icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुणबी सेना का आरोप: सरकार दो देशों इंडिया और भारत बना रही है

Thane, Maharashtra:शहापूर सरकारने दोन देश निर्माण करायला घेतले आहे एक इंडिया व दुसरा भारत असे वक्तव्य कुणबी सेना विश्वानाथ पाटिल यांनी केले आहे तानसा धरण येथे एल्गार मोर्च्या दरम्यान त्यांने हे वक्तव्य केले आहे धरणापाठोबा धरण होतात मुंबई ची तान भागविण्यासाठी पाईपलाईन टाकले जातात मात्र हा या धरणा शेजारी असलेल्या शेतकरी उपेक्षित राहिले आहे जमीन घेतले जातात मात्र प्रकल्पग्रस्तांना कोणतीही सुख सुविधा दिली जात नाही नोकऱ्या दिले गेलेल्या लोकांना नोकरी दिले गेल्या ते पण अपुऱ्या यामुळे कुणबी सेना नेतृत्वाखाली आज तानसा धरण या ठिकाणी एल्गार मोर्चाचा आयोजन करण्यात आला होता
0
0
Report

हुड्डा ने पृथला में शोकसभा के दौरान कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

Palwal, Haryana:पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के भाई राम सरनरण तेवतिया के निधन होने पर उनके घर जनौली गाँव में शोक व्यक्त करने पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा! उन्होंने रामसरन तेवतिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही शोकाकुल परिवार को शांतवना देते हुए उनके व्यक्तित्व की भी सराहना की, इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तो सवाल उठाये ही साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा इमरजेंसी पर इंदिरा, संजय और बंसीलाल को दलाल कहे जाने पर कहा कि बंसीलाल के साथ भाजपा ने प्रदेश में सरकार चलाई थी जो इस दुनिया में नहीं रहे उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि विधायक के घर पर गोलियां चल रही हैं तो फिर प्रदेश में कानून व्यवस्था कहां रही, इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भानपुर मंत्री करण सिंह दलाल पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया बल्लभगढ़ से कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा सहित आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

196 बीघा जोहड़ पायतन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर ग्रामीण धरना

Sri Ganganagar, Rajasthan:उपखंड के राजियासर स्टेशन के पीपासर और चक अमरपुरा स्थित 196 बीघा जोहड़ पायतन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीण रामप्रताप गोदारा, भानीराम गोदारा, राकेश बिश्नोई और यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 15 जून तक अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती कर रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध केवल सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का है, बसी हुई आबादी हटाने का नहीं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा ने तहसीलदार से दूरभाष पर चर्चा कर जल्द अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।
0
0
Report

बलरामपुर के 155वें स्थापना दिवस पर प्रतिभाओं और सामाजिक योगदान का भव्य सम्मान

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर नगर पालिका का 155वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान बलरामपुर में आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर का 155वां स्थापना दिवस मंगलवार को एमएलके पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में साहित्य, संस्कृति, सामाजिक सरोकार और प्रतिभा सम्मान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह एवं मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने नगर के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह के प्रथम सत्र में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी, सदर विधायक पल्टूराम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, लोकसंस्कृति और सामाजिक जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सायंकाल आयोजित संगीत संध्या एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ऋषिकेश में नशे के खौफनाक धंधे पर जनता खड़ी, पुलिस से ठोस कदम की मांग

Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश में नशे और बदहाली पर बवाल, नशे और ट्रैफिक पर जन-आक्रोश तीर्थनगरी ऋषिकेश और श्यामपुर क्षेत्र में बढ़ते नशे के काले कारोबार, रेंगते ट्रैफिक और चरमराती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। कोतवाली में आयोजित एक अहम बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। बैठक में साफ कहा गया कि अगर पुलिस ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो स्थिति हाथ से निकल जाएगी。 तीर्थनगरी की पवित्रता पर लग रहे नशे के दाग ने अब स्थानीय लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। ऋषिकेश कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा और कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक हंगामेदार रही। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाए। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शराब और सूखे नशे का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। शिकायत करने पर पुलिस मौके पर तो पहुंचती है, लेकिन इस अवैध धंधे पर पूर्ण प्रतिबंध न लगना पुलिस की नीयत पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। वहीं जनता और संगठनों के इस तीखे तेवर को देखकर पुलिस अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा ने सभी सुझावों को नोट किया और जनता को भरोसा दिलाया कि जल्द ही धरातल पर कड़े कदम दिखाई देंगे। अब देखना यह होगा कि इस बैठक के बाद ऋषिकेश पुलिस नशे के सौदागरों और जाम के झाम से जनता को कितनी जल्दी मुक्ति दिला पाती है。 बाइट : तुषार बोरा ( सी.ओ, ऋषिकेश )
0
0
Report
Advertisement

