icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीरजा मोदी स्कूल: हाईकोर्ट ने CBSE को निरीक्षण रिपोर्ट सात दिनों में देने के निर्देश दिए

Noida, Uttar Pradesh:नीरजा मोदी स्कूल प्रकरण अब केवल एक छात्रा की मृत्यु तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि स्कूल की शिक्षक नियुक्तियों, शिक्षकों की योग्यता, स्टाफिंग पारदर्शिता तथा नियामकीय अनुपालन पर भी गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। उपलब्ध सीबीएसई निरीक्षण अभिलेखों एवं न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2024-25 और 2025-26 के बीच विद्यालय में शिक्षकों की संख्या में बिना किसी संतोषजनक स्पष्टीकरण के बड़ा बदलाव दर्ज किया गया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षकों के नियुक्ति पत्र एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे विद्यालय की प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठे हैं।
0
0
Report
Advertisement

स्कूल पाठ्यपुस्तकों में आतंकियों के महिमामंडन पर डैनिश भट ने राज्यhood नैतिकता पर सवाल उठाए

Srinagar, Uttarakhand:Government That Glorifies Terrorists in School Books Has No Moral Right to Demand Statehood: Danish Bhat Srinagar, July 10: BJP Jammu & Kashmir State Spokesperson Danish Bhat on Thursday launched a scathing attack on the National Conference over its protest at Jantar Mantar, accusing the party of using the statehood issue to divert public attention from corruption allegations, governance failures, and the controversy surrounding the glorification of terrorists in school textbooks. Bhat said a government that permits the glorification of terrorists in educational material has no moral or political right to demand the restoration of statehood. “Before seeking greater constitutional powers, the government must explain how terrorists found glorification in school textbooks. A government that cannot safeguard the minds of its children has no moral authority to lecture the nation on statehood,” he said. He alleged that the National Conference government has failed on every major front and is now resorting to political theatrics to shift attention from its record. “More than 25,000 jobs have effectively been sold in the name of outsourcing, while serious allegations of corruption have surfaced across multiple departments. Instead of answering these charges and addressing administrative failures, the government is attempting to divert public attention through political protests,” Bhat said. He further said that the people of Jammu and Kashmir elected the government to provide transparent governance, employment opportunities, and development—not to stage demonstrations in New Delhi. “The government must first answer for corruption allegations, unemployment, and its failure to fulfil the promises made to the people before demanding statehood,” he added. Bhat asserted that India’s foremost priority is the complete eradication of terrorism and the protection of its citizens. “National security is non-negotiable. The fight against terrorism must always take precedence over political posturing and diversionary tactics,” he said. Reaffirming the BJP’s stand, Bhat said the party remains committed to ensuring lasting peace, accelerating development, and eliminating terrorism from Jammu and Kashmir. “The interests of the nation and the security of its citizens will always come before political expediency,” he added.
0
0
Report

पटना। शिक्षा मंत्री ने टीआरई-4 के लिए अधियाचना 25 जुलाई तक भेजने का निर्देश दिया

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना टीआरई-4 के लिए 25 तक बीपीएससी को भेजी जाए अधियाचना : शिक्षा मंत्री विभागीय कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय सीमा में पूरा हो हर काम जनता के आवेदनों का 30 कार्यदिवस के भीतर हो निष्पादन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री ने दिए कई निर्देश पटना। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 कार्यदिवस के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा विभाग में टीम वर्क की संस्कृति को और मजबूत बनाया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से टीआरई-4, मॉडल स्कूल और स्थानांतरण नीति चर्चा के केंद्र में रहे। टीआरई-4 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने 25 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजने का निर्देश दिया। प्रदेश के सभी प्रखंडों में खोले जा रहे मॉडल स्कूलों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार लाख से अधिक बच्चों का नामांकन हो चुका है। मंत्री ने अन्य राज्यों के मॉडल स्कूलों की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने और इस विषय पर अगले सोमवार को विशेष बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार में शिक्षा सुधार और नवाचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक टीम अगले सप्ताह राज्य का दौरा करेगी। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा। बैठक में सिमुलतला आवासीय विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने, मदरसा बोर्ड को नए भवन में स्थानांतरित करने तथा विद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि सभी बीईओ और डीईओ प्रत्येक माह एक दिन गांव में रहकर अभिभावकों से संवाद करेंगे और विद्यालयों से संबंधित फीडबैक प्राप्त करेंगे। उन्होंने कोटा, सीकर और अन्य प्रमुख शिक्षा केंद्रों की कोचिंग व्यवस्था का अध्ययन कर बिहार के लिए भी समग्र कोचिंग नीति तैयार करने का निर्देश दिया। अपार आईडी निर्माण के लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले सरकारी और निजी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें दी जाने वाली राशि रोकने का निर्देश दिया गया। साथ ही ई-शिक्षा कोष की व्यवस्था को दुरुस्त करने, निधियों के दुरुपयोग की जांच कराने और केंद्र से प्राप्त राशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में राज्य स्वास्थ्य समिति की तर्ज पर राज्य शिक्षा समिति के गठन के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। शिक्षा मंत्री तिवारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार सुधारात्मक कदम उठा रहा है। इसके लिए सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।
0
0
Report

