135001
यमुनानगर CIA ने नाकाबंदी के दौरान पकड़े 14 लाख रुपए के जाली नोट
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर पुलिस को नकली नोटों के धंधे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कस्बा छछरौली में नाका लगाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नकली नोट बरामद किए। पूछताछ के दौरान पुलिस ने नकली नोट बनाने के कागज, प्रिंटर, कंप्यूटर और विशेष छपाई सामग्री भी बरामद की। इन आरोपियों से बड़ी संख्या में नकली नोट मिले, जिनकी कटिंग अभी बाकी थी। पुलिस अब इस मामले में पूछताछ कर रही है कि इन नकली नोटों को कहां-कहां सप्लाई किया जाना था और पहले इनका उपयोग कहां-कहां किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिंडोरी के किसलपुरी में 30 वर्षीय सौरभ पाठक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के किसलपुरी गांव में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय सौरभ पाठक ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिसर के अनुसार सौरभ सुबह मॉर्निंग वॉक पर गया, होटल में चाय पी और घर लौटने के बाद सलफास खा लिया। इसके बाद उसने पिता को जगाकर इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सौरभ ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और दिसंबर 2025 में उसकी शादी शहडोल जिले की युवती काजल उर्फ नैना से हुई थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी कुछ महीने पहले मायके चली गई थी और वापस आने से इनकार कर रही थी। पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भरतपुर बारिश में निगम कमिश्नर श्रवण बिश्नोई का दौरा; नालों की सफाई पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुरबारिश के बीच शहर के दौरे पर निकले नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिशनोई, रेड क्रॉस सर्किल के पास सीएफसीडी को देखा, नाले से पानी की निकासी सहित निचले इलाकों को भी देखा, निगम कमिश्नर विष्णोई ने निगम के सभी इंजीनियर को फील्ड में उतारा,सफाई निरीक्षक सहित नालों की सफाई वाली टीम भी उतारी मैदान में,जलभराव वाले इलाकों में लगाये मड पम्प,ट्रेक्टर पम्प,इंजन पम्प,निगम कमिश्नर श्रवण बिश्नोई का बयान,निगम की टीमें राउंड द क्लॉक 24 घण्टे कर रही है काम,लोगों को नही होने देंगे कोई परेशानी。0
0
Report
नीट-यूजीसी पेपर लीक पर केंद्र झुकाने का दावा, दीपंकर भट्टाचार्य सीवान पहुंचे
Siwan, Bihar:भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सीवान पहुंचे।सीवान के अंबेडकर पार्क में आयोजित प्रतिवाद सभा दीपंकर भट्टाचार्य ने शिरकत किया।वहीं दीपंकर भट्टाचार्य ने दरौली के डुमरहर बुजुर्ग गांव पहुंचकर घायल छात्र बुलेट गोंड और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद जीरादेई के ठेपहां गांव में आरवाईए नेता विशाल यादव और शहर के शेख मुहल्ला में घायल मो. आरिफ से भी मिले।इसके साथ ही बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार होकर बाद में रिहा हुए छात्र-युवा नेताओं को सम्मानित किया।दीपंकर भट्टाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीट-यूजीसी पेपर लीक के विरोध में हुए जेन जी आंदोलन ने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर किया है उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल शुरुआत है और लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा व रोजगार पर हमले के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।वहीं बिहार बंद के दौरान पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे और सीवान के एसपी और एसडीपीओ को हटाने की मांग की。0
0
Report
Advertisement
मानसून सत्र से पहले विपक्षी भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तय
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजापा विधायक दल की बैठक आयोजित किया गया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, जनार्दन पासवान, उज्जवल दास, मनोज कुमार यादव, रोशन लाल चौधरी, तिवारी महतो, शत्रुघ्न महतो, अमित यादव, मंजू देवी, नागेंद्र महतो, देवेंद्र कुंवर, आलोक चौरसिया, नीरा यादव उपस्थित रहे। बैठक में गुरुवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सरकार को राज्य के विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनी0
0
Report
कोंडागांव में बाहरी निवासियों के दस्तावेज चेक, 70 से पूछताछ—अपराध रोकथाम तेज