मिर्जापुर: शादी ठगी के गिरोह के पांच गिरफ्तार

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने के नाम पर ठगी और जबरन वसूली करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में जमा 1.30 लाख रुपये होल्ड कराए हैं। घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार भी बरामद की है। राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ निवासी पुष्पेन्द्र ने 29 जून को तहरीर देकर बताया कि उसके दो रिश्तेदारों की शादी कराने के बहाने उन्हें 28 जून को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लोहंदी कला स्थित हनुमान मंदिर बुलाया गया। वहां शादी का झांसा देकर उनसे ठगी की गई और जान से मारने की धमकी देकर जबरन रुपये वसूले गए। पुलिस ने लोहंदी कला क्षेत्र से लवकुश यादव, गुड़िया यादव, राधा कोल, दीपक पाल और राजेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह अन्य राज्यों के लोगों को शादी कराने का झांसा देकर मिर्जापुर बुलाता था और यहां फर्जी शादी का नाटक रचकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा कर रुपये वसूलता था।
0
0
Report

बैलाडीला खनन: मनीष कुंजाम के आरोपों के बीच सरकार पर दबाव तेज

Jagdalpur, Chhattisgarh:बैलाडीला की खनन गतिविधियों को लेकर पूर्व विधायक एवं बस्तरिया राज पार्टी के नेता मनीष कुंजाम ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, मनीष कुंजाम का दावा है कि आरती स्पंज एंड पावर कंपनी ने रिकॉर्ड में करीब तीन लाख टन लौह अयस्क के उत्खनन और परिवहन का उल्लेख किया है, जबकि मौके पर ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ, उनका आ रोप है कि इस कथित मामले की शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, मनीष कुंजाम ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले ही बैलाडीला क्षेत्र के गांवों में पदयात्रा कर चुके हैं और दंतेवाड़ा में बड़ी जनसभा आयोजित कर प्रशासन को कार्रवाई के लिए समय भी दिया था। उनका कहना है कि तय समयसीमा बीतने के बाद भी संबंधित कंपनी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, इसके अलावा मनीष कुंजाम ने बैलाडीला की प्रस्तावित नंबर-4 खदान का मुद्दा भी उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रभावित ग्राम सभाओं और पंचायतों से पेसा कानून के अनुरूप राय नहीं ली गई, उनका कहना है कि प्रभावित गांवों को विश्वास में लिए बिना परियोजना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्राम सभाओं के अधिकारों का सम्मान नहीं किया गया और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ, तो पहले की तरह आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
0
0
Report

अमृत लाल हत्याकांड: 15 दिन में खुलासे का आश्वासन, धरना स्थगित

Jaipur, Rajasthan:अमृत लाल हत्याकांड, 15 दिन में खुलासे के आश्वासन के बाद धरना स्थगित, 3 साल बाद भी पुलिस के हाथ खालीजालोर आहोर के भैंसवाड़ा निवासी अमृत लाल देवासी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जालोर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मोटाराम ने पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर मामले का खुलासा करने का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने धरने को 15 दिन के लिए टालने का निर्णय लिया। शिव सेना के नेतृत्व में प्रदर्शन, एसपी से लगाई न्याय की गुहार इसके पूर्व, अपने इकलौते बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने सोमवार को शिव सेना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने उग्र प्रदर्शन किया था। परिजनों ने जालोर पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई और कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार दोपहर एएसपी मोटाराम ने धरना स्थल पर पहुंचकर समझाइश की और 15 दिन की मोहलत मांगी। क्या है पूरा मामला मृतक अमृत लाल की माता रतीदेवी और पिता चौपाराम के अनुसार: 27 जून 2023 अमृत लाल देवासी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता (गुमशुदा) हुआ था। 28 जून 2023: आहोर के धार तालाब में अमृत लाल का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता हुआ मिला। घटना के तुरंत बाद माता-पिता ने आहोर थाने में हत्या की आशंका जताते हुए लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से लेकर अब तक परिजनों ने न्याय के लिए कई बार थाने और जिला कलेक्ट्रेट के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। जांच में गंभीर लापरवाही घटना के समय पुलिस को तालाब से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि 3 साल बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट हासिल नहीं कर पाई है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों की चेतावनी पीड़ित परिवार का कहना है कि वे पिछले तीन साल से सिर्फ आश्वासनों के भरोसे जी रहे हैं। यदि इस बार भी पुलिस ने दिए गए 15 दिनों के समय (आश्वासन) में हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वे एक बार फिर उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top