Back
कुल्लू दशहरा विवाद: देवताओं के सम्मान पर बहस, प्रशासन पर दबाव बढ़ा
MTManish Thakur
Nov 10, 2025 10:32:50
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान तहसीलदार कुल्लू द्वारा देव समाज के साथ हुई झड़प को लेकर मामला अभी भी ठंडा नहीं हुआ है। सोमवार को हिंदू रक्षा मंच और अन्य धार्मिक संगठनों के बैनर तले सैकड़ो लोगों ने भूतनाथ पुल से लेकर ढालपुर तक एक रोष रैली निकाली और डीसी कार्यालय के बाहर तहसीलदार, कुल्लू प्रशासन के खिलाफ भी मोर्चा खोला। लोगों ने मांग रखी कि जिस तरह से तहसीलदार कुल्लू के द्वारा दशहरा उत्सव के दौरान देवताओं का अपमान किया गया। ऐसे में उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। वहीं आगामी समय में भी दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के सम्मान में कोई कमी ना आए। इसके लिए भी प्रशासन को अलग से कार्य करना होगा। डीसी कार्यालय के बाहर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे और तहसीलदार तथा कुल्लू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि हालांकि इस मामले को लेकर तहसीलदार से भी बात की गई थी। लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। ऐसे में देव समाज के लोगों के प्रति भी तहसीलदार के प्रति खासा रोष है। कमल गौतम ने बताया कि तहसीलदार कुल्लू के खिलाफ भी देव समाज से जुड़े लोगों के द्वारा शिकायत दी गई थी। लेकिन प्रशासन के द्वारा तहसीलदार पर कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की धरती और यहां पर देवी देवताओं के आदेश सर्वोपरि रहते हैं। लेकिन बीते कुछ सालों से प्रशासन के द्वारा अपनी मनमानी की जा रही है और देव समाज से जुड़े लोगों पर भी बदले की भावना से व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे में हिंदू रक्षा मंच देवी देवताओं के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरा है और प्रशासन व सरकार से भी मांग की जाती है कि वह तहसीलदार कुल्लू पर भी कानूनी रूप से मामला दर्ज करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 17, 2025 06:22:570
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 17, 2025 06:22:080
Report
RSRavi sharma
FollowDec 17, 2025 06:21:460
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 17, 2025 06:21:360
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 17, 2025 06:20:510
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 17, 2025 06:20:400
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 17, 2025 06:20:170
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 17, 2025 06:19:530
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 17, 2025 06:19:330
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 17, 2025 06:19:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 17, 2025 06:19:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 06:18:510
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 17, 2025 06:18:390
Report
VAVishnupriya Arora
FollowDec 17, 2025 06:18:180
Report