काला कबड्डी के पीछे छुपा अवैध हथियारों का धंधा, लड़कियों को सप्लाई करने का खुलासा
Jagadhri, Haryana:यमुनानगर में हाल ही में काला कबड्डी के नाम पर एक मामला सुर्खियों में आया था। जहां आरोप था कि काम कबाड़ का लेकिन इसके पीछे छुपा था अवैध हथियारों का और साथ ही लड़कियों को सप्लाई करना व कई अवैध व्यापार धंधे शामिल थे। इस मामले की शिकायत भी कल पुलिस को की थी जिस पर आज एक बड़ी कार्रवाई होते हुए कल का पूरा साम्राज्य जमीदोष किया जा रहा है। दरअसल काला कबड्डी की दूध की डेयरी, कबाड़ के दो गोदाम, एक जिम, एक पीजी सहित दुकान और रिहायशी मकान पर आज पुलिस प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
