Back
कन्नौज पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर गिनाई उपलब्धिया
Mar 20, 2026 11:38:27
Kannauj, Uttar Pradesh
*कन्नौज पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर क़ानून व्यवस्था को बेहतर बताया और किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओ को बेहतर व्यवस्था की बात की*
उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के हाॅल में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रर्दशनी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम के तहत बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलों अभियान एवं मिड-डे मिल योजना के तहत कठपुतली की प्रस्तुति भी देखी तथा सराहना की।
उन्होनें कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश, भारत का ग्रोथ इंजन के रूप में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 09 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार दिनांक 18 से 26 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मना रही हैं। उन्होनें कहा कि इन वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में कोई सांप्रदायिक दंगा या जातिगत संघर्ष नहीं हुआ। वर्ष 2016 की तुलना में डकैती में लगभग 90 प्रतिशत, लूट में 85 प्रतिशत, हत्या में 47 प्रतिशत, बलवा में 70 प्रतिशत तथा फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में 62 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।
मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है। 19,839 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई और 9,172 महिला बीटों का गठन किया गया। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1.06 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। 39,885 बीसी सखियों के माध्यम से 42,711 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित हुई और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5.20 लाख से अधिक बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ने प्रदेश को वैश्विक धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है। वाराणसी में देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल स्थापित किया गया है, जिससे जल, थल और रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिली है।
रजनी तिवारी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं और लगभग 60 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उत्तर प्रदेश 96 लाख से अधिक इकाइयों के साथ देश का सबसे बड़ा एमएसएमई हब बन चुका है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 197 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रदेश में वर्तमान में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं, जिनमें 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं। 8 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य चल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SVShweta Verma
FollowMar 20, 2026 12:47:270
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 20, 2026 12:47:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 12:46:40Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : PWD मुख्यालय कार्यालय कक्ष के बग़ल में लगी आग
प्रदेश स्तर नव निर्माण सड़कों के दस्तावेज जलकर खाक
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 20, 2026 12:46:330
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 20, 2026 12:45:320
Report
TCTanya chugh
FollowMar 20, 2026 12:45:170
Report
269
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 20, 2026 12:36:34228
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 12:36:13320
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 20, 2026 12:35:30Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଆନନ୍ଦପୁର ପ୍ରେସ କ୍ଲବ ପକ୍ଷରୁ ପଖାଳ ଦିବସ ପାଳିତ ହୋଇଛି।
257
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 20, 2026 12:34:57317
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 20, 2026 12:34:37259
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 20, 2026 12:34:18135
Report
Tilpai Digsa, Uttar Pradesh:कन्नौज में सरकार के नव वर्ष पमंत्री रजनी तिवारी माननीय प्रभारी उच्च शिक्षा मंत्री भारतीय जनता पार्टी की नव वर्ष पूर्ण होने पर कन्नौज सभागार में पत्रकारों उच्च अधिकारियों से बैठक की
294
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 12:33:58266
Report