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में अपराधों पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पुलिस का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी है। शहर में बिना सूचना और पहचान छिपाकर रह रहे लोगों की जांच की जा रही है। अब तक करीब 70 लोगों से पूछताछ कर उनके दस्तावेज और क्राइम रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर शहर में विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत ऐसे लोग जो बाहर से आकर शहर में रह रहे हैं और जिन्होंने थाने में अपनी आमद की सूचना दर्ज नहीं कराई है, उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस इन लोगों के आधार कार्ड समेत अन्य पहचान दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में रहने वाले बाहरी लोगों की जानकारी पुलिस के पास होना जरूरी है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखी जा सके। पुलिस टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुँचकर लोगों से पूछताछ कर रही है। दस्तावेजों की जांच के साथ नाम-पता और दूसरे जरूरी रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन चल रही इस कार्रवाई में अब तक करीब 70 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शहरवासियों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।0
0
Report
आदिवासी समाज ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर ज्ञापन सौंपा
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी और सदस्य एसपी कार्यालय का घेराव कर आरोपी की जल्द गिरफ्तार सहित अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा गया है। दअरसल सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भफौली के उपसरपंच पति तरुण जायसवाल के द्वारा घर मे काम करने के लिए परिवार से यह बोलकर लाया था कि लड़की घर मे रहकर पढ़ाई और काम करेगी। लेकिन उस नाबालिक लड़की को क्या पता था, कि उसके साथ हैवानियत का शिकार हो जाएगी। 20 जुलाई को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद अगले दिन डरी सहमी नाबालिग लड़की किसी तरह घटना की जानकारी माता-पिता को दी। परिजनों ने इनकी शिकायत कोतवाली थाने में दी गई। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिससे नाराज होकर आदिवासी समाज एकजुट होकर कोतवाली थाने का घिराव किया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। इधर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के साथ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपी को एफआईआर की जानकारी लगते ही वह गांव से फरार हो गया है। पिछले 12-15 दिनों से आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नाराज आदिवासी समाज एसपी कार्यालय घेराव करने सैकड़ो की संख्या में पहुंचा और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी पीड़ित नाबालिक लड़की को उचित मुआवजा देने सहित अन्य मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इधर ज्ञापन को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर के प्राइमरी स्कूल में शराबी युवकों ने शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-शासकीय प्रथमिक विद्यालय बमनाई सोनेरा के शिक्षक महेश अहिरवार के साथ शराब के नशे में युवक ने की मारपीट गली गलौच, डंडा लेकर मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, विनोद रघुवंशी और गोविंद रघुवंशी पर हुआ मामला दर्ज, कचनार थाने शासकीय कार्य में बाधा और एस सी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में हुआ मामला दर्ज, कचनार थाना क्षेत्र का है मामला, अशोकनगर के कचनार थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनाई सोनेरा प्राथमिक विद्यालय का यह पूरा मामला है। पीड़ित शिक्षक महेश अहिरवार के मुताबिक, विनोद रघुवंशी और गोविंद रघुवंशी नाम के दो युवकों ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की, घटना के वक्त किसी ने इस पूरी गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर कचनार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपीस की तलाश में जुटी है।0
0
Report
मंदसौर: बिना नंबर ट्रैक्टर से डोडाचुरा तस्करी; 76.41 किग्रा जब्त
