icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow3 Aug 2024, 01:15 pm

रेवाड़ी जिले के बावल कस्बा स्थित गांव पावटी में शनिवार को शराब ठेका खुलने का कारण भारी हंगामा हो गया

Rasooli, Haryana:

रेवाड़ी के बावल कस्बे स्थित गांव पावटी में आज शराब ठेके के खुलने पर भारी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर व ठेके के लिए लाए गए कंटेनर को भी पलट दिया। इस विरोध में महिलाएं भी शामिल थीं। बावल SHO लाजपत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा कई घंटों की मशक्कत के बाद SHO ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों को शांत कराया। गांव की सरपंच सुनीता ने आरोप लगाया कि ठेका बिना पंचायत के प्रस्ताव या अनुमति के पास कर दिया गया जबकि पहले गांव में शराब ठेका नहीं था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

र Ranchi hill temple में कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन

Ranchi, Jharkhand:रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में आज कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर हवन-पूजन और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची की महापौर रोशनी खलखो, जिला अध्यक्ष वरुण साहू और उपमहापौर नीरज कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में कैप्टन स्मित मच्छर ने लोगों की जान बचाने का प्रयास किया, वह अद्भुत और प्रेरणादायक है। भारत शांति का संदेश देने वाला देश है और वसुधैव कुटुंबकम की भावना में विश्वास करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर ने संकट की स्थिति में हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज पहाड़ी मंदिर में हवन और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उन्होंने कहा कि पूरा देश कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और झारखंड के लोगों की ओर से भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना की गई है। प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

करौली नगर परिषद सभापति ने शहर में सफाई-स्ट्रीट लाइट पर किया निरीक्षण

Karauli, Rajasthan:करौली नगर परिषद सभापति बनने के बाद सुनील सैनी ने मोटर बाइक से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। और पार्षदों के साथ वार्डों और मुख्य मार्गों पर पहुंचकर सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। सभापति सुनील सैनी ने ट्रक यूनियन, तीन बड़, शिकारगंज, अम्बेडकर सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन सहित कई क्षेत्रों में पहुंचकर समस्याएं देखी और जल्द समाधान का भरोसा दिया । उन्होंने वार्ड नंबर 5, 6, 7, 9 और 16 सहित अन्य वार्डों में वार्डवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। लोगों ने सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सभापति के सामने रखीं। निरीक्षण के दौरान सभापति ने मौके पर ही सफाई कर्मचारियों और जमादार को बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए। ट्रक यूनियन से कलेक्ट्री के सामने तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी से सफाई कार्य कराया गया। वहीं तीन बड़ क्षेत्र में डस्टबिन रखवाए गए। कलेक्ट्री सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन और जिंदल मैरिज गार्डन के आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया। सभापति ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर के सभी कचरा पॉइंट पर समय पर कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। दशहरे पर रावण दहन को लेकर भी नगर परिषद स्तर पर प्लानिंग की जा रही है। सब्जी मंडी और मुख्य मार्गों पर कचरा फेंकने वालों को पहले समझाइश देने और नहीं मानने पर कार्रवाई की बात भी सभापति ने कही। उन्होंने शहरवासियों से कचरा निर्धारित कचरा पॉइंट पर डालने की अपील की। इस दौरान मुकेश सैनी, नरेश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि हरिओम सैनी, धर्म मीणा, पुष्पेंद्र सैनी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
0
0
Report

बारां में पंचायतीराज चुनाव: तीसरे और चौथे चरण के लिए मतदान तय

Baran, Rajasthan:बारां में पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मी तेज, दो चरणों में होगा मतदान बारां। जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। परिसीमन और आरक्षण के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार जिले के 7 लाख 99 हजार 850 मतदाता 10 प्रधान, 280 सरपंच, 2542 वार्ड पंच और 29 जिला परिषद सदस्य चुनेंगे。 नए परिसीमन में नाहरगढ़ और केलवाड़ा दो नई पंचायत समितियां बनी हैं। पहले 8 समितियां और 231 ग्राम पंचायतें थीं, जो अब बढ़कर 10 और 280 हो गई हैं। राज्य में चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं, बारां में तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण में 6 नवंबर को नाहरगढ़, किशनगंज, केलवाड़ा, शाहबाद, मांगरोल और अन्ता की 147 पंचायतों में वोट पड़ेंगे। नामांकन 19 अक्टूबर से। चौथे चरण में 16 नवंबर को अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा और बारां की 133 पंचायतों में मतदान होगा। नामांकन 31 अक्टूबर से शुरू होंगे। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 22 दिसंबर को होगा。
0
0
Report
Advertisement

सीवान से राहत अभियान तेज, 15 हजार पैकेट छपरा भेजे गए, घाघरा पर निगरानी

Siwan, Bihar:छपरा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीवान जिला प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। आज सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर छपरा के लिए रवाना किया। आज कुल 9 हजार राहत पैकेट भेजे गए हैं। इससे पहले पिछले दो दिनों में करीब 6 हजार राहत पैकेट छपरा भेजे जा चुके हैं। यानी अब तक कुल 15 हजार राहत पैकेट छपरा भेजे जा चुके हैं। खास बात यह है कि राहत सामग्री तैयार करने का काम सीवान के टाउन हॉल में 24 घंटे लगातार चल रहा है। कर्मचारी दिन-रात राहत सामग्री के पैकेट तैयार करने में जुटे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर अधिक से अधिक लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके। इन राहत पैकटों में चूड़ा, चना, सत्तू, गुड़ और नमक जैसी खाद्य सामग्री के साथ जरूरत के मुताबिक माचिस और मोमबत्ती भी शामिल की जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके। इधर, सीवान जिले में भी घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर दिखाई देने लगा है। जिले के करीब चार प्रखंडों में घाघरा नदी का पानी प्रवेश कर चुका है। हालांकि अभी पानी खेतों और चवर वाले इलाकों तक ही पहुंचा है। प्रशासन के मुताबिक फिलहाल पानी से किसी मकान के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम ने कहा है कि अगर पानी किसी आबादी वाले इलाके या मकानों तक पहुंचता है, तो प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। एक तरफ सीवान प्रशासन छपरा के बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटा है, तो दूसरी तरफ जिले में घाघरा नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report

