icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow8 Jun 2024, 07:16 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बादली विधानसभा की सड़कें बारिश से पानी-पानी, विकास पर सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली में एक दिन की बारिश ने खोल दी सारी ही सारी विधानसभाओं की पोल अगर बात बादली विधानसभा की करते हैं तो स्वरूप नगर वाली रोड पर इस समय हालात बस से पत्थर हो चुके हैं पानी इतना भर है की गाड़ियां टूटने पर मजबूर है लोगों को काफी परेशानी होनी शुरू हो चुकी है जो नौकरी पर जाते हैं यह बच्चे स्कूल जाते हैं उनको भी काफी मशक्कत के बाद इस रोड से निकलना पड़ रहा है लगातार पानी बर्फ के कारण काफी समस्याएं लोगों को हो रही है बादली विधानसभा की बात करते हैं तो पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार थी और अब बीजेपी की सरकार है और बीजेपी के विधायक दीपक चौधरी है पीडब्ल्यूडी की नाकामी और विधायक का काम यहां पर लगातार दिखाई दे रहा है जनता को चार इंजन सरकार से विकास की उम्मीद थी मगर अगर बात विकास की करते हैं तो इस समय विकास बादली विधानसभा के अंदर गढ़ों में मौजूद है
0
0
Report

पुंछ के सावजियां में दरगाह पर दो दिवसीय उर्स अकीदत का सफल समापन

Chikri Ban, पुंछ जिले की तहसील मंडी के सावजियां क्षेत्र के गांतर स्थित हज़रत सैयद बाबा सिद्दीक शाह (रह.) की दरगाह पर आयोजित दो दिवसीय सालाना उर्स अकीदत, श्रद्धा और रूहानी माहौल के बीच संपन्न हो गया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में जायरीन ने दरगाह पर हाज़िरी देकर दुआएं मांगीं। पुंछ के सावजियां में हज़रत सैयद बाबा सिद्दीक शाह (रह.) का दो दिवसीय सालाना उर्स अकीदत और रूहानी माहौल के साथ संपन्न हो गया, दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पुंछ, राजौरी और जम्मू-कश्मीर के अन्य क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं और जायरीन ने शिरकत की। दरगाह पर पहुंचकर लोगों ने फ़ातेहा पढ़ी, चादर पेश की और फूल अर्पित कर हज़रत सैयद बाबा सिद्दीक शाह (रह.) को अपनी अकीदत का नजराना पेश किया। उर्स के दौरान तिलावत-ए-कुरआन, ज़िक्र-ओ-अज़कार, नात और मनकबत की महफिलों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, सांप्रदायिक सौहार्द, देश की तरक्की और पूरी मुस्लिम उम्मत की भलाई एवं एकता के लिए विशेष दुआएं की गईं।
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी के अंजूर फाटा-चिंचोटी रस्ते पर ट्रक पलटने से यातायात भारी जाम

Thane, Maharashtra:भिवंडी अंजूर फाटा - चिंचोटी रस्त्यावर ट्रक कलंडला... वाहतुक कोंडी अडकली वाहनं... भिवंडीतील अंजूर फाटा - चिंचोटी रस्त्यावर ट्रक कलंडला! भिवंडीत सकाळपासून पावसाची संततधार सुरू असून पावसाने चांगलाच जोर धरला आहे. ट्रक रस्त्यावर आडवा पडल्याने अंजूर फाटा - चिंचोटी रस्त्यावर मोठ्या प्रमाणात वाहतूक कोंडी झाली. शाळेच्या वेळेत आणि ऑफिसच्या वेळेत अनेक वाहने या कोंडीत ता सभर अडकून पडली होती. दरम्यान स्थानिक नागरिकांच्या मदतीने आणि क्रेनच्या सहाय्याने ट्रक बाजूला हटवण्यात आला. त्यानंतर वाहतूक पूर्ववत करण्यात आली. पावसामुळे रस्त्याचे काम सुरू असलेले भाग निसरडे झाले आहेत. वाहनचालकांनी काळजीपूर्वक आणि वेग मर्यादेत वाहन चालवावे असे आवाहन प्रशासनाने केले आहे.
0
0
Report

बारिश में मोहन बड़ोदिया नाला पार कर स्कूल पहुंचना खतरा, पुल निर्माण की मांग

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया विकासखंड में भारी बारिश के कारण शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नौलाया के पास स्थित नाले में पानी भरने से मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। शासन की ई-अटेंडेंस व्यवस्था के चलते शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करनी होती है। बुधवार को स्कूल के प्राचार्य गोकुल प्रसाद कुलमिया और अन्य स्टाफ सदस्य उफनता नाला पार करते हुए विद्यालय पहुंचे। बारिश के दौरान नाले का पानी सड़क पर आ जाता है, जिससे आवागमन बेहद खतरनाक हो जाता है। इसके बावजूद, शिक्षक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन खतरा उठाकर स्कूल आ रहे हैं। यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में उत्पन्न होती है। नाले पर सुरक्षित पुल या वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल मार्ग पर शीघ्र ही पुलिया का निर्माण कराया जाए या सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा और शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से चल पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार ने स्कूल बस के बच्चों को टक्कर