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना अफज़लपूर पुलिस के द्वारा बिना नंबर के ट्रैक्टर के टायर में स्कीम बनाकर ले जाए जा रहे अवैध डोडाचुरा के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ज़ब्त माल की कीमत 1 लाख 55 हजार आंकी गई है। 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दिनांक: 04.08.2026. पुलिस कार्रवाई: दिनांक 04.08.2026 को अफज़लपूर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर का लाल रंग का महिंद्रा 275 DI XP ट्रैक्टर (बिना छत वाला), जिसके पीछे के बड़े टायरों में स्कीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा ले जाया जा रहा है। रूट: यह ट्रैक्टर दलौदा की तरफ से सीतामऊ-दलावदा 8 लेन होते हुए राजस्थान की ओर किसी बाहरी तस्कर को देने के लिए जाने वाला था। घेराबंदी और पकड़: सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अफज़लपूर द्वारा टीम गठित कर नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान बताए गए हुलिया का वाहन आता दिखाई दिया, जिसे टीम ने रोक लिया। गिरफ्तारी और पूछताछ: आरोपी का नाम दिनेश पिता सुरता राम विश्नोई, निवासी कोटड़ा, थाना रानीवाड़ा, जिला जालौर, राजस्थान. अपराध: आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर के पिछले टायरों में छिपाए गए प्लास्टिक के काले कट्टे मिले, जिनमें कुल 76 किलो 410 ग्राम पिसा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पाया गया। मामला दर्ज: आरोपी दिनेश विश्नोई के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अब क्रय-विक्रय और सप्लायर के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। जब्त माल: डोडाचुरा – 76 किलो 410 ग्राम (कीमती 1,55,000 रुपये); ट्रैक्टर – बिना नंबर, महिंद्रा (कीमती 3,00,000 रुपये); मोबाइल फोन – वीवो कंपनी का.0
0
Report
कांकेर में भालू का कहर, दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत Bear Terror in Kanker: Two Villagers Kill
Durg, Chhattisgarh:कांकेर जिले के मरकाटोला गांव में बुधवार को भालू ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि भालू अभी भी गांव के आसपास जंगल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को पकड़ने व निगरानी का अभियान शुरू किया है। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक न मानने के फैसले के खिलाफ आदिवासी सांसद एकजुट
Udaipur, Rajasthan:बाँसवादके प्रसिद्ध मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक योग्य नहीं माने जाने वाले केंद्र के फैसले का विरोध तेज होने लगा है। पूर्व सांसद और कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने केंद्र सरकार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहां अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए 1500 आदिवासी शाहिद हुए थे, ऐसे स्थान को सरकार राष्ट्रीय स्मारक योग्य नहीं बताया, यह देशभर के आदिवासियों के लिए अपमानजक है। ऐसे में सभी आदिवासी सांसदों को आदिवासियों के सम्मान में एक जुटता दिखानी चाहिए。0
0
Report
हरलाल कालेर की आदमकद मूर्ति का अनावरण, डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधा
Churu, Rajasthan:चूरू. विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़. शहीद हुए हरलाल कालेर की आदमकद मूर्ति का अनावरण चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के गांव दाउदसर में पांच अगस्त 2025 को किया गया। मूर्ति का अनावरण पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने किया। इस मौके पर विधायक पूसाराम गोदारा, नरेंद्र बुडानिया, अनिल शर्मा, मनोज मेघवाल, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, हाजी मकबूल मंडेलिया, कमला कस्वां सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे। मूर्ति स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने शहीद के परिजनों का सम्मान किया। मूर्ति अनावरण के पश्चात हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोटासरा ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि देश के सैनिक हमारे सीमाओं के सच्चे प्रहरी हैं और उनके सर्वोच्च बलिदान के कारण ही आज देश सुरक्षित है। शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना व ऐसे आयोजनों का संपूर्ण खर्च केंद्र व राज्य सरकार को वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर इस तरह के कार्यक्रम सरकार के माध्यम से करवाए जाएंगे। डोटासरा ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरित कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जुमलेबाजी के सहारे सत्ता हथियाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि