icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजनाला में मिशन क्लीन पंजाब शुरू, विधायक ने खुद सफाई शुरू की

Ajnala, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਭਰ ’ਚ ‘ਮਿਸ਼ਨ ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਅਜਨਾਲਾ ’ਚ ਵੀ ਚੱਲੀ ਸਫਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਤੇ SDM ਚਾਰੂਮੀਤਾ ਨੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਕੀਤੀ ਸਫਾਈ ਅਜਨਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਸਾਫ-ਸੁਥਰਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ कੱਸਿਆ कमਰ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪ ਸਾਫ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸਫਾਈ ਰੱਖਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਰੇਹੜੀ ਤੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ—ਗੰਦਗੀ ਫੈਲਾਈ ਤਾਂ ਹੋਵੇਗੀ ਕਾਰਵਾਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ‘ਮਿਸ਼ਨ ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ’ ਤਹਿਤ ਸਫਾਈ ਅਭਿਆਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਅਜਨਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਫਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ。 ਅਜਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਅਤੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਚਾਰੂਮੀਤਾ ਨੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਖੁਦ ਸਫਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਨਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ-ਜਿੱਥੇ ਵੀ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਾਫ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਸਾਫ-ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣਾ ਸਿਰਫ਼ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਹਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀ ਦੀ ਵੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਕੂੜਾ ਸੜਕਾਂ ਅਤੇ ਜਨਤਕ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਨਾ ਸੁੱਟਣ ਅਤੇ ਸਫਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ。 ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਰੇਹੜੀ ਵਾਲਿਆਂ ਅਤੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਉਹ ਗੰਦگي ਨਾ ਫੈਲਾਉਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਦੀ ਸਫਾਈ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਗੰਦਗੀ ਫੈਲਾਉਣ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਨਿਯਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ SDM ਮੈਡਮ ਚਾਰੂਮੀਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਸਫਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਾਫ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਲੋਕ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਇਸ ਨਾਲ ਵਾਤਾਵਰਨ ਸਾਫ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਰੇੜੀ ਵਾਲਿਆਂ ਅਤੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਸੜਕਾਂ ਉੱਪਰ ਪੂਰਾ ਨਾ ਸੁੱਟਣ ਸਗੋਂ ਸ਼ਹਿਰੋਂ ਸਾਫ ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣ
0
0
Report

Ajmer Sharif Urs: Chadarposhi for Khwaja Garib Nawaz and Khwaja Qutbuddin Bakhtiyar Kakki

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के दरबार मे महफिले समा के साथ साथ चिल्ला कुटुब साहब में चादर पोषी और उर्स की सलामी रस्म अदा की गई। दरगाह के ख़ुद्दामें ख्वाजा के मुताबिक़ तमाम चिश्तीया सिलसिले के बुजुर्गों के सालाना उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह से उनकी बारगाह में चादर भेजी जाती है। इसी तरह महरौली शरीफ और कलियर शरीफ जो अक़ीदत मंद नही जा पाते वो उर्स की महफ़िल अजमेर के चिल्ला शरीफ पर भी अदा करते है। जहां अजमेर दरगाह और चिल्ला शरीफ पर सूफ़ियाना क़व्वाली और उर्स की रस्म अदायगी की जाती है। ख़ुद्दामें ख्वाजा के मुताबिक़ हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के ख़ास खलीफा व जानशीन हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी का अजमेर की कृषि घाटी पर चिल्ला शरीफ़ है,जहा उर्स भी मनाया जाता है और लंगरे आम भी किया जाता है। इसी तरह अजमेर दरगाह अंजुमन सैय्यद ज़ादगान की तरफ से महरौली और कलियर शरीफ़ में भी उर्स की महफ़िल,चादर पोषी और लंगर भी किया जाता है। मुम्बई से साबिर पाक के उर्स में पहुंचे मुम्बई के पीरे तरीक़त हाजी अब्दुल मन्नान शैख़ ने भी शिरक़त की जहा उनके साथ दिल्ली,मुम्बई,यूपी और राजस्थान से भी सूफी ख़ानक़ाहों के ज़िम्मेदार मौजूद थे। अजमेर से अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के साबिक सैकेट्री सैय्यद वाहिद हुसैन अंगारा,सरवाड़ दरगाह के मुतवल्ली हाजी मोहम्मद यूसुफ खान,निज़ामुद्दीन दरगाह के ख़ादिम हाफ़िज़ सैय्यद अम्माद निज़ामी और मुल्क के मशहूर शायर अफ़ज़ल मेंगलोरी भी शामिल थे। बाईट, पीर सैय्यद सुल्तानुल हसन मिस्बाही, ख़ादिम दरगाह, अजमेर शरीफ़ ( काली टोपी सफेद दाढ़ी ) बाईट, पीर सैय्यद नफीस मिया चिश्ती, ख़ादिम, दरगाह , अजमेर शरीफ ( सफेद टोपी,चश्मा )
0
0
Report
Advertisement

