131001
सोनीपत में किसान संगठनों की बन रही है आगामी रणनीति
Sonipat, Haryana:किसान संगठनों ने सोनीपत में अपनी आगामी रणनीति का खुलासा किया। सूचना के अनुसार 8 जुलाई को विपक्षी सांसदों को एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही मानसून सत्र से पहले देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। वहीं सितंबर में हरियाणा में किसानों की महारैली होगी। आपको बता दें कि नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा
Danapur, Bihar:नौबतपुर: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका: प्रेमी को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा नौबतपुर। नौबतपुर इलाके में सोमवार को एक ऐसा फिल्मी नजारा देखने को मिला, जिसने पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों के पसीने छुड़ा दिए। एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई और उसे मौके पर बुलाने के लिए मोबाइल टावर की सबसे ऊंची चोटी पर जा चढ़ी। चिलचिलाती धूप में टावर पर बैठी लड़की नीचे खड़े लोगों को देखकर चिल्लाने लगी—"उसे (प्रेमी को) यहीं बुलाओ और मेरी उससे शादी कराओ, वरना मैं यहाँ से कूद जाऊँगी।" बताया जा रहा है कि प्रेमी नौबतपुर के वरुण गांव रोबी कुमार है, जबकि लड़की दुल्हन बाजार के सदावह गांव की है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो प्यार का भूत इस कदर सवार हुआ कि वह घर से भागकर नौबतपुर पहुँची और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई。 नीचे थमी रहीं सांसें, घंटों मंचा रहा तमाशा लड़की को इतनी ऊंचाई पर देखकर देखते ही देखते वहाँ सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग अपनी सांसें थामे लड़की को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह सिर्फ अपने प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। चश्मदीदों के मुताबिक: लड़की किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह बार-बार मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और लड़के को तुरंत वहाँ बुलाने का दबाव बना रही थी। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सूझबूझ से काम लिया। लड़की को समझा-बुझाकर और सुरक्षा का भरोसा देकर लोग उतारने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले की जांच और काउंसिलिंग करने में जुटी है。0
0
Report
गोंडा नगर पालिका में रिश्वत लेते हुए नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय गिरफ्तार: एंटी करप्शन टीम
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां भ्रष्टाचार को लेकर के गोंडा में एंटी करप्शन टीम द्वारा आज बड़ी कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गोंडा नगर पालिका परिषद में संप्रति नजूल अमीन के पद पर तैनात गुरुचरण पांडेय को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुरुचरण पांडे को गिरफ्तार करके एंटी करप्शन की टीम द्वारा गोंडा नगर कोतवाली लाया गया है जहां गुरु चरण पांडे से पूछताछ की जा रही है साथ ही साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गुरुचरण पांडे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय द्वारा जॉन पार्कर शोरूम एलबीएस चौराहा के पास के रहने वाले परिवर्तन शुक्ला से मकान का फॉर्म 45 दुरुस्त करने और मकान मरम्मत کا काम शुरू करने के नाम पर लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। जहां आज एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए वीर अब्दुल हामिद चौराहा के पास अलंकार सिंह सभासद राधा कुंड के मकान के जमीनी तल के कमरे से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता परिवर्तन शुक्ल द्वारा गोंडा देवीपतन एंटी करप्शन टीम को शिकायती पत्र देकर के पूरे मामले को लेकर के कार्यवाही की मांग की गई थी जहां आज कार्रवाई की गई है। गोंडा एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है गिरफ्तार गुरु चरण पांडे ग्राम माझा तरहर पोस्ट मधईपुर थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं यह काफी लंबे समय से गोंडा नगर पालिका में तैनात है।0
0
Report
महोबा में चुनावी चाय का काफिला पहुंच गया, लोगों में उत्साह बढ़ा
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा- यूपी में विधान सभा चुनाव आने वाले है और लोगो मे चर्चा का बाजार गर्म है अब चुनावी चाय का काफिला पहुँचा वीर आल्हा-ऊदल की ऐतिहासिक नगरी महोबा में। यह वही जगह है जहाँ पर गुरु गोरखनाथ ने तपस्या की थी जिसे गोरखगिरी पर्वत के नाम से जाना जाता है। आने बाले विधानसभा चुनाव को लेकर लोगो में खासा उत्साह है।0
0
Report
Advertisement
योगी-गडकरी की बैठक: यूपी के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर बड़ा निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी जी, दिनांक 13 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आयोजित प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए।0
0
Report
दिल्ली की जर्जर इमारतों पर सवाल, मानसून में बड़े हादसे का खतरा
