जण्डपुर में मुख्य संसदीय सचिव ने वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Jandpur, Himachal Pradesh:मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने रविवार को जण्डपुर में 75वें परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण में जामुन का पौधा रोपित किया। विभिन्न प्रजातियों के लगभग 150 पौधे रोपित किए गए। सीपीएस ने लोगों को वन महोत्सव की बधाई देते हुए पौधारोपण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि प्रदेश में हर खुशी के मौके पर पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