SNMMCH कायाकल्प मंजूर, 964.74 करोड़ से अस्पताल व कॉलेज का विकास, MBBS सीटें बढ़ेंगी

Dhanbad, Jharkhand:शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के कायाकल्प की योजना को मंजूरी मिल गई है। संस्थान के विकास पर कुल 964.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें डीएमएफटी फंड से 770 करोड़ और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से 194.74 करोड़ रुपए मिलेंगे। परियोजना को वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वही योजना के तहत मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटें 100 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी। पीजी में 200 और पोस्ट पीजी की सीटें 16 से बढ़ाकर 50 करने की तैयारी है। करीब 85 करोड़ रुपए अत्याधुनिक जांच और इलाज के उपकरणों की खरीद पर खर्च होंगे। 71 करोड़ रुपए से जी+12 आवासीय भवन बनाया जाएगा। डीएमएफटी की राशि से पुरानी ओपीडी बिल्डिंग हटाकर तीन नई बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी। इनडोर विभाग को भी नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे अस्पताल में इलाज, जांच और मेडिकल शिक्षा की सुविधाओं का बड़े स्तर पर विस्तार होगा。
0
0
Report

कराइकेला में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर, छह घायल, एक की मौत

Chaibasa, Jharkhand:कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल, ईलाज के दौरान एक की मौत, दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कराइकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा के समीप शुक्रवार रात को दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कन्हाई प्रधान, यशवंत प्रधान और शेखर सिंह बानरा को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर किया गया। लेकिन ईलाज के क्रम में कन्हैया प्रधान की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कराइकेला थाना क्षेत्र के उडंगड़ा स्थित रांची साईं निवासी सेलाई बोदरा बाइक से चक्रधरपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर शेखर सिंह बानरा अपनी पत्नी बिरेंग बानरा, बच्ची सुलोचना बानरा समेत अन्य लोगों के साथ चक्रधरपुर से गोपालपुर गांव की ओर जा रहे थे। डोंमगोडा के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में खरसावां थाना क्षेत्र के तेलाईडीह निवासी कन्हाई प्रधान और यशवंत प्रधान भी शामिलथे。 हादसे की सूचना मिलते ही कराइकेला थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर पहुंचाया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय युवाओं का अहम योगदान रहा, मददगार युवकों ने बिना देर किये घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। डॉक्टरों ने कन्हाई प्रधान, यशवंत प्रधान और शेखर सिंह बानरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चाईबासा रेफर कर दिया। लेकिन ईलाज के दौरान कन्हैया प्रधान की मौत हो गयी. इस घटना से कन्हैया प्रधान के घर में मातम पसर गया है. अन्य घायलों का इलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जारी है। घटना के बाद कराइकेला पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है。
0
0
Report
Advertisement

लगातार वीडियो बनाने से परेशान हुआ बाघ, गुस्से में कार की ओर दौड़ा; बाल-बाल बचे राहगीर, वीडियो वायरल

Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow2m ago
Manpur, Madhya Pradesh:खूंखार वन्यजीव से छेड़छाड़ पड़ी भारी, कार सवारों ने किया बाघ का ‘दर्शन’ लगातार वीडियो बनाने से परेशान हुआ बाघ, गुस्से में कार की ओर दौड़ा; बाल-बाल बचे राहगीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घुनघुटी के जंगल के खूंखार वन्यजीव को करीब से देखने और मोबाइल में कैद करने का जुनून राहगीरों के लिए कभी भी भारी पड़ सकता है। शुक्रवार शाम शहडोल-घुनघुटी मार्ग पर जंगल ढाबा के पास ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब सड़क पार कर रहे बाघ को देखकर कार सवार राहगीरों ने वाहन रोक दिया और लगातार उसका वीडियो बनाने लगे। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक कार और मोबाइल कैमरों से घिरे रहने के कारण बाघ परेशान और आक्रामक हो गया। बाघ ने मुंह खोलकर चेतावनी भरा व्यवहार किया और अचानक कार की ओर दौड़ लगा दी। कुछ समय के लिए मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। यदि बाघ वाहन के बेहद करीब पहुंच जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। बाघ देखने की होड़ बनी खतरा बाघ के जंगल से निकलकर हाईवे पर आने की खबर मिलते ही उसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। कई लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ का वीडियो बनाने में जुट गए। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार जंगली जानवर के बेहद करीब जाकर उसे घेरना, पीछा करना या लगातार कैमरा और वाहन से परेशान करना खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो राहगीरों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघ का आक्रामक व्यवहार और कार की ओर दौड़ना साफ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घुनघुटी और आसपास के जंगलों में लगातार बाघ की आवाजाही के बीच वन विभाग को हाईवे पर निगरानी बढ़ाने और लोगों को वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। बाघ को देखने की उत्सुकता कहीं किसी बड़ी दुर्घटना का कारण न बन जाए, इसके लिए राहगीरों को भी संयम बरतना होगा।
0
0
Report

सदर अस्पताल में 8 साल बाद लापता युवती का शव मिला; सिंपी कुमारी की पहचान

Nawada, Bihar:सदर अस्पताल में एक युवती का शव बरामद होने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। शव की पहचान 8 साल से लापता सिंपी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका कौआकोल प्रखंड के कोलवाबर गांव निवासी दयानंद प्रसाद की पुत्री थी। पुलिस द्वारा तस्वीर दिखाए जाने पर परिजनों ने उसकी पहचान की। देर रात पिता सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए। परिजनों के अनुसार, सिंपी की शादी 2018 में अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर में हुई थी। शादी के करीब तीन माह बाद वह पति को छोड़कर चली गई थी। छह माह तक परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसने परिवार से नाता तोड़ लिया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव के पास मिली डॉक्टर की पर्ची से शेखपुरा में इलाज कराने की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने परिवार का पता लगाकर पहचान की। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

