icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तर प्रदेश भाजपा कोर कमिटी ने नए नेतृत्व गठन और चुनाव तयारी पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:*वाक थ्रू भाजपा दफ्तर से* यू पी भाजपा की कोर कमिटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों की टीम को जल्द गठित करने को कहा गया राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने गठन के बाद संगठन की योजनानुसार प्रवास पर जोर दिया नवंबर में प्रस्तावित 11 विधान परिषद सीटों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई पार्टी इनमें से पांच प्रत्याशी घोषित कर चुकी है。 नवंबर में राज्यसभा की 10 सीटें भी रिक्त हो रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित के आगामी दिनों में होने वाले दौरों-कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं के जरिए अधिकाधिक युवाओं तक पहुंचना है। उन्हें लोगों के जीवन में आए बदलाव, देश में हुए सकारात्मक कार्यों और वैश्विक छवि में आए परिवर्तन के बारे में बताना है। बीएल संतोष ने सर्वाधिक जोर इन सभी कार्यक्रमों के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार पर दिया। वहीं सीएम ने अभियान को लेकर सरकार के स्तर पर की गई तैयारी के बारे में चर्चा की जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सांगठनिक स्तर पर की गई तैयारी को साझा किया बैठक में सेवा संकल्प अभियान, विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव की तैयारी, पार्टी संगठन के गठन का काम जल्द पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया। एक महीने चलने वाले इस अभियान के जरिए युवाओं के साथ ही महिलाओं, बुजर्गों और हर लाभार्थी तक पहुंचने का लक्ष्य रखा। सरकार और संगठन से यूपी का सियासी फीडबैक भी लिया。
0
0
Report
Advertisement

कोटा के गणेश उत्सव में मिट्टी की इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं से पर्यावरण संदेश

Kota, Rajasthan:इस बार कोटा में गणेश चतुर्थी का उत्सव इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ द्वारा शहर के 100 वार्डों में 1000 पूर्व पंजीकृत परिवारों को मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं निशुल्क वितरित की जाएंगी। मुख्य संयोजक गोविंदनारायण अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण रक्षा का संकल्प लेने वाले प्रत्येक वार्ड के 10 चयनित परिवारों को ‘इको-फ्रेंडली सोशल क्रांतिकारी परिवार गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिमाओं के वितरण की व्यवस्था के लिए कोटा किटी क्लब की 100 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुद्ध मिट्टी से बनी 9 और 12 इंच की प्रतिमाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली विशेष सामग्री भी दी जाएगी। कोटा में गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और 10 दिनों तक शहरभर में गणेश पंडाल सजते हैं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी की भव्य शोभायात्रा का शहरवासियों को पूरे साल इंतजार रहता है। इस बार गणेशोत्सव के साथ पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश भी घर-घर पहुंचाने की तैयारी है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद नगर निगम ने डूब क्षेत्र और सरकारी जमीन पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नगर निगम की सरकारी जमीनों और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ निगम ने बड़ा अभियान चलाया। महापौर सुनीता दयाल ने खुद मौके पर पहुंच कर संजय नगर, अर्थला और सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे और प्लाटिंग ध्वस्त की गई। शुक्रवार को हुई कारवाई संजय नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में करीब 1000 वर्गगज निगम की जमीन पर हनुमान प्रतिमा रखकर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया था। यहां बाउंड्रीवाल की नींव खोदी गई थी। निगम ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की। अर्थला में हिंडन नदी के पास करीब 1100 वर्गमीटर निगम की जमीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। जमीन की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। सद्दीकनगर-संगम विहार और सिद्धार्थ विहार के डूब क्षेत्र में भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। निगम ने सरकारी और एलएमसी भूमि को कब्जामुक्त कराया。 शॉट्स
0
0
Report
0
0
Report