बिहार NDA बैठक: सब मिलकर विकास की लकीर खींचने की चर्चा

Patna, Bihar:पटना लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग में एनडीए की बैठक शुरू बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि एनडीए की बैठक महत्वपूर्ण सत्ता दल के उप मुख्य सचेतक मनजीत सिंह का बयान बैठक महत्वपूर्ण है,जो मुद्दा रखा जाएगा उसपर चर्चा होगी,सब मिलकर काम करेंगे अरुण शंकर प्रसाद मंत्री बिहार सरकार का बयान पाँचों दल के नेता मंत्री,विधायक,जिलाध्यक्ष मिल रहे हैं सब मिलकर बेहतर काम करेंगे, महत्वपूर्ण बैठक आयोजित है जिसमें सब भाग ले रहे हैं बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता का बयान बैठक में सभी की बात सुनी जाएगी बिहार में विकास के लिया समन्वय से काम करना है,महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गई है आपसी एकजुटता को लेकर बैठक,समन्वय को लेकर होगी बात फीड बैक भी लिए जाएंगे,नई सरकार को लेकर चर्चा होगी ऑर्नुसे निकली बात पूरा किया जाएगा बिहार में विकास की लंबी लकीर कैसे खींची जाए इसको लेकर बैठक एनडीए में सब साथ मिलकर चल रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

IVP के 14 पार्षद भाजपा में विलय, दिल्ली में बीजेपी का बदलाव तेज

New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के सभी लोग भाजपा में विलय होते हैं मुकेश गोयल, हेमचंद गोयल समेत 14 पार्षद है जो आज भाजपा में विलय हो रहे हैं इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के संयोजक मुकेश गोयल अपनी टीम के साथ बीजेपी में शामिल दिल्ली बीजेपी कार्यालय में सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मेयर प्रवेश वाही भी रहे मौजूद रेखा गुप्ता बोलीं- केंद्र, दिल्ली और निगम में बीजेपी सरकार से विकास को मिलेगी गति सीएम ने कहा- दिल्ली को क्लीन, ग्रीन और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सभी मिलकर करेंगे काम हर्ष मल्होत्रा बोले- बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर IVP ने थामा कमल का दामन CM रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही मौजूद रहे इस दौरान नगर निगम में IVP के सदस्यों को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई हर्ष मल्होत्रा: आज हमारे साथ इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के संयोजक मुकेश गोयल जी, हेमचंद, एवं सभी अन्य लगभग 1 डेढ़ वर्ष पहले AAP के कुछ पार्षदों ने उनकी नीतियों से परेशान होकर नगर निगम में उनका मेयर रहने के बावजूद वहां विकास का काम न होने और इन बातों से परेशान होकर मुकेश जी के नेतृत्व में एक अलग दल बनाया था लगातार निगम के जब भाजपा का मेयर बना दिल्ली में विकास प्रारंभ हुआ तबसे लेकर अब तक सवा साल से ज्यादा हुआ है दिल्ली सरकार के सभी विभागों में काम बहुत अच्छे से चला दिल्ली नगर निगम जिसको आर्थिक तौर पर पुष्ट करने का काम सरकार करती है उस बात को ध्यान में रखते हुए हमारी मुख्यमंत्री ने नगर निगम को आर्थिक तौर पर पुष्ट करने का काम किया जो जरूरी फंड निगम को चाहिए था वो लगातार उन्हें मिलता रहा निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ मुख्यमंत्री जी ने अपने सीएम विकास फंड से हर पार्षद के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपए दिए इसके अलावा सांसदों और विधायक के माध्यम से भी विकास हुआ 10 साल में दिल्ली जर्जर रही मगर अब काम होना शुरू हुआ कल हुई इतनी बारिश के बावजूद मिनटो ब्रिज, या अन्य ऐसे पॉइंट्स जो थोड़ी सी बारिश में जलभराव हो जाते थे मगर इस बार मानसून की कल पहली भारी बारिश के बावजूद जलभराव नहीं हुआ केजरीवाल सरकार में जो जरूरी परमिशन चाहिए होती थी वह नहीं मिलती थी मगर अब दिल्ली के विकास के लिए बढ़ चढ़ कर योजनाएं बन रही जबसे भाजपा निगम में आई तब से यह सुचारू रूप से चलने लगा मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर मुकेश गोयल जी ने अपने सभी साथियों के साथ भाजपा में जुड़ने का फैसला लिया मै उनका स्वागत करता हूं हमारी पार्टी का सिस्टम है कि एक मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कर के एक लिंक में डिटेल्स भर के सदस्यता ली जाती है वह भी होगी रेखा गुप्ता: मुकेश गोयल जी आज पूरी टीम के साथ भाजपा से जुड़ रहे हैं जब केंद्र, दिल्ली और निगम में भाजपा सरकार है इससे बेहतर समय नहीं है जब सब मिल कर दिल्ली की लेगेसी समस्याओं पर काम करें ऐसे में सबके साथ मिल कर दिल्ली को बेहतर बनाना यह पूरी दिल्ली के लिए एक शुभ संकेत है जैसे जैसे यह परिवार बड़ा होगा दिल्ली के काम और बेहतर होंगे पिछली सरकारों में मामूली काम भी नहीं हो पा रहे थे हमे दिल्ली को क्लीन और ग्रीन करना है पार्टी इसमें बहुत सजग है जीरो टॉलरेन्स ऑन भ्रष्टाचार मेहनत के साथ दिल्ली को आगे बढ़ाना यही हमारा माध्यम है जिसके रास्ते हमे आगे बढ़ना है आपने केवल भाजपा को ज्वाइन नहीं किया आपने अपने क्षेत्र के विकास को बढ़ाने के लिए जो निर्णय लिया उसके लिए आपकी जनता भी आपको बधाई देगी मुकेश गोयल: दिल्ली में नगर निगम में AAP की सरकार बनी लेकिन कोई भी विकास का काम नहीं हुआ केवल बयानबाजी होती थी सड़क और जमीन पर कोई काम नहीं हुआ पिछले ढाई वर्ष सदन में नगर मुझे नेता सदन बनने का सौभाग्य मिला मगर वह काला काल था किसी एक व्यक्ति को कोई निगम पार्षद का बजट नहीं मिला मगर जब रेखा गुप्ता सरकार बनी धीरे धीरे आम आदमी पार्टी में भी खलबली मची काफी लोग पहले निकल कर सीधे भाजपा में शामिल हो गए हमने IVP पार्टी बनाई जिसके 16 सदस्य थे हमे इनका सहयोग बराबर मिलता रहता है हमने इसी को सोचते हुए यह कदम उठाया हमने सर्वसम्मति से यह कदम उठाया हमारे 16 पार्षद भाजपा में विलय करेंगे दिल्ली के लोगों के लिए हम तन मन धन से कार्य करेंगे और पार्टी के हित में भी कार्य करेंगे
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में अगले सप्ताह कमजोर मानसून, बारिश घटने के संकेत