New Delhi, Delhi:बारिश के समय में अक्सर पुरानी और जर्जर इमारत गिरने की खबर आती है रहती है पुरानी और सर्जरी इमारत गिरने की वजह से कई बार जान माल की हानि हो चुकी है हालांकि दिल्ली नगर निगम का यह दावा है कि मानसून आने से पहले वह सभी पुरानी और जर्जर इमारत को जो की खतरनाक है उनको खाली कर दिया जाता है ऐसे में हम लगातार पुरानी और जर्जर इमारत का रियलिटी चेक कर रहे हैं हमने देखा कि दिल्ली नगर निगम महज औपचारिकता पूरी कर वहां पर पुरानी और जनरल इमारद को नोटिस चुका कर महज खाना पूर्ति करता हुआ नजर आ रहा है पुरानी दिल्ली के मोरी गेट इलाके में दो ऐसी जर्जर देखने को मिला जहां पर पहले भी हादसे हो चुके हैं और कुछ लोग उसमें अपनी जान गवा चुके हैं लेकिन उसके बावजूद दिल्ली नगर निगम महज नोटिस चिपका कर खानापूर्ति करता हुआ नजर आ रहा है आप देख सकते हैं कि यहां पर कितनी पुरानी और जर्जर यह इमारतें हैं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है यहां के रहने वाले लोगों के कहना है कि हम कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन एमसीडी मैच खाना पूर्ति कर कर यहां से चला जाता है लोगों को यहां से आने-जाने में काफी डर लगता है कई बार इमारत कैसा गिर चुका है जिसमें कुछ लोग अपनी जान गवा चुके हैं आए दिन यहां पर बिल्डिंग कोका हिस्सा गिरता रहता है यह इलाका काफी भीड़ भार वाला है लोगों में काफी दहशत है उनका कहना है कि हम कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती यहां से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है आप खुद इन दोनों इमारत की हालत देख ले आपको खुद देखकर अंदाजा हो जाएगा कि यहां पर किसी भी वक्त कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और शायद दिल्ली नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है एक मेट्रो बिल्डिंग के नाम से मशहूर है जबकि दूसरी बिल्डिंग का मकान नंबर 3824 है जिसमें नीचे कई दुकानें हैं और यहां पर बहुत ही जाम की स्थिति रहती है दिन के समय ऐसी पुरानी दिल्ली में कई ऐसी इमारतें है जो काफी जर्जर है0
0
Report
पाकुड़ में मौत के बाद मुआवजे की मांग पर सड़क जाम, 15 घंटे बाद हटाया गया
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ रिपोटर - सोहन प्रमाणिक फ़ॉर्मेट - VST एंकर इंट्रो--पाकुड़ में बीते शनिवार की देर शाम को महेशपुर थाना क्षेत्र के कोल माइंस सड़क में हुए दुर्घटना से युवक की मौत के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने मुवावजे की मांग को लेकर कोल माइंस सड़क कोलकीपाड़ा के पास सड़क पर शव को रखकर 15 से सड़क जाम कर रखा था...सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लगा लगभग 15 घंटे लंबा सड़क जाम समाप्त हो गया है... महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के आश्वासन के बाद यह जाम खोला गया...इस दौरान सड़क पर खड़े हाईवा चालकों और यात्री बसों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा... घटना के बारे में बताया गया की बीते शनिवार देर शाम की है, जब महेशपुर थाना क्षेत्र के कोल माइंस सड़क पर हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी...मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के बसकेन्द्री गांव निवासी 22 वर्षीय हेमलाल मुर्मू के रूप में हुई है...हेमलाल पीपरजोड़ी स्थित अपने ससुराल से वापस घर लौट रहा था, तभी कोल माइंस सड़क पर पोखरिया के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गया...दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और कोल कंपनी के कर्मियों ने हेमलाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोरी भेजा, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई...युवक की मौत के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने आमड़ापड़ा थाना क्षेत्र के कोलकीपाड़ा के पास शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर मुवावजा की मांग कर रहे थे..सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं... जाम की सूचना मिलते ही महेशपुर और आमड़ापाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन उनका प्रयास असफल रहा...ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे... आज महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे...उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली और कोल कंपनी के साथ उनकी वार्ता करवाई...एसडीपीओ ने परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे मान गए और लगभग 15 घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया गया...इस सड़क जाम के कारण कोल कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा...मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कोयला ढोने वाले वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं...0
0
Report
Advertisement
पंजाब: निजी स्कूलों में फीस वृद्धि 5% तक सीमित
Noida, Uttar Pradesh:AAP AamAadmiParty प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर अभिभावकों से हो रही लूट के खिलाफ मान सरकार ने The Punjab Regulation of Fee of Unaided Educational Institutions (Amendment) Ordinance, 2026 लाया था, जिस पर पंजाब के माननीय राज्यपाल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं。 अब पंजाब में कोई भी प्राइवेट स्कूल सालाना 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेगा。 मान सरकार का साफ मानना है कि अच्छी शिक्षा हर बच्चे का हक है, कोई कारोबार नहीं। यह फैसला प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाएगा और अभिभावकों को बड़ी राहत देगा।0
