icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर में नि:शुल्क आयुर्वेद शिविर से लोगों को स्वास्थ्य लाभ

Jaipur, Rajasthan: राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और शारदा शिक्षा एवं विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अवलोकन उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और एसीएस प्रवीण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो रोगों के मूल कारणों पर काम करती है और ऐसे शिविर आमजन, विशेषकर जरूरतमंदों के लिए बेहद लाभकारी हैं। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के पंचकर्म विभागाध्यक्ष डॉ. गोपेश मंगल ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुर्वेदिक परामर्श और दवाइयों का वितरण किया। साथ ही आयुर्वेदिक जीवनशैली, खान-पान और दिव्यांगजनों के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों के साथ कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
0
0
Report

रोहतास के बिक्रमगंज में पाँच बदमाश ने आभूषण लूटे, लाखों के गहने चुरा लिए

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से हैं। जहां दिनदहाड़े बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज बाजार में आरा की ओर जाने वाली रोड में स्थित हीरा आभूषण भंडार में पांच की संख्या में अपराधी ने बड़े वारदात को अंजाम दिया तथा लगभग 30 से 35 लाख के आभूषण लूट लिए। बिक्रमगंज के हीरा आभाषण भंडार में घुसे 5 अपराधी अपने सिर में हेलमेट पहने हुए थे तथा ज्यादातर अपना चेहरा ढके हुए थे। दुकानदार का कहना है कि वह लोग हथियार लेकर अंदर प्रवेश किया और दुकानदार प्रणीत कुमार को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही दुकान में रखें लाखों रुपए का आभूषण लूट लिए। दुकानदार प्रणीत कुमार ने बताया कि हथियार दिखाकर डराया धमकाया गया, तो उन्होंने कोई भी विरोध नहीं किया। अपराधी दुकान से बाहर पैदल ही निकल गए और आराम से दुकान से बाहर चले गए। इस दौरान दुकान में दुकानदार प्रणीत कुमार के अलावा उनका एक स्टाफ तथा एक आभूषण का कारीगर भी बैठा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि 5 अपराधी दुकान के अंदर थे तथा कुछ अपराधी दुकान के बाहर भी हो सकते हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। बता दे की लगभग 10 लाख रुपए के आभूषण की लूट की बात है। लेकिन दुकानदार का कहना है कि 30 लाख से 35 लाख का उनका आभूषण लूट गया है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद सर्किट हाउस का कायाकल्प: आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनः तैयार होगा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद सर्किट हाउस का कायाकल्प होगा। डीसी सर्किट हाउस निरीक्षण किया गया। डीडीसी सन्नी राज भी मजौद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके व्यापक कायाकल्प के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मुख्य रूप से सर्किट हाउस के कमरों, लॉबी और वीआईपी सुइट्स की स्थिति का जायजा लेते हुए रूम्स के इंटीरियर को आधुनिक और बेहतरीन बनाने के निर्देश दिए। साथ में भवन के रखरखाव, परिसर की अंदरूनी सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए बगीचों को नए सिरे से व्यवस्थित करने, नए पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पूरे परिसर, विशेषकर किचन और डाइनिंग एरिया में हाइजीन और उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि सर्किट हाउस जिले की छवि को दर्शाता है, क्योंकि यहाँ कई महत्वपूर्ण अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी ठहरते हैं। इसके सौंदर्यकरण, सुविधाओं और रख-रखाव में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है।इसे लेकर नए आधुनिक भवन, पार्क, Parking का निर्माण कराया जाएगा।
0
0
Report

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में TMC झंडे प्रिंटेड गद्दों का मामला, डीएम ने गठित की जांच समिति

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को दिए गए उपहारों में कथित तौर पर टीएमसी (TMC) के झंडे जैसी प्रिंटिंग वाले गद्दे दिए जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 459 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था, जिनमें 457 हिंदू और 2 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। वायरल तस्वीरों के सामने आने के बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी कृति राज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जांच समिति वायरल तस्वीरों की सत्यता, गद्दों की खरीद प्रक्रिया और संबंधित जिम्मेदारियों की पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला उन्नाव में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़ा है और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