राजपुरिया बॉर्डर पर सघन चेकिंग: बिना सीट बेल्ट-हेलमेट पर कार्रवाई

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में राजपुरिया बॉर्डर पर शुक्रवार शाम पुलिस ने सघन नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर एएसआई रामचंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बॉर्डर से आने-जाने वाले दोनों तरफ के वाहनों को रोककर उनकी गहनता से तलाशी ली। इस दौरान वाहनों की डिक्की सहित अन्य हिस्सों की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस के अनुसार इन दिनों क्षेत्र में सोयाबीन की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूर टेम्पो और अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में बैठकर आवागमन कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोककर समझाइश दी और ओवरलोड sवारी के कारण होने वाले संभावित हादसों को लेकर जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि राजपुरिया बॉर्डर पर चेकिंग और निगरानी का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

11kV बिजली लाइन से आग: मक्का ट्रॉली जलकर राख, चालक ने अपनी जान बचाई

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के सोनगर खेड़ा गांव में 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मक्के की फसल से भरी ट्रॉली में भीषण आग लग गई। किसान नेमीचंद धाकड़ के खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गांव से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आने से फसल ने आग पकड़ ली। आग लगते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बस्ती से बाहर ले गया और कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में ट्रॉली का एक टायर भी पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते ग्रामीण नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में मोबाइल चोरी के आरोप पर घर में घुसकर हमला, महिला की मौत

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में मोबाइल चोरी के आरोप में घर में घुसकर महिला सहित परिवार वालों पर जानलेवा हमला,महिला की हुई मौत।घटना लौकही थाना क्षेत्र के करियौत गांव की है। मृतक महिला की पहचान करियौत गांव निवासी 55 वर्षीय मनसखी देवी के तौर पर हुई है। हमले से जख्मी महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया। फिर मधुबनी से दरभंगा डीएमसीएच और वहां से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतका के पुत्र श्याम मुखिया ने बताया कि उनकी मां मनसखी देवी करियौत चौक स्थित मोबाइल दुकान से मोबाइल ठीक करवाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल को मिस्त्री द्वारा ठीक किया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कमलेश राय, भोला राय सहित अन्य लोग लोहे की रॉड लेकर घर में घुस गए और मारपीट करने लगे,घटना में महिला समेत कई लोग घायल हुए। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद परिजन न्याय और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतिका के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। सभी आरोपी खुलेआम घूम रहा है और फिर जान मारने की धमकी दे रहा है।
0
0
Report

त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर श्यामदेउरवा थाने में पीस कमेटी की बैठक

Dipu RawatDipu RawatFollow4m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल , महाराजगंज। आगामी दुर्गा पूजा एवं दिपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर श्यामदेउरवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभाओं से आए जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों तथा संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने को लेकर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में मौजूद लोगों ने भी शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
0
0
Report

मानसिंह यादव के नामांकन में चंद्रपाल यादव संग दिखा सपा का जोश

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow6m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मानसिंह यादव ने नामांकन किया। उनके नामांकन जुलूस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव भी शामिल हुए। जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ जुलूस में भाग लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
0
0
Report
Advertisement

जिउतिया व्रत के बाद गंगा घाटों पर महिलाओं की भीड़, संतान और दीर्घायु की कामना

Munger, Bihar:जिउतिया व्रत पर गंगा घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़ ,संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने किया गंगा स्नान व पूजन मुंगेर: संतान की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर जिउतिया व्रत के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर गंगा स्नान किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय जिउतिया व्रत रविवार को सूर्योदय से पहले पारण के साथ संपन्न होगा।जिउतिया व्रत को लेकर शनिवार को दोपहर बाद शहर के बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट और सोझी घाट पर गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर संतान के सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना की। स्नान के बाद व्रत से संबंधित कथा का श्रवण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने जिउतिया का पवित्र धागा भी धारण किया।घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, सभी गंगा घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई, ताकि स्नान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हों। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी लगातार निगरानी करते रहे।
0
0
Report

धनबाद के IG ने दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए सात एसपी के साथ उच्चस्तरीय बैठक

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय एसएसपी सभागार में आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने जोनल के सात एसपी के साथ हाई लेबल बैठक किये। बैठक में बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश समेत गिरिडीह, धनबाद,रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के एसपी शामिल हुए। बैठक में नक्सल,संगठित गिरोह,साइबर, आगामी दुर्गा पूजा सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैठक किये।बैठक में अहम दिशा निर्देश दिए। बैठक से पहले आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खास तौर पर पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदशील क्षेत्रों की निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से तैयार रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। वही आईजी ने कहा कि चतरा जिले में एक दो नक्सली बचे है।जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। वासेपुर भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान सहित अन्य संगठित गिरोह से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर रेड कॉर्नर जारी है।जल्द से उसका रिजल्ट मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top