न्याय पालिका के हस्तक्षेप के बाद निकाय व पंचायत चुनाव बनाने की स्थिति बनी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटकर कांग्रेस का परचम लहराने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आपने कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों की सरकारें देखी है और आप चिंतन करें कि कौनसी सरकार ने जनहित में ज्यादा काम किया है। डोटासरा ने कहा कि सरकार दलितों, मजदूरों एवं किसानों के हितों की उपेक्षा कर रही है। पेपर लीक जैसी घटनाओं के भारी नुकसान युवाओं को उठाना पड़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक पूसाराम गोदारा ने शहीद हरलाल कालेर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमर शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा और उनके सम्मान व क्षेत्र के विकास में निरंतर कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मेघवाल, विधायक बुडानिया, शर्मा, पूर्व विधायक मंडेलिया, पूनियां व कस्वां ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि देश के सैनिकों व अमर शहीदों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित है और हम सबका कर्त्तव्य बनता है कि शहीदों के त्याग व बलिदान का सम्मान करें। इस दौरान शहीद हरलाल के पिता डालूराम, माता विमलादेवी, विरांगना श्रवणी देवी सहित क्षेत्र की विभिन्न विरांगनाओं व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कभी नहीं चाहती कि पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव हो, क्योंकि उन्होंने ढाई साल में कोई काम नहीं किया, जिससे जनता नराज है,इनका सुपड़ा साफ हो जाता है, उन्होंने कहा यह भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है, प्रजातंत्र में विश्वास नहीं करती है,जो जनप्रतिनिधि नगर निकाय और पंचायत स्तर पर है उनको अधिकार नहीं देना चाहती है,यह ब्ल्यूरो करेंसी के माध्यम से ताना सही करना चाहती है,यह तानाशाही पिछले डेढ़ वर्ष में हो रही है, जिसे आप देख रहे है, पंचायत राज में 1900करोड़ रुपये समय पर चुनाव नहीं करने पर लैप्स हो गया,आज हर स्कूल पर बच्चे स्कूल बाहर व्यवस्थाओं को लेकर नारे लगा रहे है,यह आरएसएस की पाठ शालाएं लगा रहे है,यह सब बाते लोगों को दिमाग में है आने वाले चुनाव में लोग इनका सुपड़ा साफ कर देंगे, उन्होंने कहा कि मोदी जहां जाये है वहाँ अडानी और अंबानी को ही ठेका दिया जा रहा है, राम मंदिर के नाम से वोट लेकर राम मंदिर में ही चोरी कर ली। आज जवाब नहीं दे रहे है, नीट पेपर लगातार लीक हो रहा है कोई जवाब नहीं है। डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ द्वारा किए जा रहे सड़कों के उद्घाटन पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा राजेंद्र राठौड़ का कोई प्रोटोकॉल नहीं है, यह तानाशाही हुई ना।0
0
Report
रींगस में जमीनी विवाद के बीच फायरिंग, बलराम नेहरा घायल, 14 लोग राउंडअप
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र के चौमू पुरोहितान गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में देशी बंदूक का छर्रा लगने से बलराम नेहरा घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव की विवादित जमीन के अन्य खातेदार भागचंद और भंवर सिंह ने उक्त भूमि मोहनी बावरिया को इजारे पर दी थी। इसी जमीन पर कब्जा लेने के लिए बावरिया समाज के महिला-पुरुष मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई। फायरिंग में देशी बंदूक का छर्रा लगने से बलराम नेहरा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बावरिया समाज की 13 महिलाओं और एक पुरुष सहित कुल 14 लोगों को राउंडअप किया है। मामले की जांच जारी है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अलवर में आधे घंटे की बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी; शहर जलमग्न
