Back
पानीपत की विधायक जी भैंस ने 23 मुकाबलों में 21 जीत, 15 करोड़ कीमत
RBRAKESH BHAYANA
Feb 09, 2026 10:00:58
Panipat, Haryana
पानीपत। यह कहानी किसी राजनेता या उद्योगपति की नहीं है, बल्कि उस शाही भैंसे की है, जिसकी शान सुनकर वीआईपी भी हैरान रह जाएँ। पानीपत के गांव डिडवाड़ी के रहने वाले नरेंद्र ने भी अपनी पांच पीढ़ियों तक ऐसी नस्ल को नहीं देखा पदम श्री नरेंद्र ने देश की सबसे महंगी नस्ल तैयार की जिसका नाम है— “विधायक जी”, कीमत आंकी गई है— ₹15 करोड़, और पहचान— भारत के पशुपालन क्षेत्र की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक। कुरुक्षेत्र में आयोजित 14वें पशु मेले में “विधायक जी” ने मुर्रा वयस्क श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर ब्रीड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही इसे 3 लाख रुपये नकद पुरस्कार मिला और यह पूरे मेले का आकर्षण बन गया। पदम श्री नरेंद्र ने विधायक जी की पूरी जानकारी देते बताया कि ढाई साल में 23 मुकाबले, 21 बार प्रथम; साढ़े चार साल की उम्र वाले “विधायक जी” ने महज दो साल की आयु से ही प्रतियोगिताओं में उतरना शुरू कर दिया था। बीते ढाई वर्षों में यह देशभर की 23 प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है, जिनमें 21 बार प्रथम और केवल 2 बार द्वितीय स्थान पर रहा। कई बार यह पूरे मेले का सर्वश्रेष्ठ चैंपियन भी घोषित किया गया। जहां जाता है, वहीं बनता है आकर्षण— कृषि, पशुपालन या नस्ल सुधार से जुड़ा कोई भी बड़ा आयोजन हो— “विधायक जी” को आमंत्रण मिलना तय माना जाता है। हाल ही में यह पटना के बरौनी में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ, जहाँ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इसका विशेष सम्मान किया। पटना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों के मेलों में यह देश की पशुधन ताकत का प्रदर्शन कर चुका है। एसी रूम, अलग वाहन और स्विमिंग पूल— “विधायक जी” का रखरखाव आम पशुओं से बिल्कुल अलग है। गर्मियों में इसके लिए एसी रूम, एसी वाहन और स्विमिंग पूल की व्यवस्था रहती है, जबकि सर्दियों में इसे मौसम के अनुरूप विशेष स्थान पर रखा जाता है। मालिक बताते हैं कि हर मौसम के अनुसार इसकी देखभाल की जाती है। साधारण आहार, असाधारण नतीजे— प्रतिदिन करीब 10 किलो फीड— गेहूं, चना और मिनरल मिक्सचर इसका आहार है। कोई कृत्रिम या अतिरिक्त डाइट नहीं, लेकिन परिणाम देशभर में मिसाल बने हुए हैं। जेट ब्लैक बॉडी, बेमिसाल नस्ल— पूरी तरह जेट ब्लैक रंग, शरीर पर कहीं भी सफेद या गुलाबी बाल नहीं— सिर से पूंछ तक एक समान रंग “विधायक जी” को मुर्रा नस्ल का दुर्लभ उदाहरण बनाता है। सीमन की भारी मांग, देशभर में संतति— इसके सीमन की मांग देशभर में है। इससे पैदा होने वाली संतति ऊँची कीमतों पर बिक रही है। नकल से बचने के लिए सीमन केवल फार्म से और सीमित भरोसेमंद लोगों को ही उपलब्ध कराया जाता है। ₹15 करोड़ की कीमत, फिर भी बिक्री से इनकार— विशेषज्ञों और सीमन बैंक द्वारा इसकी कीमत ₹15 करोड़ आंकी गई है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से भी इसे खरीदने का प्रस्ताव आया, लेकिन मालिक साफ शब्दों में कहते हैं— “इसे बेचना नहीं है। 18 साल की उम्र तक इसका सीमन लेकर देश के पशुपालन का विकास करेंगे।” सम्मान और उपलब्धियों की लंबी सूची— पशुपालन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मालिक को पद्मश्री, गोपाल रत्न अवॉर्ड और तीन मुर्रा रत्न सम्मान मिल चुके हैं। उनका कहना है कि अभी तक इस क्षेत्र में पद्मश्री पाने वाले वे इकलौते व्यक्ति हैं। खेत-खलिहान से निकली राष्ट्र की शान— यह कहानी साबित करती है कि जब मेहनत, वैज्ञानिक देखभाल और श्रेष्ठ नस्ल साथ मिल जाए, तो खेतों से भी देश का चैंपियन निकलता है। पानीपत का “विधायक जी” अब सिर्फ एक भैंसा नहीं, बल्कि भारत की पशुधन शक्ति, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रतीक बन चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 09, 2026 11:55:410
Report
0
Report
0
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 09, 2026 11:55:32Hathras, Uttar Pradesh:भयंकर पथराव के चलते चेयरमैन समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया।
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 09, 2026 11:55:21Jaunpur, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की...जिसके चलते घर की खिड़कियां, फर्नीचर और दूसरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 09, 2026 11:55:070
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 09, 2026 11:54:49Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस : सेना के जवान की हत्या का मामला
मृतक अखिलेश की पत्नी निधि का वीडियो वायरल
जिला प्रशासन से निधि ने की न्याय की मांग
वीडियो के जरिए कार्रवाई की गुहार
सादाबाद क्षेत्र के हाथरस रोड की घटना
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 09, 2026 11:54:320
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 09, 2026 11:54:180
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 09, 2026 11:53:330
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 09, 2026 11:53:100
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 09, 2026 11:52:430
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 09, 2026 11:52:300
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 11:52:020
Report