हापुड़ - STF लखनऊ और पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन ₹1 लाख का इनामी कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow1m ago
Sirondhan, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसटीएफ यूनिट लखनऊ और थाना पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को धर दबोचा है लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार रहने के कारण इसकी गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन, मेरठ) द्वारा 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था करीब 2.5 दर्जन गंभीर मामलों में था वांछित ​गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अंतरजनपदीय अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इसके खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में संगीन मामले दर्ज हैं अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूट और डकैती जैसी वारदातों पर अंकुश लगेगा। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश है ​फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में मलेरिया-टायफायड रोकथाम के लिए मुहल्लों में दवा छिड़काव शुरू

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - मलेरिया, टायफाईड से बचाव के लिए उपाय शुरू, मुहल्लों में दवा छिड़काव शुरू। खूंटी जिले में मलेरिया व टायफायड की बढ़ती मरीजों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नया कदम बढ़ाया है। खूँटी में बरसात के कारण होनेवाले बिमारी से सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुहल्लों में दवा छिड़काव शुरू कर दिया है। जहाँ एक ओर अस्पतालों में मलेरिया तथा टायफाईड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं मुहल्ले- मुहल्ले में जाकर जलजमाव न करने और जिन घरों में जलजमाव से पनप रहे कीड़ों और मलेरिया व डेंगू के मच्छरों के लार्वा न बने इसलिए दवा का छिड़काव करने लगे हैं। हालाँकि अभी शुरुआत है जो ये कार्य घर-घर तक चलेगा। वहीं अनेक मुहल्लों में अभी तक छिड़काव नहीं हो पाया है। जिले के मलेरिया विभाग द्वारा हो रहे कार्य पर जानकारी साझा करते हुए सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने बताया कि अभी घरों में दवा छिड़काव का पहला फेज का काम शुरू हुआ है और आगे भी चलेगा। साथ ही, ये भी उन्होंने जलजमाव न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टायर, डीस्पोजल कप, मिट्टी के बर्तन आदि वस्तुओं में जलजमाव होता है इसलिए उसे या तोड़कर हटाते हैं या फिर उसे ऐसे जगह रखें जिससे जलजमाव नहीं हो पावे।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह हत्या: 4 आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,प्रॉपर्टी डिलिंग को लेकर सुपारी किलर को हायर कर साढ़े 3 लाख मे कराई गई थी हत्या anchors - मुजफ्फरपुर के प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है, गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने कहा प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर हुए विवाद में साढ़े तीन लाख रुपए में सुपारी किलर को हायर करके दिनदहाड़े इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ चौक पर 30 मार्च को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह की बिच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इस मामले में पुलिस ने पहले ही तुलसी राय और उदय पटेल नामक दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.अब इस घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की तलाश में एसडीपीओ 2 टाउन विनीता सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने मोबाईल लोकेशन,सीसी टीवी और तकनीकी सूचना के आधार पर दो और शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है.जिसमे शिवहर जिले के गौशाइपुर का रहने वाले सुपारी किलर सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया है और पूछताछ में सत्यम ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि प्रभाकर सिंह की हत्या के लिए उसे साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.उसने बताया कि वह और उसके दूसरे साथी ने यह रकम आपस में बांट ली थी.फिर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. सुपारी किलर सत्यम से पूछताछ के अधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे बदमाश डब्लू कुमार को अहियापुर थाना क्षेत्र के कोलुहा पैगंबरपुर से गिरफ्तार कर लिया है.पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी मोहибुल्लाह अंसारी ने बताया कि बीते 30 मार्च को प्रोपर्टी डिलिंग के पैसे के लेन-देन के विवाद में सुपारी किलर से प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की हत्या करवाई गई थी.पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.वहीं घटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है.फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report

10 साल से फरार 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार, पोक्सो केस में जेल

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद की बछरायूं थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बछरायूं पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई کرتے हुए पोक्सो एक्ट के मुकदमे में पिछले 10 वर्षों से वांछित आरोपी सोनू पुत्र रामकुंवर, निवासी ग्राम चौखट, थाना अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि जनपद में फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ में अवैध प्रवासियों के सत्यापन के लिए पुलिस ने बड़े अभियान की शुरुआत

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने रविवार को अवैध अप्रवासियों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष सघन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने किराए के मकानों, श्रमिक बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों और बाहरी राज्यों के लोगों के निवास वाले इलाकों में व्यापक जांच की। जिले के सभी थाना प्रभारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर किराएदारों और प्रवासी श्रमिकों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया। पुलिस ने औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट, वीजा एवं अन्य वैध दस्तावेजों की जांच के भी निर्देश दिए हैं। उद्योग प्रबंधन को स्पष्ट किया गया है कि बिना पुलिस सत्यापन और वैध दस्तावेजों के किसी भी विदेशी या बाहरी व्यक्ति को रोजगार न दिया जाए। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस ने मकान मालिकों, उद्योग संचालकों, ठेकेदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किराएदारों और कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्यापन कराएं। यदि कोई विदेशी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करता दिखाई दे या उसके दस्तावेजों को लेकर संदेह हो, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में युवक पर चाकू हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने, आरोपी की तलाश जारी

