Back
हरियाणा: मंत्री के बयान पर फायर ब्रिगेड ने पुतला दहन की चेतावनी दी
RBRAKESH BHAYANA
Feb 06, 2026 13:30:30
Panipat, Haryana
“फायर ब्रिगेड ताश खेलती है” बयान पर बवाल: हरियाणा में अग्निशमन कर्मियों का उबाल
राव नरबीर के बयान से आहत फायर ब्रिगेड कर्मचारी, पुतला दहन की चेतावनी
पानीपत
हरियाणा सरकार के उद्योग मंत्री राव नरबीर द्वारा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान ने प्रदेशभर में तीखा विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री द्वारा “ऑफिस में सारा दिन ताश खेलने” और “जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड का टायर पेंचर होने” जैसी टिप्पणी को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने गैर-जिम्मेदाराना, अपमानजनक और तथ्यों से परे बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है。
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य वीरभान ने मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह टिप्पणी फायर ब्रिगेड जैसे जोखिमपूर्ण सेवा कार्य का अपमान है। उन्होंने कहा,
“मंत्री राव नरबीर का बयान बेहद निंदनीय है। पूरा फायर ब्रिगेड इसकी घोर निंदा करता है। यदि मंत्री अपने बयान से पलटकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो हरियाणा भर में दमकल कर्मचारी उनका पुतला दहन करेंगे।”
वीरभान ने आगे कहा कि मंत्री द्वारा यह कहना कि दमकल कर्मचारी खाली रहते हैं और ताश खेलते हैं, सरासर गलत और अपमानजनक है।
“जो लोग आग से कभी आमना-सामना नहीं करते, वे हमारे काम का जोखिम क्या जानें? हम अपनी जान की परवाह किए बिना आग की लपटों में लोगों की जान बचाते हैं। मंत्री ने कभी हमारे साथ एक दिन बैठकर हमारा काम नहीं देखा।”
यूनियन का आरोप है कि मंत्री बिना जमीनी हकीकत जाने, केवल एसी कमरों में बैठकर कर्मचारियों के बारे में मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं。
वीरभान ने कहा,
“यह बयान सिर्फ फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के मेहनतकश कर्मचारियों का अपमान है। पूरे प्रदेश में इस बयान की निंदा हो रही है।”
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी मंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आपदा के समय सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले दमकल कर्मचारी समाज की सुरक्षा की पहली दीवार होते हैं। ऐसे में उनके प्रति इस तरह की टिप्पणी सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है।
बाइट वीरभान कार्यकारणी सदस्य
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 06, 2026 14:48:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 14:48:110
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 06, 2026 14:47:590
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 14:47:490
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 06, 2026 14:47:350
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 06, 2026 14:47:230
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 06, 2026 14:47:070
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 14:46:490
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 06, 2026 14:46:180
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 14:46:010
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 06, 2026 14:45:500
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 14:45:38Jalalpura, Uttar Pradesh:हादसे के चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर चीख पुकार मच गई...शोर सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए और भीड़ जमा हो गई
1
Report