icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow6 Jun 2024, 05:58 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा सरकार मेरिट पर भर्ती: पारदर्शिता के दावे, विपक्ष पर निशाना

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:ब्रेकिंग न्यूज़ पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में बिना खर्ची-पर्ची के मेरिट के आधार पर मिल रही सरकारी नौकरियां युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध हरियाणा सरकार: नायब सैनी पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है: सीएम केंद्र सरकार की नीतियों और 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से देश ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की हरियाणा सरकार सभी वर्गों के समान विकास और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध: नायब सैनी कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर सीएम का निशाना, बोले- विपक्ष ठोस मुद्दों के बजाय आरोपों की राजनीति कर रहा है सरकारी भर्ती प्रक्रिया में योग्यता और पारदर्शिता सरकार की प्राथमिकता, युवाओं को निष्पक्ष तरीके से मिल रहे अवसर भाजपा विकास, सुशासन, सशक्तीकरण, पारदर्शी शासन और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी: सीएम कानून-व्यवस्था पर बोले नायब सैनी, नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का जताया विश्वास, आम आदमी पार्टी सरकार पर लगाए वादे पूरे नहीं करने के आरोप
0
0
Report

गया में पेंसिल, चूड़ी और रस्सी से बनी दुर्गा प्रतिमा हर जगह चर्चा में

Gaya, Bihar:गया में मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, पेंसिल, चूड़ी और रस्सी से तैयार की गई भव्य मूर्ति! बिहार के गया में मां दुर्गा की एक अनोखी प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रतिमा की खासियत यह है कि इसे बनाने में पारंपरिक सामग्रियों से हटकर पेंसिल, चूड़ी और रस्सी का इस्तेमाल किया गया है। कलाकार की अनोखी सोच और कारीगरी ने इस प्रतिमा को खास बना दिया है। दावा किया जा रहा है कि गया में इस तरह की प्रतिमा पहली बार तैयार की गई है। नवरात्रि के मौके पर यह अनोखी कलाकृति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह तस्वीर बिहार के गया की है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा को एक अलग और अनूठे अंदाज में तैयार किया गया है। पेंसिल, रंग-बिरंगी चूड़ियों और रस्सी जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल कर कलाकार ने अपनी रचनात्मकता का शानदार नमूना पेश किया है। आमतौर पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं मिट्टी, बांस और अन्य पारंपरिक सामग्रियों से बनाई जाती हैं, लेकिन इस प्रतिमा को तैयार करने का तरीका इसे सबसे अलग बनाता है। पेंसिल, चूड़ी और रस्सी जैसी सामान्य चीजों को कलात्मक रूप देकर मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करना अपने आप में खास है। इस अनोखी प्रतिमा को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। यह कलाकृति न सिर्फ धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि कलाकार के हुनर, मेहनत और कल्पनाशीलता को भी सामने लाती है। गया में तैयार की गई मां दुर्गा की यह अनोखी प्रतिमा अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रतिमा के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्रियां और इसे तैयार करने का अनूठा तरीका इसकी खास पहचान बन रहे हैं। पेंट किया गया कि कलाकार ने कहा कि कला नही काल्पनिक। कुछ सोचते है अलग उसके बाद मूर्ति बनाना शुरू कर देते है। इस बार क्या देना चाहिए। क्या अलग होगा लोगों के लिए ये सोचकर शुरू करते है। बेस्ट मैटीरियल का ज्यादा उपयोग करता हूँ। जैसे पेंसिल को लोग उपयोग कर के फेक देते है।उस टुकड़ा को हमने इस प्रतिमा में उपयोग किया है। इस वर्ष 10 ऐसे प्रतिमा का निर्माण किया गया है जो शहर के विभिन्न स्थानों पर विराजमान होगा। मूर्ति निर्माण का कार्य मई माह से शुरू कर दिया जाता है। इस कार्य मे 10 से 12 टीम मेम्बर लगे रहते है। वंही उन्होंने कहा कि मैं पढ़ा लिखा हूँ और इंजीनियर भी हूँ तो मैं चाहता हूँ कि कुछ न कुछ उपयोग करे जो लोगो को अलग अलग थीम पर प्रतिमाएं दे सके। वंही उन्होंने का ये सारे मूर्ति के निर्माण कार्य मे अधिक लागत लगता है। कुल मिलाकर, गया में मां दुर्गा की यह अनोखी प्रतिमा आस्था और कलात्मकता के अद्भुत संगम की मिसाल है। पेंसिल, चूड़ी और रस्सी से तैयार की गई यह प्रतिमा दिखाती है कि हुनर और कल्पनाशीलता से साधारण चीजों को भी असाधारण बनाया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर-चांपा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम चोरभट्ठी मेन रोड पर गुलमोहर पेड़ के पास पुलिस ने दी दबिश. मौके से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद. जब्त शराब की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई. मामले में आरोपी रघुवीर कश्यप (30 वर्ष), पिता संतोष कश्यप, निवासी ग्राम पौना गिरफ्तार. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी.
0
0
Report