तारानगर भाजपा के टिकट वितरण पर बगावत की आशंका बढ़ी

Churu, Rajasthan:वार्ड टिकट को लेकर तारानगर भाजपा में बगावत के संकेत, वार्ड 21 में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने बाहरी उम्मीदवारों का जताया विरोध चूरू जिले के तारानगर में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं. कांग्रेस और भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन चल रहा है, वहीं संभावित प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की ओर से टिकट को लेकर विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं. वार्डों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और कुछ दावेदारों ने टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं. ताजा मामला तारानगर नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 से सामने आया है. यहाँ वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संभावित टिकट को लेकर चर्चा की गई. बैठक में लोगों ने किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए जाने की चर्चा का विरोध किया और स्थानीय को टिकट देने की मांग की. बैठक वर्तमान पार्षद त्रिलोक रगर की अगुवाई में आयोजित हुई. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा की ओर से तोलाराम सैनी के समर्थन में बैठक आयोजित कर उनका नाम सर्वसम्मति से आगे कर दिया गया था. पर अब अचानक किसी बाहरी उम्मीदवार के नाम की चर्चा से बदले समीकरणों की चर्चा के बीच वार्ड के लोगों में नाराजगी देखने को मिली. बैठक के दौरान वार्डवासियों ने साफ कहा कि यदि पार्टी किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट देती है तो उसका विरोध किया जाएगा. लोगों का कहना है कि वार्ड में ओबीसी महिला उम्मीदवार के रूप में तोलाराम सैनी की पुत्रवधू के नाम पर उनकी सहमति है और किसी अन्य वार्ड के व्यक्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा. मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ से भी संपर्क किया गया. चर्चा के दौरान त्रिलोक रेगर ने वीडियो कॉल के माध्यम से राजेंद्र राठौड़ को वार्ड के लोगों की भावनाओं और टिकट को लेकर चल रहे विवाद से अवगत करवाया. इस दौरान राठौड़ ने वार्डवासियों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि उनके साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा. वार्डवासियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पार्टी की ओर से उनकी पसंद के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया तो वे तोलाराम सैनी की पुत्रवधू को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारेंगे. ऐसे में भाजपा के सामने टिकट वितरण के साथ-साथ संभावित बगावत को रोकने की चुनौती भी खड़ी होती नजर आ रही है. इसी दौरान वार्ड संख्या 23 को लेकर भी चर्चा और बैठक होने की जानकारी सामने आई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भाजपा को नगर पालिका में बोर्ड बनाना है तो टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखना होगा. कार्यकर्ताओं की अनदेखी होने पर इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है. हालांकि अभी तक कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की ओर से नगर पालिका चुनाव के लिए आधिकारिक वार्डवार प्रत्याशी सूची जारी नहीं की गई है. ऐसे में टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं और बैठकों के बीच तारानगर का राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है. अब देखना होगा कि अंतिम समय में भाजपा किसे टिकट देती है और टिकट वितरण के बाद संभावित बगावत को पार्टी किस तरह संभालती है. टिकटों की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा कि वार्ड 21 सहित अन्य वार्डों में पार्टी के फैसले का स्थानीय स्तर पर क्या असर पड़ता है.
0
0
Report
Advertisement

कोटा एमबीएस अस्पताल पर्ची काउंटर पर जेबकटरे: एक पकड़ा गया, दूसरा फरार

Kota, Rajasthan:कोटा. एमबीएस अस्पताल के न्यू विंग स्थित पर्ची काउंटर पर जेबकतरों का आतंक सामने आया है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को निशाना बनाकर उनकी जेब से रुपए और सामान पार करने की कोशिश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल कर्मचारी राहुल की नजर दो संदिग्ध जेबकतरों पर पड़ी। उन्होंने एक जेबकतरे को पकड़ लिया और एमबीएस अस्पताल चौकी पर सौंप दिया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। फरार जेबकरे की तलाश में नयापुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। अस्पताल परिसर में जेबकतरों के सक्रिय होने से मरीजों और परिजनों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले भी अस्पताल में जेबतराशी की कोई वारदात की है या नहीं。
0
0
Report

वाशीम: महामार्ग उपविभागीय अधिकारी कार्यालय जीर्ण अवस्था में

Washim, Maharashtra:वाशीम : अँकर:वाशिम येथील राष्ट्रीय महामार्ग उपविभागीय अधिकाऱ्यांचे कार्यालय सध्या अत्यंत दयनीय अवस्थाेत आहे.हे कार्यालय पूर्णपणे जीर्ण झाले असून, इमारतीच्या भिंटीला मोठे भगदाड पडले आहे. तसेच कार्यालयाच्या इमारतीला ठिकठिकाणी तडे गेल्याचे दिसून येत आहे.राष्ट्रीय महामार्गाच्या देखभाल आणि कामकाजाची जबाबदारी असलेल्या कार्यालयाची च अशी बिकट अवस्था असल्याने सुरक्षेचा प्रश्न निर्माण झाला आहे. या जीर्ण इमारतीबाबत जिल्हा प्रशासन आणि संबंधित विभागाकडून आता काय भूमिका घेतली जाते,याकडे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report

बिलासपुर के मसानगंज में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, पथराव में TI समेत 50 से ज्यादा घायल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के मसानगंज, कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात सोशल मीडिया पर कथित कमेंट को लेकर विवाद भड़क गया। आरोप है कि सोहेल खान और साथियों ने चार हिंदू युवकों को रोककर धर्म पूछा और अक्षत सिंह व साथियों से मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, नारेबाजी, पथराव और तोड़फोड़ हुई। पथराव में टाउन इंस्पेक्टर समेत 50 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह मौके पर मौजूद हैं, अतिरिक्त बल तैनात है।
0
0
Report
Advertisement

