Back
हमीरपुर में पुलिस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने ज्यादती का आरोप, विधायक-भाजपा ने न्याय का भरोसा दिया
SKSandeep Kumar
Dec 27, 2025 16:46:21
Hamirpur, Himachal Pradesh
ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस पर ज्यादती का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर न्याय का दिया भरोसा। ग्रामीणों के अनुसार बीते 2 दिसम्बर को गाँव के चौकीदार से किसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों का विवाद हो गया था जिसके बाद चौकीदार ने स्थानीय चौकी हरौलीपुर में मामले की शिकायत की थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल मौके पर पहुंचे थे जहाँ आरोपी युवक को पकड़ने के दौरान पुलिस से झड़प होने पर आरोपी युवक बेसुध होकर जमीन में गिर गया था। परिजन आक्रोशित हो गए और कांस्टेबल को पकड़ लिया; इसी दौरान चौकी इंचार्ज भागने लगा और एक दूसरे युवक के पैर में गाड़ी चढ़ा दी जिससे उसका पैर टूट गया। घटना से आक्रोशित गाँव के कुछ लोगों ने कांस्टेबल के हाथ-पैर बाँध कर पिटाई कर दी और घायल होने पर इलाज के लिए कानपुर ले जाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने 19 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और लगभग 20 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कुछ आरोपियों का मुठभेड़ में हाफ इनकाउंटर भी हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस उनके साथ ज्यादती कर रही है, कई बेगुनाहों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और घरों में तोड़फोड़, संपत्ति की क्षति भी हुई है। महिलाएं ताला लगाकर घरों में रहने को मजबूर थीं। गाँव के चौकीदार के बेटे और पुलिस द्वारा धमकाने के आरोप भी लगाए गए। सदर विधायक उमराहट गाँव पहुंचे और ग्रामीणों की पीड़ा जानी, उच्चाधिकारियों से बात कर बेगुनाहों को न्याय दिलाने की बात की। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्रवाई की बात कही, निर्दोषों को नहीं फसाने का आश्वासन दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRam Mehta
FollowDec 27, 2025 17:47:490
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 27, 2025 17:47:390
Report
IAImran Ajij
FollowDec 27, 2025 17:47:190
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowDec 27, 2025 17:46:470
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 27, 2025 17:46:180
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 27, 2025 17:45:140
Report
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 27, 2025 17:32:020
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 27, 2025 17:31:150
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 27, 2025 17:30:550
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 27, 2025 17:30:470
Report