Back
महिपाल ढांडा: बूथ-स्तर से भाजपा की मजबूती, किसानों को सुरक्षा
RBRAKESH BHAYANA
Jan 03, 2026 12:52:43
Panipat, Haryana
“बीजेपी कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, छोटे कार्यक्रमों से मिलती है बड़ी सफलता: महिपाल ढांडा”
“कांग्रेस और इनेलो ने किसान की ज़मीन लूटी, भाजपा ने की रक्षा: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा”
“बोखलाहट से नहीं आती सत्ता, जनता के साथ खड़े होने से मिलती है ताकत: महिपाल ढांडा”
पानीपत
हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और विपक्ष की नीतियों पर खुलकर अपनी बात रखी। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व संगठित करने का मूल मंत्र दिया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कैडर बेस्ड पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखती है। लगातार बैठकों और संपर्क से ही संगठन में स्थिरता और मजबूती आती है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों से जो सीखता है, उसे समाज तक पहुंचाकर पार्टी को सशक्त बनाता है।
महिपाल ढांडा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता यह भी सुनिश्चित करता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे या नहीं। यदि किसी जरूरतमंद को लाभ मिलने में कोई अड़चन आती है, तो कार्यकर्ता उसे दूर कराने का प्रयास करता है। यही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बैठकों और कार्यक्रमों से ही बड़ी सफलता मिलती है। इसी माध्यम से पार्टी को वास्तविक स्थिति का पता चलता है और संगठन का विस्तार संभव होता है।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने जमीन घोटाला मामले में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे बंद और इनेलो नेता अभय चौटाला के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीबीआई एक स्वतंत्र संस्था है और वह संविधान के अनुसार अपना काम कर रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कानूनी कार्रवाई तय है।
महिपाल ढांडा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और इनेलो सरकारों ने किसानों की जमीन लूटने का काम किया। जबरदस्ती जमीन अधिग्रहण की गई, किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया और किसानों के नाम पर राजनीति कर उन्हें बर्बाद किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भी जनहित में भूमि का अधिग्रहण किया है, लेकिन किसानों को नुकसान पहुंचाए बिना, उनकी सहमति और मुआवजे के साथ। किसान की रक्षा और उसका हित सुनिश्चित करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में अगर किसी ने किसान के लिए ईमानदारी से सोचा और योजनाएं बनाई हैं, तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं। विपक्षी दलों ने किसानों को डराने और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया।
अभय चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि बेखौफ बयानबाजी और बोखलाहट से सत्ता नहीं मिलती। सत्ता जनता की समस्याों को समझने, उनके सुख-दुख में साथ खड़े होने और समाधान देने से आती है। नेताओं को सोच-समझकर बयान देने चाहिए।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की हताशा अब साफ दिखाई दे रही है। ठंडे दिमाग से राजनीति करनी चाहिए, क्योंकि मानसिक असंतुलन और अनर्गल बयान सत्ता की राह नहीं दिखाते।
बाइट: महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री हरियाणा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 04, 2026 10:22:370
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowJan 04, 2026 10:22:160
Report
Gonda, Uttar Pradesh:प्लास्टिक मुक्त भारत"अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ने किया नए वर्ष का आगाज,जिले के सभी थाना कोतवाली ने चलाया स्वच्छता अभियान
0
Report
KCKhem Chand
FollowJan 04, 2026 10:21:190
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 04, 2026 10:20:290
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 04, 2026 10:20:020
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 04, 2026 10:19:130
Report
MTManish Thakur
FollowJan 04, 2026 10:19:010
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 04, 2026 10:18:030
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 04, 2026 10:17:250
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 04, 2026 10:16:150
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowJan 04, 2026 10:15:480
Report