report
BSBarun Sengupta
FollowDec 30, 2025 09:56:280
Report
0
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowDec 30, 2025 09:53:020
Report
ADAnup Das
FollowDec 30, 2025 09:51:26Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস
ডিজিটাল এর জন্য স্বামী মারা যাবার পর কলকাতা রাজারহাটে থাকেন একমাত্র মেয়ের কাছে, নোটিশ পেয়ে ছুটে আসেন হেয়ারিং সেন্টারে।
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 30, 2025 09:51:140
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 30, 2025 09:50:590
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 30, 2025 09:50:240
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 30, 2025 09:50:080
Report
1
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 30, 2025 09:48:590
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 30, 2025 09:48:330
Report