Back
headline
PKPradeep Kumar
Feb 06, 2026 14:46:49
Sri Ganganagar, Rajasthan
सूरतगढ़ में नये न्यायालय भवन का बजट आवंटन करने व अपर जिला न्यायालय-2 खोलने की मांग को लेकर बार संघ न्यायिक के अधिवक्ताओं का धरना शुक्रवार को 8 वें व क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश झोरड़ व वकील मदन भांभू को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप सैनी व कुलवंतसिंह सिधू ने मालापहना क्रमिक अनशन पर बिठाया। आंदोलनकारी अधिवक्ताओं ने पूर्व घोषणा के तहत मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देने जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए धरनास्थल से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा भोजन करने आवास पर होने पर वकील गुस्सा हो चैंबर में प्रवेश कर नारेबाजी करने लगे। इस बीच कुछ वकील एसडीएम की इजलास में पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी। महिला वकीलों ने तर्क दिया कि आंदोलनकारी अपनी बात कहने व ज्ञापन देने आए है, कि एसडीएम मौके पर मौजूद नहीं हैं। एसडीएम के चैंबर व इजलास में नारेबाजी के चलते एसडीएम मीणा आवास से इजलास में पहुंचे, तो श्रीगंगानगर बार संघ न्यायिक के पूर्व अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई, सूरतगढ़ बार संघ न्यायिक के अध्यक्ष अनिल भार्गव, पूनम शर्मा, कैलाश वर्मा, विष्णु शर्मा, रामसिंह सेखो सहित अन्य अधिवक्ताओं ने एसडीएम से कहा कि अधिवक्ता 8 दिन से आंदोलित है, क्या उनको संज्ञान में है। एसडीएम ने कहा कि उनको सूचना नहीं हैं। संघ के बिश्नोई व संघ अध्यक्ष भार्गव बोले कि वे यहां के प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते उनको वकीलों के धरने व क्रमिक अनशन की जानकारी तक नहीं। एसडीएम मीणा यह करते हुए कि वे शांति से अपनी बात कहे न की उत्तेजित भाषा में बिना ज्ञापन लिए इजलास से उठकर चैंबर में चले गए। इससे वकीलों का गुस्सा बढ़ गया, वे एसडीएम के चैंबर के आगे धरना लगा घेराव शुरू करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। एक घंटे तक वकील एसडीएम के चैंबर के आगे धरना व घेराव करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी करते रहे। और घोषणा की जब तक एसडीएम माफी नहीं मांगते घेराव खत्म नहीं करेगे। और एसडीएम की बजाय एडीएम को ज्ञापन देंगे। एसडीएम के चैंबर के आगे धरने व घेराव के चलते सीआई दिनेश सारण जाब्ते के साथ पहुंच वकीलों को शांत करने का प्रयास किया, पर वकील अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एडीएम दीनानाथ बब्बल व एसआर विनोद गोदारा ने वकीलों से समझाईश करने का प्रयास किया, कि वकील नहीं माने। इसके बाद एसडीएम मीणा ने वकीलों के बीच आकर कहा कि वे यहां के लिए नये है, साथ उनका जनता के साथ मधुर व्यवहार रहता है, वे कई बार शाम 8 बजे तक लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते है। यह सही है कि उनको वकीलों के आंदोलन की जानकारी नहीं थी। इजलास में वकीलों की बात करने की शैली दिल पर लगने से वे इजलास से उठकर चले गए, इसके लिए वे खेद व्यक्त करते हैं, तक वकीलों ने कहा उनका भरत जयप्रकाश मीना के प्रति कोई असंतोष नहीं हैं, वे एसडीएम को अपनी बात कहने व ज्ञापन देने आए थे। इसके बाद वकीलों ने घेराव खत्म कर एडीएम बब्बल को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। एडीएम ने उनकी मांग से राज्य सरकार व उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने का आश्वासन दिया। जिले की अदालतों में कार्य स्थगित रहा, जिले की बार संघो ने आंदोलन को दिया समर्थन:- दो सूत्री मांगों को लेकर वकीलों के चल रहे आंदोलन के समर्थन में जिले की बार संघो ने समर्थन देते हुए अदालतों में कार्य स्थगित रखा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 06, 2026 16:15:550
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 06, 2026 16:15:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 16:15:230
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 16:15:090
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 16:05:290
Report
0
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowFeb 06, 2026 16:03:050
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 06, 2026 16:01:320
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 06, 2026 16:01:110
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 06, 2026 16:00:230
Report
0
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 06, 2026 15:50:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 15:50:260
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 06, 2026 15:50:000
Report