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की पंचशील ग्रीन 2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे हो गया। जहां एक महिला कार सवार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों में टक्कर मार दी। पहले महिला की कार स्कूटी से टकराई और उसके बाद वह स्कूटी बच्चों के ऊपर गिर गई ।इस हादसे में एक महिला और तीन बच्चे घायल हुए। दरअसल यह हादसा बुधवार सुबह के समय हुआ बताया जा रहा है कि महिला सोसाइटी से गाड़ी लेकर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कार लेकर निकाली थी,सोसायटी के गेट से बाहर निकलते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और महिला ने ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया,जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकरा है,जिसके बाद स्कूटी ने बस का इंतजार कर रहे बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला और तीनस्कूली बच्चे घायल हो गए, टक्कर लगते ही महिला मौके से फरार हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे में घायल हुई महिला और बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। घटना से नाराज बच्चों के अभिभावकों और सोसायटी के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुबह के समय यहां बड़ी संख्या में स्कूल बच्चे बस का इंतजार करते हैं लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।सोसाइटी के लोगों का यह भी कहना है कि हादसे के दौरान महिला मोबाइल फोन पर ध्यान दे रही थी हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई पुष्टि या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी बिसरख मुनेंद्र सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी,वहीं सोसायटी के निवासियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल समय के दौरान सोसायटी के बाहर ट्रैफिक नियंत्रण स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
0
Report

शाजापुर बस स्टैंड पर नंदी की मौत: करंट से तार में खराबी हादसा

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के बस स्टैंड परिसर में मंगलवार रात करंट फैलने से एक नंदी की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गौरक्षा सेना के पदाधिकारी और बिजली कंपनी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने विद्युत आपूर्ति में आई खराबी को दूर कर स्थिति को सुरक्षित किया。 गौरक्षा सेना को बस स्टैंड परिसर में एक नंदी के करंट की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा और अन्य सदस्य भारी बारिश के बावजूद मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गोवंश की मृत्यु हो चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में लगे लोहे के अर्थिंग में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गौरक्षा सेना ने तुरंत बिजली कंपनी को घटना की जानकारी दी。 सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करंट के स्रोत की तलाश कर सुधार कार्य प्रारंभ किया। बस स्टैंड परिसर स्थित सम्राट लस्सी की दुकान की वायरिंग में खराबी पाई गई, जिसके कारण करंट फैल रहा था। इस खराबी को तत्काल ठीक कर दिया गया। इस घटना के बाद नगर पालिका की टीम ने मृत नंदी को मौके से हटवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान खुले विद्युत उपकरणों और संदिग्ध बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके。
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत, धक्का मुक्की के बीच नाराजगी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत - भीड़ और धक्का मुक्की के बीच स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं व्यवहार से नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष वापस कार में बैठे - मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हंसते हुए कसा तंज - अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर पूछे गए सवाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा... - देखिए, अखिलेश यादव जी क्या कहते हैं, वो उनका काम है। लेकिन निश्चित तौर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कानून सम्मत सारा काम किया जाता है, - राम मंदिर पर चढ़ावा चोरी के मामले में मीटिंग और होने वाली पंचायत को लेकर पूछे गए सवाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण विषय था, हम लोग को भी उसका खेद है। लेकिन आप देख रहे होंगे कि डे-1 से हमारी सरकार जो भी उसमें न्यायिक प्रक्रिया होती है, एसआईटी गठित करके और जो भी दोषी होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, - ब्राह्मण आपसे दूर हो रहे हैं अखिलेश यादव का बयान आया है, इस सवाल पर हंसते हुए और तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा... - भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है, और ब्राह्मण हमारे पहले से ही हमारे सहयोगी रहे हैं और हमेशा रहेंगे. - सोनभद्र दौरे पर जाते हुए जिले के पड़ाव चौराहे पर जिलाध्यक्ष भाजपा काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में ढ़ोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - स्वागत के दौरान जमकर हुई धक्का मुक्की, कार से उतरते ही कार्यकर्ताओं का व्यवहार देखकर नाराज हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, - वापस कार में बैठकर सोनभद्र के लिए हुए रवाना...
0
0
Report

बलरामपुर में सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत, 10 वर्षीय बच्ची व अन्य की मौत

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के सुंदर घाट जंगल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 10 वर्षीय बच्ची सहित दो की मौत。 बलरामपुर जनपद के उतरौला-रेहरा बाजार मार्ग पर सुंदर घाट जंगल के समीप मंगलवार देर शाम को एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई तेज भिड़ंत में 10 वर्षीय मासूम बच्ची सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, छतरापुर कौवापुर निवासी इरफान अपनी पत्नी असीसुन्निसा और 10 वर्षीय पुत्री गौसिया के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान सुंदर घाट जंगल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय गौसिया पुत्री इरफान (निवासी छतरापुर कौवापुर) तथा निजामुद्दीन पुत्र कल्लू (निवासी बड़हरा भिटौरा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में इरफान, उनकी पत्नी असीसुन्निसा, राहुल वर्मा (रोहित) और ईयाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