0
Report
फरीदाबाद में आगरा नहर: जिम मुलाकात के बाद हत्या की गुत्थी सामने
Faridabad, Haryana:2 महीने पहले जिम में मिले,अब नहर में मिली लाशें:फरीदाबाद में दोनों के हाथ केबल से बंधे थे; मुलाकात के बाद मौत की मिस्ट्री फरीदाबाद की आगरा नहर में मिले युवक आकाश (24) और रजनी (26) के शवों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शाहपुर कलां में नहर से दोनों के हाथ काले रंग की डेटा केबल से बंधे मिले, जबकि युवक के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। दोनों की दो महीने पहले ही जिम में मुलाकात हुई थी। 11 जुलाई की शाम को इनकी नहर में कूदने की बात सामने आई थी。 इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या के आरोप लगाए हैं। रजनी के पति का दावा है कि युवक ने उसकी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर उसे नहर में फेंका और फिर खुद कूद गया, जबकि युवक के जीजा का आरोप है कि महिला, उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका。 फिलहाल बीपीटीपी थाना पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है。 दो महीने से जिम में जा रही थी: शिवम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं। वह अपनी पत्नी रश्मि उर्फ रजनी और साले हिमांशु के साथ सेक्टर-31 में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी मेकअप आर्टिस्ट है और पिछले दो महीने से सेक्टर-31 स्थित द्रोणाचार्य जिम जा रही थी。 10 दिनों से परेशान कर रहा था आकाश: शिवम के अनुसार, जिम में आने वाला आकाश उर्फ अक्कू उसकी पत्नी को लगातार परेशान कर रहा था। पत्नी ने इसकी जानकारी उसे दी तो उसने आकाश से बात की। उस समय आकाश ने उससे और उसकी पत्नी से माफी मांग ली थी। पिछले 10 दिनों से वह फिर से उसकी पत्नी को परेशान करने लगा。 11 जुलाई को बात करने की कहकर निकली: शिवम ने बताया कि 11 जुलाई को उसकी पत्नी ने अपने भाई हिमांशु से कहा कि वह आकाश से पूछने जा रही है कि आखिर वह उसे क्यों परेशान कर रहा है। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी कार लेकर घर से निकल गई। शाम करीब 4:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी और एक युवक बीपीटीपी पुल के पास आगरा नहर में कूद गए हैं。 कार में खून से सना हथौड़ा मिला: शिवम के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर उसकी पत्नी की कार खड़ी मिली। कार के अंदर दो मोबाइल फोन और खून से सना एक हथौड़ा पड़ा था। उसे शक है कि आकाश ने उसकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से हथौड़े से हमला किया और फिर उसे नहर में फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी नहर में कूद गया। आकाश के जीजा बोले- महिला के पति ने हत्या की आकाश के जीजा ने आरोप लगाया कि आकाश की हत्या की गई है। आकाश ड्राइवर था। महिला ने ही आकाश को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उस पर हथौड़े से चेहरे पर हमला किया गया और हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। महिला अपनी कार से आकाश को मौके पर लेकर आई थी। महिला, उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर आकाश की हत्या की है。 पुलिस बोली- हर पहलू से हो रही जांच पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
केलवाड़ा रेंज के मुहाल गाँव में अवैध पेड़ कटाई, वन विभाग मौन
Baran, Rajasthan:बारां जिले के केलवाड़ा वन रेंज के अंतर्गत आने वाले मुहाल गाँव में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाने का मामला सामने आया है। मुहाल गाँव नदी के ऊपर स्थित प्लांटेशन के पास और खरौना जाने वाले रास्ते के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। मुहाल गाँव के ही कुछ असामाजिक तत्वों और ग्रामीणों द्वारा इस अवैध कटाई को अंजाम दिया जा रहा है। सरकारी प्लांटेशन के सुरक्षित क्षेत्र में घुसकर हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। खरौना रास्ते के दोनों तरफ लगे पेड़ अब कटकर जमीन पर गिर चुके हैं, जिससे पूरा इलाका ठूंठ में तब्दील होता जा रहा है। गणेशपुरा वन विभाग के नाक के नीचे इतनी बड़ी तादाद में पेड़ काटे जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय वन चौकियों और गश्ती दल को इसका भनक तक नहीं लगी। क्या यह महज़ लापरवाही है या फिर वन माफिया और स्थानीय रक्षकों की मिलीभगत इस अन्धाधुंध कटाई से क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों और सजग ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस अवैध कटाई को नहीं रोका गया, तो सरकार द्वारा लाखों की लागत से तैयार किया गया यह प्लांटेशन पूरी तरह तबाह हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: स्कॉर्पियो में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या जांच जारी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई,जब सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो कार के अंदर एक प्रॉपर्टी डीलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक चालक सीट पर खून से लथपथ पड़ा था और उसके पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है,सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए पुलिस फिलहाल हत्या आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा-3 के ओ ब्लॉक स्थित सर्विस रोड पर