Sagar, Madhya Pradesh:लाजपतपुरा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले की घटना का सीसीटीवी आया सामने, थाना गोपालगंज हुआ मामला दर्ज.. घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते स्पष्ट दिख रहा है। इकराम उर्फ छोटू अपने दोस्तों प्रशांत ठाकुर और अरशलान अली के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मदारछल्ला, मुर्गा बीड़ी के पास आरोपी अरशान, ने उनका रास्ता रोका। आरोप है कि आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर विवाद हुआ और आरोपी ने इकराम पर चाकू से हमला कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि मामले में थाना गोपालगंज में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

शहपूर तालुक्य में अतिवृष्टि समान भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर, जन जीवन प्रभावित

Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात मुसळधार पावसाने कहर केला आहे. डोळखांब आणि ग्रामीण भागात ढगफुटी सदृश पाऊस झाल्याने नदी-नाले-ओढे तुडुंब भरून वाहू लागले आहेत. जनजीवन पूर्णपणे विस्कळित झाले आहे. शहापूर तालुक्यातील डोळखांब परिसरात गेल्या काही तासांपासून वादळी वाऱ्यासह अतिमुसळधार पाऊस सुरू आहे. सखल भागात जागोजागी पाणी साचले असून नद्या- ओढे-नाले दुथडी भरून वाहत आहेत. पावसाचे प्रमाण सतत वाढत असल्याने नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण आहे. अतिवृष्टीमुळे बरेच रस्ते बंद झाले आहेत, शेतीचे नुकसान होण्याची शक्यता आहे. वीज पुरवठा खंडित झाला असून अनेक गावांचा संपर्क तुटला आहे. प्रशासनाने नागरिकांना घराबाहेर न पडण्याचे आणि नदी-नाल्यांपासून दूर राहण्याचे आवाहन केले आहे. अचानक एवढा पाऊस पडला की रस्त्यावर पाणीच पाणी झाले आहे. गेल्या 10 वर्षात असा पाऊस पाहिला नाही. अशा प्रतिक्रिया नागरिक व्यक्त करत आहेत. हवामान विभागाने पुढील 24 तासांसाठी रेड अलर्ट दिला आहे. वादळी वाऱ्यासह पावसाचा जोर कायम राहण्याची शक्यता आहे. प्रशासन सतर्क असून बचाव पथके तैनात करण्यात आली आहेत。
0
0
Report

रामनगर में धमकी-पथराव केस: लवप्रीत सहित चार गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में युवक को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने और उसके घर पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शिकायतकर्ता सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा बाद में फोन पर धमकी दी, आरोप है कि रात के समय दो युवकों ने उसके घर पर पथराव भी किया, इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी लवप्रीत को आज रुद्रपुर क्षेत्र से SOG की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल रामनगर कोतवाली में दर्ज FIR के मुताबिक शिकायतकर्ता सुभाष ने पुलिस को बताया कि 21 मई 2026 की दोपहर करीब तीन बजे कोसी नदी के पास उसके ड्राइवर और एक युवक के बीच साइड देने को लेकर विवाद हुआ था, आरोप है कि विवाद के बाद कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ फोन पर बातचीत की और कथित तौर पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे लवप्रीत, प्रेम बिष्ट और अन्य युवक शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और घर की ओर पथराव किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पत्थरबाजी से घर का गेट भी क्षतिग्रस्त हुआ और जब वह तथा उसकी पत्नी बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की. मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों—यूवी बिष्ट, प्रेम बिष्ट, लवप्रीत बसर्रा और विशाल पासवान—के खिलाफ BNS की धारा 109, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. वहीं पुलिस के अनुसार, मामले में फरार चल रहे आरोपी लवप्रीत को आज रुद्रपुर क्षेत्र से SOG की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. अन्य आरोपियों की भूमिका और उनकी गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस जांच जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अब देखना होगा कि पूछताछ के बाद इस मामले में और क्या तथ्य सामने आते है. और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top