हरिद्वार के मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर रोपवे 8-11 और 13-16 जुलाई तक बंद

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखे जाएंगे। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेकों की ओर से जानकारी दी गई की 8 से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर और 13 से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर का रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखा जाएगा। ऐसे में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से ही मंदिर तक जाना होगा। कांवड़ मेले से पहले कंपनी की ओर से अर्धवार्षिक मेंटेनेंस किया जा रहा है। इस दौरान रोपवे और पुलों की देखरेख करने वाली सरकारी संस्था ब्रिडकुल की ओर से नामित अधिकारी भी रोपवे का निरीक्षण करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरलाई रिंग रोड हादसे में शिफ्ट गाड़ी की मौत; डोडा पोस्त मिलने की सूचना

Jaipur, Rajasthan:शिफ्ट गाड़ी में सवार युवक की हादसे में मौत।मृतक की पहचान जगदीश उर्फ जोगाराम निवासी रामसर का कुआं के रूप में। उत्तरलाई रिंग रोड पर हुआ हादसा, पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का फिलहाल नहीं हो सका खुलासा। सूत्रों के अनुसार शिफ्ट गाड़ी में डोडा पोस्त भरा होने की सूचना। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। डोडा पोस्त होने की सूचना की भी पुलिस जांच करेगी घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी पुलिस की जांच के बाद ही हादसे और बरामदगी की स्थिति स्पष्ट होगी
0
0
Report

झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने रात में मृत पेंशनधारी के घर जाकर धमकाने का आरोप, CM ने लिया संज्ञान

Narayanpur, Jharkhand:पहले बैंक ने जिन्दा रहते रतन लकड़ा को रकम नहीं दिए थे। रात के अँधेरे में झारखण्ड ग्रामीण बैंक बड़गढ़-गढ़वा शाखा के मैनेजर और कर्मी मृतक के घर पहुंचे और मैनेज करने की कोशिश की। दिन में एसडीएम और बैंक के अधिकारी पहले ही मामले की जाँच कर चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। महुआटीकर गाँव के 75 वर्षीय पेंशनधारी रतन लकड़ा की मौत के बाद बैंक कर्मियों के व्यवहार और केवाईसी अपडेट को लेकर आरोप लगाए गए हैं। जांच के दौरान एसडीएम और एलडीएम ने मृतक की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के बयान लिए, और बताया गया कि बीमारी के कारण वृद्ध पेंशन ही उनके इलाज का प्रमुख सहारा थी। बैंक में कई बार जाने के बावजूद भुगतान रोक दिया गया था क्योंकि केवाईसी अपडेट नहीं थे। परिजनों ने बैंक कर्मियों के खिलाफ शिकायत की और कहा कि बैंक के मैसेंजर ने पूछताछ के वक्त असंवेदनशीलता दिखाई। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद बैंक कर्मी उनके घर पहुँचे और केवाईसी प्रक्रिया पूरी की, फिर भी खाते से पेंशन की राशि नहीं निकल पाई। अधिकारीयों ने कहा कि घटना दुःखद है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाई की जाएगी।
0
0
Report

कतर्नियाघाट में खरगोश ने कार की हेडलाइट के साथ दौड़ लगाई, वीडियो वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. हेडलाइट की रोशनी में कार के आगे दौड़ता रहा जंगली खरगोश, कतर्नियाघाट में दिखा रोमांचक नजारा,सोशल मीडिया में हो रहा वायरल , ख़बर बहराइच से है,जहां कतर्नियाघाट के घने जंगल से निकलने वाली सड़क पर रात के अंधेरे में एक अनोखा और रोमांचक नज़ारा देखने को मिला। जहां जंगल के बीच अचानक सड़क पर एक जंगली खरगोश एक कार की हेडलाइट की तेज रोशनी में गाड़ी के आगे-आगे दौड़ लगाता नज़र आया। यह नजारा देखकर वाहन चालक ने कार की रफ्तार धीमी रखी ताकि मासूम वन्यजीव को कोई नुकसान न पहुंचे। हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही खरगोश जंगल की ओर जाने के बजाय सड़क पर ही दौड़ने लगा। कई बार वह पीछे मुड़कर देखता और फिर तेज रफ्तार से आगे बढ़ जाता। करीब 10 मिनट तक यह रोमांचक सिलसिला चलता रहा। अंततः खरगोश सड़क किनारे झाड़ियों में घुसकर जंगल में ओझल हो गया。 इस दौरान वाहन चालकों ने समझदारी का परिचय देते हुए न तो तेज हॉर्न बजाया और न ही वाहन की रफ्तार बढ़ाई। कई लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया,जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top