Back
सिरसा नगर परिषद चुनाव: हंगामे के बीच मतदान स्थगित, अगली तारीख पर सबकी नजर
VKVIJAY KUMAR
Feb 18, 2026 14:19:18
Sirsa, Haryana
एंकर रीड सिरसा नगर परिषद चुनाव में आज कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता है। दरअसल सिरसा नगर परिषद में 32 वार्ड है और वाइस चेयरमैन के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था हालाँकि कांग्रेस और आजाद पार्षदों ने 20 की संख्या बल दिखाई थी लेकिन विपक्षी पार्षदों ने जिला प्रशासन पर चुनाव नहीं करवाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सिरसा के एसडीएम राजेंद्र कुमार को चुनाव संपन्न करवाने का जिम्मा दिया गया था लेकिन आरोप है कि एसडीएम राजेंद्र कुमार बीमार होने के चलते चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए और चुनाव स्थगित हो गया है। चुनाव स्थगित होने के बाद बीजेपी ने अपने 18 पार्षद शो किए और चुनाव अगली बार के लिए टल गया। विपक्षी पार्टियों के पार्षदों ने सत्ता पक्ष के पार्षदों और जिला प्रशासन पर चुनाव को नहीं करवाने का आरोप लगाया है वही बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा ने बीजेपी के 18 पार्षदों का बहुमत दिखाया। गोबिंद कांडा ने अगली बार में चुनाव को संपन्न करवाने और बीजेपी का ही वाईस चेयरमैन बनाने का दावा किया है। वही गोबिंद कांडा ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला है। वही बता दे कि कालांवाली में नगर पालिका में कल कांग्रेस का वाईस चेयरमैन बना है और इससे पहले कालांवाली नगर पालिका का चेयरमैन भी कांग्रेस से ही है। कुछ लोग धार्मिक प्रचार कर रहे थे कि बीजेपी का चुनाव कोرम पूरा नहीं था। इनके पास बहुमत नहीं था, इसलिए कैंसिल हुआ। उन्होंने कहा कि सिरसा के एसडीएम की तबीयत खराब होने से कैंसिल हुआ है। कांग्रेस के पार्षदों के झूठे आरोप का खंडन करने के लिए बीजेपी के चेयरमैन होने के नाते आप के बीच हम हाज़िर हुए हैं और सभी पार्षद हमारे साथ आपको खड़े नज़र आ रहे हैं। मैं खुद भी आपके सामने हूँ। कांग्रेस के पार्षदों की और से झूठा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब शासन-प्रशासन अगली बार टाइम देगा, डेट देगा। हम अपना कोरम पूरा करके उनको चुनाव प्रक्रिया को पूरा करेंगे। गोबिंद कांडा, वरिष्ठ नेता, बीजेपी ने कहा कि उनके सभी पार्षद मौके पर मौजूद थे और कोरम भी पूरा था। उनका कहना है कि सिरसा के एसडीएम की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से चुनाव स्थगित हुआ है और चुनाव प्रशासन की नई तारीख मिलते ही दोबारा कराया जाएगा और बीजेपी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। गोबिंद कांडा ने सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को भोकने के अलावा और कोई काम नहीं है। बीजेपी का ही वाईस चेयरमैन बनेगा। कांग्रेस पार्षद गोपी राम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आजाद के पार्षद के समर्थन से 20 पार्षदों का बहुमत था लेकिन बीजेपी के नेताओं के षड़यत्र के चलते जिला प्रशासन ने चुनाव नहीं होने दिया जबकि कांग्रेस का कोरम पूरा था। चुनाव टालने के लिए जिला प्रशासन ने षड़यत्र रचा है। उन्होंने बीजेपी के चेयरमैन शांति स्वरूप पर भरस्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का चेयरमैन सिरसा में भरस्टाचार कर रहा है लेकिन कांग्रेस का वाईस चेयरमैन बनने के बाद सिरसा में विकास होंगे और भरस्टाचार खत्म किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 18, 2026 15:47:240
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 18, 2026 15:47:010
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 18, 2026 15:46:410
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 18, 2026 15:46:310
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 18, 2026 15:46:120
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 18, 2026 15:45:470
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 18, 2026 15:45:290
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 18, 2026 15:32:450
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 18, 2026 15:32:270
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 15:32:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 18, 2026 15:31:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:31:03Noida, Uttar Pradesh:मोहन भागवत से मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथ। मोहन भागवत के साथ चल रही है मुलाकात। सीएम के पहुँचने पर काफिला दिखाते हुए वॉक थ्रू मयूर शुक्ला
0
Report