Back
यमुनानगर के अंकित ने थाईलैंड में गोल्ड जीतकर गांव का मान बढ़ाया
KSKULWANT SINGH
Mar 20, 2026 10:35:09
Yamuna Nagar, Haryana
एंकर: यمुनानगर के गांव इस्माईलपुर के युवा अंकित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकित ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत लौटने पर गांव और जिले में उनका भव्य स्वागत किया गया।
वीओ: खंड रादौर के गांव इस्माईलपुर के रहने वाले अंकित ने 11 मार्च से 15 मार्च तक थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों का चयन बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से हुआ था। अंकित ने तीन मुकाबले खेले और फाइनल मैच में थाईलैंड के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। खास बात यह रही कि पुरुष और महिला दोनों भारतीय टीमों ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
जैसे ही अंकित अपने गांव पहुंचे, ग्रामीणों, शिक्षकों और विविध संस्थाओं के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला।
वीओ : अंकित ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एमएससी बायोकेमिस्ट्री ऑनर्स में की है। उन्होंने चंडीगढ़ में ही बॉल बैडमिंटन की कोचिंग ली और करीब तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद दिल्ली में ट्रायल देकर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
बाइट – अंकित,खिलाडी -
“मैंने लगातार मेहनत की और देश के लिए गोल्ड जीतकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। अब मेरा लक्ष्य अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करना है।”
वीओ: अंकित के पिता कुलवंत सिंह एक सरकारी स्कूल में हेडटीचर हैं और शिक्षक संघ में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का वातावरण है।
बाइट – कुलवंत सिंह, अंकित खिलाडी का पिता -
“हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है। सरकार को चाहिए कि ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए गांवों में खेल सुविधाएं और नर्सरी शुरू करे।”
वीओ: परिजनों और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरकार को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मान और नौकरी देकर प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि अन्य युवा भी खेलों की ओर आगे बढ़ें।
बाइट – देशराज,परिजन:-
“अंकित ने पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। ऐसे बच्चों को सरकार से पूरा सहयोग मिलना चाहिए।”
वीओ: अंकित की इस उपलब्धि ने न केवल यमुनानगर बल्कि पूरे हरियाणा के साथ साथ देश को भी गौरवान्वित किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
रानीगंज बाजार में घंटो घंटो जाम में रहते हैं फैंस नही मील पा रही है निजात लोगों का पैदल चलना मुश्किल
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 20, 2026 11:39:270
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 20, 2026 11:38:590
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 20, 2026 11:38:260
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 20, 2026 11:38:130
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 20, 2026 11:37:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 11:37:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 20, 2026 11:37:330
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 20, 2026 11:37:150
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 20, 2026 11:36:52Noida, Uttar Pradesh:Milind Raj
Guest Lecturer UPSIFS for Forensic
0
Report