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान मौसम/मानसून अपडेट: 10 जुलाई राजस्थान में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां * राज्य के अधिकांश भागों में आज 10 जुलाई से ही बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि, आज उत्तरी व पूर्वी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। * राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है。
0
0
Report

अलवर में 80 वर्षीय दिनेश अग्रवाल की हत्या: दम घुटने से मौत की पुष्टि

Alwar, Rajasthan:अलवर में 80 वर्षीय दिनेश अग्रवाल की हत्या के मामले में शुक्रवार सुबह सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद तीजकी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मेडिकल बोर्ड में मेडिकल जूरिस्ट डॉ. सिद्धार्थ विजयवर्गीय, फिजिशियन डॉ. पियूष सोनी, सर्जन डॉ. देवेंद्र शर्मा और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कनक यादव सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। चिकित्सकों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या घटना से करीब 24 से 36 घंटे के भीतर हुई है। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही दिया जाएगा। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं और गले पर भी स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर की एकलव्य कॉलोनी में जमीन विवाद से चाकू हमला, युवक गंभीर घायल

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के एकलव्य कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगो पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तुरंत MB हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना पर अम्बामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि एकलव्य कॉलोनी में जमीन विवाद को लेकर हितेश रावल और उसके साथियों ने विनोद खटीक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों की खोज में जुट गई।
0
0
Report

रतलाम प्लेटफॉर्म-7 का विस्तार: निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, ट्रेनों का संचालन नहीं शुरू

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म नंबर-7 का विस्तार कि गुणवत्ता अब सवालों के घेरे में है। हाल ही में इस प्लेटफॉर्म का विस्तार कर इसे अतिरिक्त सुविधा के रूप में तैयार किया गया, एक नया प्लेटफार्म तैयार किया गया है लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक इस प्लेटफार्म पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू नहीं हुआ और इससे पहले ही प्लेटफॉर्म की फर्श कई जगह से उखड़ने लगी। स्थिति ऐसी बनी कि निर्माण के तुरंत बाद ही मरम्मत और मेंटेनेंस का काम शुरू करना पड़ गया। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं कि यदि शुरुआत से पहले ही यह हाल है, तो भविष्य में इसकी मजबूती पर कैसे भरोसा किया जाए। हालांकि रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म अभी रेलवे डिवीजन को हैंडओवर नहीं किया गया है। फिलहाल यह निर्माण विभाग के अधीन है और वही आवश्यक सुधार एवं मेंटेनेंस का कार्य करवा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top