स्क्रिप्ट– स्लग:// नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण एंकर:// उन

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow5m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:स्क्रिप्ट– स्लग:// नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण एंकर:// उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर-चांपा में शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, गिरोह गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शादी के सपना दिखाया जमीन दिखाएं और जब कर दी साफ, शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, गिरोह का पर्दाफाश,, जांजगीर पुलिस के साइबर थाना ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,, शादी का विज्ञापन देकर रिश्ता तय कराने के नाम पर 5 लाख 65 हजार 355 रुपये की ठगी,, नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय रेशम लाल साहू को बनाया गया ठगी का शिकार,, महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स होने का दावा कर ‘पदमा’ नाम से युवती ने बढ़ाया संपर्क,, मां के इलाज, खुद की बीमारी, एक्सीडेंट और मां की मौत का बहाना बनाकर ऐंठे पैसे,, मामले में 4 महिला और 1 पुरुष सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार,, गिरफ्तार आरोपी: भूमिका रंगारी, रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो, तय्यबा बानो और शायना बानो, सभी राजनांदगांव क्षेत्र के निवासी,, साइबर थाना में अपराध क्रमांक 10/26 दर्ज, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, भूमिका रंगारी पर शादी के नाम पर ठगी से जुड़ी अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं,,
0
0
Report

कटरा जंगल में जुआड़ियों पर पुलिस की दबिश, 9 आरोपी गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा कटरा जंगल में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 9 आरोपियों का निकाला जुलूस,, जांजगीर-चांपा के पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश,, जुआ खेलते पकड़े गए 9 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस,, आरोपियों से 47 हजार 500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त,, मौके से 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन भी बरामद,, गिरफ्तार आरोपी दीपक राय (42 वर्ष), निवासी मड़वा, जिला बलौदा बाजार,, रूपचंद रात्रे (36 वर्ष), निवासी देवरी, जिला बिलासपुर; संजू कुमार सूर्यवंशी (28 वर्ष), निवासी रसौटा, पामगढ़; रमेश कुमार कश्यप (28 वर्ष), निवासी झूलन, पामगढ़,, सुरेंद्र लहरे (26 वर्ष), निवासी रसौटा, पामगढ़; सुनील सिंह ठाकुर (27 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार; साहिल लहरे (22 वर्ष), निवासी रसौटा, पामगढ़,, मयंक शर्मा (22 वर्ष), निवासी उसलापुर, बिलासपुर और विशाल सिंह ठाकुर (24 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार, अकलतरा,, सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई,,
0
0
Report

यूपी के युवाओं को लेकर अखिलेश पर भाजपा का तीखा हमला जारी

Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के यूपी के लड़कों पर दिए गए बयान पर बीजेपी का आक्रामक रुख जारी बीजेपी एमएलसी सुभाष यदुवंश का अखिलेश पर पलटवार वो यूपी के लड़के नहीं सपा कार्यकर्ता रहे होंगे, इसी लिए अखिलेश उन्हें पहचान गए ये आपका कार्यकाल नहीं है, जहां महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था。 आज बीजेपी को सरकार में प्रदेश का नौजवान देश में ही नहीं दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा यूपी का युवा आज स्टार्टअप, उद्योग व टेक्नोलॉजी को बात करता है लेकिन अखिलेश अपने सरकार में भी और अब भी यूपी के युवाओं को बदनाम कर रहे है: सुभाष यदुवंश, mlc BJP
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर के विभूतिपुर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के विभूतिपुर में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल, पीड़ित महिला ने दिया थाने में दिया आवेदन । वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सांखमोहन वार्ड 14 में एक महिला के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राजकुमार महतो की पत्नी अनीता देवी के साथ मारपीट किए जाने की बात बताई जा रही है। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रामबाबू पासवान और उसकी पत्नी बिंदु देवी ने उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए अपने दरवाजे पर ले गई। वहां उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ डालने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी छाती पर पैर रखकर दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार, मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। उसकी हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