फूड पैकेटों पर लाल चेतावनी लेबल सिफारिश: हाई फैट, हाई शुगर और हाई नमक

Noida, Uttar Pradesh:पैकेटबंद खाने पर लगेगा लाल चेतावनी निशान FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में ऐसे फूड पैकेट के सामने फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिनमें ज्यादा फैट, चीनी और नमक होगी यानि ऐसे पैकेट के सामने ही आसानी से दिखने वाली चेतावनी दी जाएगी ताकि ऐसे फूड प्रोडक्ट की पहचान आसानी से हो सकेगी。 FSSAI के मुताबिक इसके लिए पैकेट पर लाल रंग का हेक्सागन लगाने का प्रस्ताव है। लेबल पर HIGH FAT, HIGH SUGAR और HIGH SALT जैसी चेतावनियां लिखी जाएंगी。 पहले चरण में दो या अधिक पोषक तत्व तय सीमा से ज्यादा होने पर चेतावनी लगेगी।मसलन किसी प्रोडक्ट में अगर चीनी और नमक ज्यादा है तो उस पर High sugar, high salt लिखा जाएगा। दूसरे चरण में सिर्फ एक पोषक तत्व ज्यादा होने पर भी चेतावनी देने का प्रस्ताव है。 कुछ खास मीठे पेय पदार्थों के लिए अलग warning होगी: HIGHLY SWEETENED BEVERAGE यानि बहुत ज्यादा मीठा किया गया पेय यह खास तौर पर कुछ ऐसे beverages के लिए होगा जिनमें added sugar काफी अधिक है。 ऐसे फूड जिनमे नैचुरली फैट, शुगर और नमक ज़्यादा होता है जैसे घी, तेल, नमक, चीनी, गुड़ और शहद। उन फ़ूड प्रोडक्ट को प्रस्तावित लेबल से छूट मिलेगी。 FSSAI का कहना है कि इससे बच्चों और आम उपभोक्ताओं को बेहतर खाद्य विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद FSSAI की ओर से सामने आया है।
0
0
Report

बिजनौर बैराज पर नशे में बस चालक, ब्रेथ टेस्ट में शराबी पाए गए

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में भैंसाली डिपो (मेरठ) की रोडवेज बस शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे बिजनौर बैराज पहुंची। बस चालक को नशे में झूमता और लड़खड़ाता देख यातायात पुलिसकर्मी चौकन्ने हो गए। पुलिस ने चालक को बस की पिछली सीट पर बैठा दिया। सिपाही ने बस का स्टेरिंग थामकर बिजनौर रोडवेज स्टैंड तक बस पहुंचाई। यात्रियों को उतारने के बाद बस को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया गया। यातायात प्रभारी रवि नैन ने चालक से जानकारी ली, चालक ने बताया कि उसने पान मसाला चबाया है। उसकी दुर्गंध भी आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पानी पिलवाया और ब्रेथ एनालाइजर से जाँच की गई। जाँच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उसके रक्त में 81 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल पाया गया। इसके बाद चालक को बस चलाने नहीं दी गई और उसे पीछे वाली सीट पर बैठा दिया गया। यातायात पुलिस का सिपाही बस को चालाकर बिजनौर बस स्टैंड तक लेकर गया। यहाँ यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद बस को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से सरकारी बस चालकों में हड़कम मच गया।
0
0
Report

झांसी में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, टोडी फतेहपुर में घर-दुकान डूबे

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में लगातार हुई बारिश ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए आफत बन गई थी। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके थे। एक तस्वीर टोडी फतेहपुर कस्बे से सामने आई हैं, जहां पथराई नदी का पानी अचानक बढ़ने के बाद बस स्टैंड तक पहुंच गया और घर मकान और दुकानें डूब गई। करीब 7 से 8 फीट पानी के बीच लोग अपने घरों और दुकानों को छोड़कर छतों पर पहुंच गए थे और जान बचाने की गुहार लगाते नजर आए। 27 अगस्त का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो टोडी फतेहपुर में बारिश और बाढ़ के हालात की भयावह तस्वीर दिखा रहा है। बाढ़ का ये पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों का सामान भी पानी में डूब गया और भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अब हालात सामान्य हो गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top