रविवार देर रात पुलिस की लेपर्ड टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान साइ मंदिर गोल चक्कर से डेल्टा 3 तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी,गाड़ी की आगे और पीछे की लाइट जल रही थी लेकिन काफी देर तक कार में कोई हलचल नहीं हुई,पुलिसकर्मी ने चालक को आवाज़ लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली,इसके बाद जब पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो चालक सीट पर बैठे युवक के शरीर से खून बह रहा था,उसके पास एक तमंचा भी पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक विशेषज्ञ और senior पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया घटना स्थल से फिंगरप्रिंट ब्लड सैंपल और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय सरोज पुत्र प्रेमराज के रूप में हुई है। वह मूलरूप से दिल्ली के जुमरथपुर गांव का निवासी था और वर्तमान में सूरजपुर स्थित मिशन ग्रीन सोसाइटी में रह रहा था।पुलिस के अनुसार सरोज प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हुआ था 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी परिवार में उसकी एक पत्नी और एक छोटी बच्ची भी है। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है ।0
0
Report
PK के नामांकन पर बिहार में अपराधी प्रवृत्ति से दूरी का आह्वान
Patna, Bihar:पटना नामांकन करने पहुंचे PK...कहा यह मेरा नामांकन नहीं है। बिहार में बदलते हुए राजनीतिक तस्वीर का नामांकन है। बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है और बिहार में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के कुर्सी छोड़ने का आह्वान है, उसका आगाज़ है。0
0
Report
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण-मुक्त हरियाणा पर बैठक की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'प्रदूषण-मुक्त हरियाणा, स्वच्छ हवा और हरित विकास' पर एक बैठक की अध्यक्षता की。0
0
Report
Advertisement
झारखंड में SIR मामले पर 9-सूत्री ज्ञापन देकर मांगों का दबाव बढ़ा
Ranchi, Jharkhand:रांची में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को 9 सूत्री मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में SIR की समय-सीमा बढ़ाने, BLO की कार्यप्रणाली में सुधार और बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में BLO की कार्यप्रणाली और उनके प्रशिक्षण पर भी सवाल उठाए गए। आयोग ने कहा कि कई स्थानों पर BLO द्वारा फॉर्म वितरण और सत्यापन कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं किया जा रहा है। वहीं बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।शमशेर आलम ने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक शिकायतें हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र से मिली हैं, जहां SIR फॉर्म वितरण की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी है। हालांकि निर्वाचन आयोग के साथ बैठक के बाद शमशेर आलम ने कहा कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में SIR का कार्य बेहतर तरीके से चल रहा है। उन्होंने बताया कि रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में लगभग 90 प्रतिशत SIR प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।उन्होंने विश्वास जताया कि निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन आपसी समन्वय से तय समय के भीतर शेष कार्य भी पूरा कर लेंगे और जिन क्षेत्रों में शिकायतें मिली हैं, वहां भी प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।0
0
Report
सागर के स्कूल में मध्यान्ह भोजन में इल्लियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सागर से बड़ी खबर, मध्यान्ह भोजन में मिली इल्लियां. सरकारी स्कूल के बच्चों को इल्लियों वाली दाल... बच्चों को दी जाने वाली दाल में तैर रही थी इल्लियां ... बच्चों के वर्तनों मे वितरण कर दी गई थी दाल ... दो दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो ... इल्लियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लक्ष्मी स्व सहायता समूह के द्वारा वितरित किया जा रहा था मध्यान्ह भोजन सागर के मालथौन के प्राथमिक शाला गीधा का मामला0
0
Report
सोनभद्र के अवैध अस्पतालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कठोर कार्रवाई की मांग
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में कथित रूप से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों में लगातार सामने आ रही मरीजों की मौत की घटनाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि जिले में कथित अवैध अस्पतालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लगातार लोगों की जान जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ऐसे अस्पतालों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते एक महीने के भीतर सोनभद्र के दुद्धी, कोन और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा समेत चार लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है। अस्पतालों की जांच के लिए नामित नोडल अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़े किए जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कथित अवैध अस्पतालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
