Back
एग्रीस्टैक के यूनिक आईडी से किसानों को पीएम किसान समेत सभी योजनाओं का लाभ अनिवार्य
BSBhushan Sharma
Jan 04, 2026 10:20:29
akhra, Himachal Pradesh
प्रदेश के किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, बिना यूनिक आईडी नहीं मिलेगा पीएम किसान का लाभ इस योजना के तहत भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जाएगा और प्रत्येक किसान को एक यूनिक किसान पहचान संख्या (यूनिक आईडी) दी जाएगी। किसान यह फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र से बिल्कुल निशुल्क करवा सकते हैं। इसी रजिस्ट्री के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित भविष्य की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कृषि विभाग के अनुसार, आने वाले समय में किसानों को दी जाने वाली सभी सरकारी सुविधाएं और आर्थिक सहायता एग्रीस्टैक पोर्टल से जारी यूनिक आईडी से ही जोड़ी जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विभाग नूरपुर से विशेषज्ञ डाक्टर शैलेश पाउल सूद ने स्पष्ट किया कि पीएम किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों के लिए यह पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। जो किसान हर साल 6000 रुपये की सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री करवानी होगी। विभाग ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जिन किसानों का डेटा एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज नहीं होगा, उन्हें भविष्य में सरकारी लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह सुविधा केवल पीएम किसान योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के वे सभी किसान, जो अभी सम्मान निधि के दायरे में नहीं आते, वे भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 05, 2026 02:32:050
Report
KNKumar Nitesh
FollowJan 05, 2026 02:31:130
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowJan 05, 2026 02:30:380
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 05, 2026 02:30:210
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowJan 05, 2026 02:16:330
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 05, 2026 02:15:520
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 05, 2026 02:15:240
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 05, 2026 02:15:100
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 05, 2026 02:03:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 05, 2026 02:03:000
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowJan 05, 2026 02:02:520
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 05, 2026 02:02:420
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 05, 2026 02:02:240
Report