Back
यमुनानगर की 100% दिव्यांग मोनिका शर्मा के लिए रोजगार की मांग तेज
KSKULWANT SINGH
Feb 05, 2026 15:32:25
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर की 100% दिव्यांग मोनिका शर्मा को 16 साल से नौकरी का इंतजार है. मोनिका ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मार्मिक अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि वह अपनी हरियाणा की इस बेटी के लिए आवश्यक कुछ करेंगे. यमुनानगर शहर के कांसापुर स्थित रामनगर में साधारण परिवार में राजकुमार शर्मा के घर 28 जनवरी 1986 को जन्मी मोनिका शर्मा जब महज आठ वर्ष की थी तो उन्हें किसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया. इसी बीमारी के चलते मोनिका शर्मा का पूरा शरीर paralysis ग्रस्त हो गया, जिससे उसके दोनों हाथ व दोनों पांव निष्प्राण हो गए और आवाज चली गई. जिससे मोनिका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मोनिका के पिता राजकुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं जिससे परिवार का गुजारा चलाना बड़ा मुश्किल है. मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मोनिका का बड़े अस्पतालों में महंगे से महंगे उपचार करवाया. करीब डेढ़ साल के बाद मोनिका की आवाज वापस लौट आई मगर उनका शरीर स्वस्थ नहीं हो सका. मोनिका ने पढ़ाई जारी रखने का इरादा बनाया. लेकिन किसी भी स्कूल ने उन्हें दाखिला नहीं दिया कि लड़की के हाथ पांव चलते नहीं, पढ़ाई कैसे करेगी. बड़े प्रयासों के बावजूद उन्हें रामनगर स्थित राजकीय स्कूल में दाखिला मिल गया. जिसके बाद मोनिका ने मुंह में कलम पकड़कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया. मोनिका ने पहले दसवीं और फिर वर्ष 2010 में स्नातक की परीक्षा पास की. लेकिन परिवार की आमदनी कम होने के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई छोड़नी पड़ी. मोनिका शर्मा पूर्ण दिव्यांग होने के बावजूद दिव्यांगता से पीड़ित लड़कियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी. पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने मुंह में ब्रश पकड़कर पेंटिंग करना शुरू किया. वह अपनी पेंटिंग के माध्यम से जहां पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दे रही हैं, वहीं वह बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों पर पेंटिंग बनाकर समाज को संदेश दे रही हैं. मोनिका की चित्रकारी की आज प्रदेश व देश भर में सराहना हो रही है. उनकी कई पेंटिंग को आर्ट गैलरियों में जहां स्थान मिला है, यही वजह है कि मोनिका को अब तक मानवता को समर्पित ह्यूमनिटी अचीवर अवार्ड-2018, कर्मयोगी पुरस्कार, 2020 में डाक्टर सरोजनी नायडू अवार्ड, वेद शंकुतला मेमोरियल अवार्ड-2019 सहित विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. दिव्यांग लड़कियों के लिए सरकार उठाए कदम: मोनिका शर्मा का कहना है कि दिव्यांग लड़कियां अपने जीवन से संघर्ष करती हैं. ऐसे में सरकार को चाहिए कि दिव्यांगों के लिए कोई ठोस योजना बनाएं. ताकि वह सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें और किसी की मोहताज बनकर रह सकें. मोनिका का कहना है कि सरकार ने दिव्यांग के लिए योजनाएं जरूर चलाएं हैं लेकिन धरातल पर उसका असर देखने को नहीं मिलता. सरकार ने उसके लिए कोई नौकरी का बंदोबस्त नहीं किया. इस समय वह दिमागी व आर्थिक रूप से परेशानी की हालत में है. मोनिका का कहना है कि वह अनाउंसर की नौकरी कर सकती हैं. वह चाहती है कि आर्थिक रूप से अपने परिवार पर और बोझ ना बने. उन्हें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से उम्मीद है जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए हमेशा प्रयास करते नजर आते हैं. मोनिका शर्मा माउंट आर्टिस. जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है वैसे-वैसे मोनिका की शारीरिक तकलीफ में भी बढ़ रही हैं. पहले वह जहां अपनी कमर को सपोर्ट देकर बैठकर कुछ काम कर लेती थी. वहीं इस समय उसकी रीड की हड्डी इतनी मुड़ चुकी है कि बैठना भी संभव नहीं हो पाता. ऐसे में वह दूसरों पर निर्भर रहने लगी है. परिवार के सदस्यों की अपनी भी मजबूरियां हैं. उनके हेल्थ से संबंधित परेशानियां हैं. ऐसे में मोनिका को चाहिए किसी ऐसे अटेंडेंट की जो उसकी देखभाल कर सकें. मोनिका के पिता राजकुमार का कहना है कि वह 66 वर्ष के हो चुके हैं अब वह मोनिका के भविष्य को लेकर चिंतित हैं उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील की कि हरियाणा की इस बेटी के लिए कुछ करें ताकि वह अपनी जिंदगी जी सके. फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर रिचा का कहना है कि मोनिका की वर्तमान एम आर आई देखने के बाद वह कह सकते हैं कि मोनिका को हर समय अटेंडेंट की जरूरत है, क्योंकि वह अपना कोई भी कार्य कर पाने में पूरी तरह असमर्थ है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 16:45:220
Report
0
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 16:33:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 16:32:400
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 15, 2026 16:32:310
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:32:150
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 15, 2026 16:32:000
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 15, 2026 16:31:270
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 15, 2026 16:31:090
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 15, 2026 16:30:520
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 15, 2026 16:30:380
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 15, 2026 16:30:230
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 15, 2026 16:30:08Guwahati, Assam:रमजान महीने के रोजे Iftar और शहरी के टाइम टेबल गुवाहाटी के
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 15, 2026 16:16:130
Report