सीतामढ़ी में नवरात्र अवसर पर शास्त्र-शस्त्र वितरण से नई चर्चाएं

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर बीजेपी के पूर्व नगर विधायक मिथलेश कुमार और राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जिले के दुर्गा पूजा पंडालों में शास्त्र और शस्त्र का वितरण किया जा रहा है। शास्त्र में रामायण और शस्त्र के रूप में त्रिशूल और गदा का वितरण किया जा रहा है। माता सीता की जन्म स्थली सीतामढ़ी में पिछले कई वर्षों से शारदीय नवरात्र के अवसर पर सभी पूजा पंडालों में शास्त्र और शस्त्र का वितरण किया जाता आ रहा है। इस बार भी सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए BJP के नेता और RSS के सदस्यों द्वारा वितरण कार्य किया जा रहा है। वितरण किए जाने का मुख्य उद्देश्य धर्म सनातन की परंपरा को आगे बढ़ाना और युवाओं में धर्म के प्रति आस्था बढ़ाना है। राष्ट्रीय स्वयं सेविका विनीता ने कहा कि इस मौके पर पंच परिवर्तन का कार्य चल रहा है जो हमारी परंपरा है उसे जिंदा रखना और विस्तार करना है।
0
0
Report

बड़हिया के शक्तिपीठ मां जगदंबा मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भीड़

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर के इलाकों से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर है। शारदीय नवरात्र को लेकर मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना जारी है। श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आस्था के इस महापर्व पर बड़हिया का मां जगदंबा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

अमरावती के पिंपळखुटा में सोयाबीन गंजी जलकर खाक, किसान को बड़ा नुकसान

Amravati, Maharashtra:अमरावती जिल्ह्यातील पिंपळखुटा शिवारात सोयाबीनच्या गंजीला भीषण आग; शेतकऱ्याचं मोठं नुकसान अमरावती जिल्ह्यातील धामणगाव रेल्वे तालुक्यातील पिंपळखुटा शेतशिवारात शंकर तीरतकर यांच्या शेतातील तीन एकरांतील सोयाबीनच्या गंजीला भीषण आग लागली. या आगीत सोयाबीनचं मोठं नुकसान झालं झालं असून शेतकऱ्याच्या हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला गेला आहे. घटनेची माहिती मिळताच मंगरूळ दस्तगीर पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले असून ही आग नेमकी कशामुळे लागली की लावण्यात आली याचा तपास पोलीस करत आहे. आधीच संकटात सापडलेल्या शेतकऱ्याला या आगीमुळे मोठा आर्थिक फटका बसला आहे.
0
0
Report

बिहार पुलिस महकमे में बड़े तबादले: दो आईपीएस समेत 33 अधिकारी नए प्रभार पर

Patna, Bihar:पटना बिहार में गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईपीएस, चार एएसपी और 27 एसडीपीओ समेत कुल 33 अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है。 आईपीएस अधिकारी नारायण उपाध्याय को फुलवारी का एसडीपीओ-1 और आशीष राज को मसौढ़ी का एसडीपीओ-2 बनाया गया है। वहीं, कार्तिकेयन एके को पुलिस मुख्यालय, संजय को निगरानी, अजय कुमार सिंह को एसटीएफ और सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध में तैनात किया गया है। भास्कर रंजन को डुमरांव का एएसपी बनाया गया है。 इसके अलावा सुमित शेखर को सदर छपरा का एसडीपीओ-1, दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर का एसडीपीओ-2 और प्रांजल को सीवान का एसडीपीओ-1 बनाया गया है। मंगलेश कुमार सिंह को बारसोई, संतोष कुमार पोद्धार को खगड़िया-2 और रवि कुमार को जगदीशपुर का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है。 नवीन कुमार, मनीष चंद्र चौधरी और मो. फैसल चांद को साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति कुमारी और मनीषा बेबी को विशेष निगरानी इकाई में तैनात किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करना है।
0
0
Report

मेरठ के शिव शक्ति विहार में बच्चों पर कार टकराने के बाद आरोपी गिरफ्तार

मेरठ: शिव शक्ति विहार में दो मासूम बच्चों को कार से कुचलने का प्रयास, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी चालक गिरफ्तार मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के शिव शक्ति विहार में दो छोटे बच्चों को कार से टक्कर मारकर भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें गली में खेल रहे दो छोटे-छोटे बच्चों को एक कार चालक लापरवाही से टक्कर मारकर निकल जाता है। गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें ही आईं और उनकी हालत सामान्य है। जांच में वीडियो काली नदी चौकी क्षेत्र के शिव शक्ति विहार का पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भावनपुर पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और मुकदमा संख्या 376/2026 धारा 281/125ए बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर एसपी देहात और सीओ सदर देहात के पर्यवेक्षण में थाना भावनपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। विवेचना में चालक की पहचान बादल पुत्र जीत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर 2026 को गेसूपुर पुल के पास से आरोपी को धर दबोचा。 गिरफ्तार अभियुक्त बादल पुत्र जीत मूल रूप से रुकनपुर मोरना थाना भावनपुर का रहने वाला है और वर्तमान में शिव शक्ति विहार में रह रहा है। उसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार नंबर UP15EXXXX भी बरामद कर ली है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top