Back
राजस्थान में आयुर्वेद का इतिहास-50 साल पूरे, स्वर्ण जयंती समारोह
PTPreeti Tanwar
Feb 09, 2026 11:53:33
Jaipur, Rajasthan
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आज स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन आयुर्वेद के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मिट्टी में आयुर्वेद की जड़ें हैं। अरावली की पहाड़ियों से मिलने वाली जड़ी-बूटियाँ हों या मरुस्थल के पेड़-पौधे, राजस्थान की हर पहाड़ी और हर पौधा इस बात का साक्षी है कि आयुर्वेद राजस्थान के रग-रग में बसा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में आयुर्वेद ने अहम भूमिका निभाई, जब हर घर में गिलोय का काढ़ा पिया गया। सरकार ने हमेशा आयुर्वेद को समर्थन दिया है और आगे भी हर जरूरी मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंच से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी आयुर्वेद का एक अच्छा संस्थान बन सकता है, वहाँ की जगह चिन्हित कर सरकार को बताएं । वह जमीन आयुर्वेद की होगी और आयुर्वेद के विकास के लिए होगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में जहां पेपर लीक आम बात थी, वहीं अब एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। सरकार ने एक लाख नियुक्ति पत्र दिए हैं और स्वामी विवेकानंद जयंती पर एक लाख नई वैकेंसियां निकाली गई हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को स्वर्ण जयंती की बधाई देते हुए कहा कि यह केवल समय की गणना नहीं है, बल्कि उन विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत है जिन्होंने वर्षों तक आयुर्वेद के दीपक को जलाए रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का विजन स्पष्ट है — विकास। एनआईए को एविडेंस बेस्ड बनाकर पूरी दुनिया में इसका विस्तार किया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि एनआईए के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद को नई पहचान दिलाई है।
केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज जंक फूड, विटामिन-डी की कमी और मोटापे सहित कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन गंभीर बीमारियों पर एनआईए को गहन रिसर्च करने की जरूरत है। जिससे राहत मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से संस्थान के विस्तार के लिए सहयोग का आग्रह करते हुए एनआईए के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटन की भी मांग रखी।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने गलताजी स्थित हर्बल गार्डन में धन्वंतरि उपवन का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आरोग्य वाटिका में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जहां आयुर्वेद पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है और केंद्रीय बजट में आयुष विभाग का बजट भी 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा है।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पूरे विश्व का पहला आयुर्वेदिक संस्थान है।आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन का विज्ञान और जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान में विकास की गति तेज हुई है और केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव के मार्गदर्शन में आयुष विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है।
समारोह में विधायक बालमुकुंद आचार्य, पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा और संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नई ओपीडी बिल्डिंग का उद्घाटन किया। एनआईए कैंपस में एडवांस्ड सिमुलेशन लेबोरेट्री और एनआईए पॉडकास्ट स्टूडियो की भी शुरुआत की गई ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 09, 2026 13:33:090
Report
JPJai Pal
FollowFeb 09, 2026 13:31:490
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 09, 2026 13:31:340
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 09, 2026 13:31:20Jalaun, Uttar Pradesh:यूपी में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई जारी, जालौन में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया। मौके पर पुलिस बल ने स्थिति काबू में रखी और बुलडोजर से अवैध मकान जमींदोज किए गए।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 09, 2026 13:31:09Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के लिए एक पाती यानि चिट्ठी लिखी है...इसमें सीएम ने बच्चों को कई संदेश दिए हैं। आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए भी सीएम ने छात्रों को शुभकामना दी और बिना डरे परीक्षा देने की सलाह दी
0
Report
इत्र नगरी कन्नौज में हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘थर्सडे स्पेशल’ की भव्य स्क्रीनिंग, स्थानीय कलाकारों की प्रति
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 09, 2026 13:21:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 09, 2026 13:21:110
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:21:000
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:20:340
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:20:110
Report