Alwar, Rajasthan:अलवर में आधे घंटे की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, शहर जलमग्न अलवर शहर में बुधवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। महज आधे घंटे की तेज बारिश के बाद ही शहर के प्रमुख बाजार और सड़कें जलमग्न हो गईं। घंटाघर, होप सर्कस, चूड़ी मार्केट, त्रिपोलिया, बस स्टैंड, अशोक टॉकीज और एसएमडी चौराहा सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। नालों और नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी और कचरा सड़कों पर फैल गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, जबकि कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और गड्ढों में पानी भरने से वाहन फंसते रहे। दिनभर उमस से परेशान लोगों को शाम करीब 5 बजे बादल छाने के साथ बारिश की उम्मीद थी। शाम 6 बजे शुरू हुई बारिश करीब 7 बजे तक जारी रही और इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमकती रही। इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश हुई थी, लेकिन बुधवार सुबह धूप निकलने से उमस फिर बढ़ गई थी। शहर में पहले से खोदी गई सड़कों को ठीक से नहीं भरे जाने के कारण हालात और बिगड़ गए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नालों की सफाई, जल निकासी और सड़क मरम्मत के दावों की बारिश ने पूरी तरह पोल खोल दी है। लगातार हो रहे जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़कें अब आमजन के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही हैं।0
0
Report
पाटनपोल में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा, बरसात की आस बढ़ी
Kota, Rajasthan:इंद्रदेव को मनाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना पाटनपोल क्षेत्र में निकाले गए गढ़े भैरूजी, बारिश की कामना को लेकर अनुष्ठान बरसात होने तक अखंड ज्योत और प्रतिदिन होगी पूजा, वर्षों पुरानी परंपरा निभाई गई कोटा में अच्छी बारिश की कामना की लेकर शहर के पाटनपोल क्षेत्र में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान परंपरा के अनुसार गढ़े भैरूजी को बाहर निकाला गया और विधि-विधान से पूजा कर वर्षा की प्रार्थना की गई। यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान कोटा नगर निगम की ओर से वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है। मान्यता है कि जब बारिश में देरी होती है तो इंद्रदेव को मनाने के लिए गढ़े भैरूजी की पूजा-अर्चना की जाती है, ताकि क्षेत्र में अच्छी वर्षा हो और लोगों को राहत मिल सके। इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए पूर्व पार्षद महेश गौतम 'लल्ली' के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। अनुष्ठान के दौरान बारिश की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की गई। ऐयोजकों ने बताया कि जब तक अच्छी बारिश नहीं होगी, तब तक प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और अखंड ज्योत भी लगातार प्रज्वलित रखी जाएगी। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने इंद्रदेव से प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना की। कैसे होता है परकोटा क्षेत्र में यह विशेष आयोजन किया जाता है0
0
Report
कटोया नगर निगम ने घर-घर कचरा पृथक्करण योजना शुरू कर दी; दो रंग डिब्बे वितرित
Katwa, West Bengal:রাস্তায় বর্জ্য পদার্থ ফেলে পরিবেশ দূষণ করলে জরিমানার মুখে পড়তে হবে শ নাগরিকদের জানালেন পুরসভার নির্বাহী আধিকারিক চাঞ্চল কুমার মণ্ডল। শহরকে পরিচ্ছন্ন,স্বাস্থ্যকর সহ পরিবেশবান্ধব গড়ে তুলতে উদ্যোগী হল কাটোয়া পুরসভা। বুধবার কাটোয়ার পুর এলাকার ১৬ নম্বর ওয়ার্ডের কাশীরাম দাস পল্লী থেকে আনুষ্ঠানিক ভাবে শুরু হলো বাড়ি বাড়ি বিনামূল্যে বর্জ্য পৃথীকরণের বালতি বিতরণ।লিফলেট বিলির মধ্যে চলল সচেতনতামূলক প্রচার কর্মসূচি। এই প্রকল্পের আওতায় প্রতিটি পরিবারকে পচনশীল ও অপচনশীল বর্জ্য আলাদা করে রাখার জন্য দুটি পৃথক রঙের বালতি দেওয়া হচ্ছে। পাশাপাশি প্রতিটি বাড়িতে বর্জ্য ব্যবস্থাপনা সংক্রান্ত সচেতনতা পোস্টারও লাগানো হচ্ছে।পুরসভা সূত্রে জানা gিয়েছে, কাটোয়া শহরের প্রায় ২০ থেকে ২৫ হাজার হোল্ডিংয়ের পরিবারকে ধাপে ধাপে প্রকল্পের আওতায় আনা হবে। বাড়ির বর্জ্য পৃথীকরণের অভ্যাস গড়ে তুলে বৈজ্ঞানিক পদ্ধতিতে বর্জ্য সংগ্রহ ও নিষ্পত্তি নিশ্চিত করার লক্ষ্যে সচেতনতা প্রচার চলবে বলে পুরসভার আধিকারিকরা জানান।পুরকর্মীরা বাড়ি বাড়ি গিয়ে বাসিন্দাদের বোঝাচ্ছেন কোন বর্জ্য সবুজ বালতিতে এবং কোন বর্জ্য নীল বালতিতে ফেলতে হবে। কর্মীদের দাবি, এই ব্যবস্থা কার্যকর হলে পরিবেশ দূষণ কমবে, পরিচ্ছন্নতা বজায় থাকবে এবং ডেঙ্গু, ম্যালেরিয়া, ডায়রিয়ার মতো বিভিন্ন রোগের ঝুঁকিও অনেকটাই হ্রাস পাবে।কাশীরাম দাস পল্লী থেকে শুরু হওয়া এই কর্মসূচি ধাপে ধাপে কাটোয়া পুরসভার সমস্ত ওয়ার্ডে সম্প্রসারিত করা হবে বলে জানানো হয়েছে।পরিচ্ছন্ন শহর গড়ার এই উদ্যোগকে স্বাগত জানিয়েছেন স্থানীয় বাসিন্দারা। তাঁদের আশা, নাগরিকদের সক্রিয় অংশগ্রহণে কাটোয়া আরও পরিচ্ছন্ন ও সুস্থ শহরে পরিণত হবে。0
0
Report
Advertisement