बेगूसराय में बाढ़ का कहर जारी, 22 दिन पानी में लोग संघर्ष कर रहे

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बाढ़ का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ के पानी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गांव में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है और पूरा इलाका टापू में तब्दील हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि करीब 22 दिनों से हजारों परिवार बाढ़ के पानी के बीच जिंदगी जीने को मजबूर हैं। यह तस्वीर बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरमपुर, चकोर और चाक गांव की है, जहां बाढ़ का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 3 से 4 हजार घर बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि कई इलाकों में अभी भी चार से पांच फीट तक पानी जमा है। चारों तरफ पानी. और पानी के बीच डूबे घर. और इसी पानी के बीच जिंदगी बचाने की जद्दोजहद। बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरमपुर, चकोर और चाक गांव में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। करीब 22 दिनों से ग्रामीण बाढ़ के पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। कई घर पूरी तरह पानी से घिर चुके हैं, तो कई परिवार अब भी अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की स्थिति में नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ घर में रखा राशन भी खत्म कर दिया है। बाढ़ पीड़ितों के मुताबिक, खाने-पीने की समस्या लगातार बनी हुई है। ऐसे में सरकार की ओर से चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन से मिलने वाले भोजन के सहारे किसी तरह परिवार का पेट भर रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि हर साल गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण उन्हें बाढ़ की समस्या झेलनी पड़ती है, लेकिन इस बार हालात बेहद भयावह हैं। गांव के रास्ते पानी में डूब चुके हैं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारे संवाददाता जितेद्र कुमार ने करीब चार फीट गहरे पानी में उतरकर बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों की परेशानियों को कैमरे के सामने लाने की कोशिश की। ग्रामीणों के मुताबिक, इस बाढ़ से करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं। कई परिवारों के सामने घर, भोजन और सुरक्षित जगह—तीनों की चुनौती खड़ी है। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें बाढ़ के पानी पर टिकी हैं। लोगों को इंतजार है कि आखिर कब गंगा का जलस्तर कम होगा और कब गांव से बाढ़ का पानी निकलेगा। तब जाकर इन लोगों को करीब 22 दिनों से जारी इस मुश्किल भरी जिंदगी से राहत मिल सकेगी。
0
0
Report
Advertisement

नशे में धुत ग्राम विकास अधिकारी की बोलेरो ने गाय को टक्कर दी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नशे में धुत ग्राम विकास अधिकारी की बोलेरो ने गाय को मारी टक्कर, हादसे के बाद सेल्टोस कार में भिड़ी ग्राम विकास अधिकारी की बोलेरो गाड़ी, कार में सवार थानाध्यक्ष कैलिया की फैमिली बाल-बाल बची, कार हुई क्षतिग्रस्त, बोलोरो गाड़ी से टकराने के बाद हादसे में गाय की मौके पर हुई मौत, रामपुरा ब्लॉक में तैनात है ग्राम विकास अधिकारी अमर सिंह, पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी अमर सिंह को हिरासत में लिया, मेडिकल के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मड़ोरा गांव की घटना।
0
0
Report

खगौल के वार्ड पार्षद के घर जुआ अड्डा, 13 गिरफ्तार; 2.25 लाख नकद बरामद

Danapur, Bihar:खगौल में वार्ड पार्षद महेंद्र के मकान में जुए का अड्डा पकड़ा गया; 13 गिरफ्तार। मौके से वार्ड पार्षद अनिल को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने नकद 2 लाख 25 हजार 810 रुपये, 11 मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और शराब बरामद की है। खगौल थाना में जुआ अधिनियम समेत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मनीष कुमार, अनिल कुमार, सन्नी कुमार, मोहन प्रसाद, सुमीत कुमार, मो. सरफुदीन, संतोष कुमार, शमीम कुरैशी, मिथिलेश कुमार, विक्की कुमार, निखिल कुमार, मुन्ना कुमार और महेन्द्र सिंह के नाम बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि जुए का संचालन किस स्तर पर और किसकी मिलीभगत से हुआ था।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग छात्रा की मौत: आरोपी नय्यूम गिरफ्तार, परिजनों ने परेशान करने का आरोप लगाया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव रहदरा में हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने गांव निवासी मुस्लिम नय्यूम पर नाबालिग हिंदी छात्रा को स्कूल जाते समय लगातार परेशान करने और दोस्ती का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक छात्रा ने परेशान किए जाने की जानकारी परिवार को दी थी। आरोप है कि जब परिजनों ने युवक से शिकायत की तो उसने छात्रा के भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। परिजनों का कहना है कि लगातार परेशान किए जाने से छात्रा तनाव और भय में थी, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
0
0
Report

बहेड़ी की किच्छा नदी में दिखा मगरमच्छ, दहशत

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र के गांव नारायन नगला में किच्छा नदी के किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने नदी की ओर जाने से परहेज करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी का बहाव कम होने पर गांव के लोग अक्सर अपने पशुओं को नहलाने के लिए किच्छा नदी तक ले जाते हैं, लेकिन मगरमच्छ की मौजूदगी ने अब उनकी चिंता बढ़ा दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किच्छा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं को नदी में नहलाने के दौरान कभी भी मगरमच्छ के हमले का खतरा हो सकता है। यही नहीं, नदी के आसपास आने-जाने वाले लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले नदी में पानी का बहाव कम होने पर पशुओं को नहलाना सामान्य बात थी, लेकिन मगरमच्छ दिखने के बाद अब लोग वहां जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से नदी के आसपास निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मगरमच्छ के दिखाई देने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top