132103
पानीपत में बस ड्राइवरों के साथ मारपीट, आरोपी फरार
Panipat, Haryana:मंगलवार शाम पानीपत के नए बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज के दो चालकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खिड़की पर सफर कर रहे युवकों को अंदर बैठने या नीचे उतरने के कहने पर युवकों ने बस ड्राइवर और उसके साथी को बीच सड़क पर पीट दिया। जिसके बाद आरोपी कार में फरार हो गए। ड्राइवरों ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ड्राइवरों को सिविल अस्पताल ले गई। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। मारपीट की लाइव वीडियो भी सामने आई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Champawat के Banbasa में कैबिनेट बैठक: दूरस्थ क्षेत्रों के विकास की पहल
Dehradun, Uttarakhand:एंकर चंपावत के बनबसा में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजनदास ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र का विकास करना चाहती है दूरस्थ क्षेत्रों में कैबिनेट मीटिंग इसीलिए आयोजित की जाती है ताकि सरकारी मशीनरी सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर सके स्थानीय लोगों को उम्मीदें रहती है कि सरकार जब उनके दरवाजे पर आती है तो क्षेत्र के लिए बड़ी योजनाएं सामने आती हैं। टिक टैक खजनदास कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड0
0
Report
गुना अस्पताल में दिव्यांग भाई को बहन ने कंधे पर ले जाकर पहुंचाया, सवाल
Guna, Madhya Pradesh:GUNA (MP) - अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य की पोल खोलती तस्वीर...गुना के अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक बहन अपने दिव्यांग भाई को कंधे पर बैठाकर वार्ड तक ले जाती दिखाई दे रही है। भाई खुद चलने में सक्षम नहीं है। बहन का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उसे मरीज को अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके बाद उसने भाई को अपनी पीठ पर बैठाया और खुद वार्ड तक पहुंचाया। - मामला राघौगढ़ क्षेत्र के बोरखेड़ी गांव का बताया जा रहा है। यहां की रहने वाली कृष्णाबाई अपने भाई जगदीश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। कृष्णाबाई के मुताबिक, जगदीश पिछले करीब एक साल से बीमार है और दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। - कृष्णाबाई का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उसने मदद की उम्मीद की, लेकिन उसके मुताबिक मरीज को वार्ड तक पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिली। ऐसे में उसने खुद ही भाई को कंधे पर बैठाया और अस्पताल के अंदर लेकर गई। - इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने स्ट्रेचर की कमी की बात से इनकार किया है。 - प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के अनुसार अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर मौजूद हैं। क्रिटिकल केयर ब्लॉक और पुराने अस्पताल के आसपास भी स्ट्रेचर उपलब्ध रहते हैं। मरीजों को अंदर ले जाने के लिए वार्ड बॉय और मल्टी-यूटिलिटी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। - अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कई बार मरीज के परिजन जल्दबाजी में खुद ही मरीज को उठाकर वार्ड तक ले जाते हैं। जरूरत पड़ने पर अस्पताल के कर्मचारियों को सूचना देकर मदद ली जा सकती है。 - एक तरफ अस्पताल प्रबंधन पर्याप्त संसाधन और स्टाफ उपलब्ध होने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी तरफ सामने आई तस्वीर व्यवस्था की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
मधेपुरा विद्युत रेल इंजिन फैक्ट्री के पास ग्रामीणों का आंदोलन घोषित, भ्रष्टाचार का आरोप
Madanpur, Bihar:मधेपुरा में विद्युत रेल इंजन कारखाना क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। रविवार को चकला में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें कारखाना प्रबंधन की ओर से सीएसआर और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्थानीय स्तर पर कराए जा रहे कार्यों और सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि रेल इंजन फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा घोर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा सीएसआर के तहत हो रहे काम में भी कोई पारदर्शिता नहीं है लोगों को ठगा गया है। लोगों ने कहा कि जिस समय जमीन लिया जा रहा था तो कहा गया था कि हर परिवार में एक लोग को नौकरी दी जाएगी लेकिन आज नौकरी के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर अभिलंब हमारी मांगों पर फैक्ट्री प्रबंधन अमल नहीं करती है तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का आगाज किया जाएगा और फिर धरना प्रदर्शन से शुरू हुए आंदोलन फैक्ट्री बंद तक किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा की स्थापना के बाद से ही ठगा गया है लेकिन अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी अगर जल्द मांगों को नहीं मांगा गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
एनएच-31 का गड्ढा भरकर युवाओं ने दिखाई मिसाल, सरकार पर दबाव बढ़ा
Katihar, Bihar:प्रेरणादायक स्टोरी -- हमने गड्ढा नहीं, हादसे का रास्ता बंद किया है युवाओं की पहल बनी मिसाल विभाग ने नहीं सुनी तो युवाओं ने संभाला मोर्चा, चंदा जुटाकर भर दिया सड़क का गड्ढा एक महीने से एनएच-31 पर बना था जानलेवा गड्ढा, हादसे में युवक हुआ गंभीर घायल हादसे ने युवाओं को झकझोरा, फिर खुद उठाया फावड़ा सरकारी इंतजार छोड़ युवाओं ने खुद खरीदी सीमेंट, बालू और गिट्टी कुरसेला-गेड़ाबाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कई जगह सड़क बदहाल जब सड़क का गड्ढा लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई पहल नहीं हुई, तो कुरसेला के युवाओं ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने न तो किसी सरकारी मदद का इंतजार किया और न ही व्यवस्था को कोसते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। युवाओं ने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट, बालू और गिट्टी खरीदी और श्रमदान कर सड़क के जानलेवा गड्ढे को भर दिया। युवाओं की इस पहल से जहां राहगीरों को तत्काल राहत मिली, वहीं यह कदम सरकारी व्यवस्था के लिए भी एक सवाल छोड़ गया कि जिस सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है, उसके लिए स्थानीय युवाओं को अपनी जेब से पैसे क्यों जुटाने पड़े ? स्थानीय युवक संजय, मुकेश और मोहम्मद तनवीर ने बताया कि कुरसेला से गेड़ाबाड़ी तक एनएच-31 के कई हिस्सों में सड़क की स्थिति खराब है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिनसे विशेषकर बाइक सवारों को खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि कई गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की बदहाली के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त हिस्सों की स्थायी मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। युवाओं का कहना है कि सड़क की मरम्मत करना उनकी मजबूरी बन गई थी। उनका उद्देश्य किसी विभाग के खिलाफ खड़ा होना नहीं, बल्कि किसी दूसरे परिवार को उस दर्द से बचाना है, जिससे एक घायल युवक का परिवार गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क जनता के लिए है और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सभी की है। लेकिन स्थायी समाधान संबंधित विभाग को ही करना होगा। युवाओं ने मांग की कि कुरसेला से गेड़ाबाड़ी तक एनएच-31 का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए। सरकारी व्यवस्था की प्रतीक्षा करने के बजाय अपने स्तर पर सड़क के गड्ढे को भरने वाले युवाओं की पहल इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ गड्ढा भरने की कहानी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार की मिसाल है। युवाओं ने दिखा दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए हमेशा किसी बड़े संसाधन की जरूरत नहीं होती। जरूरत होती है तो सिर्फ पहल करने की। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मरम्मत अस्थायी राहत है और सड़क की स्थायी मरम्मत अब संबंधित विभाग को तत्काल करनी चाहिए。0
0
Report
पानापुर में तटबंध टूटने पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने SDO और JE को घेरा
Chapra, Bihar:पानापुर के भगवानपुर सरौजा में तटबंध टूटने पर बवाल, ग्रामीणों ने SDO और JE को घेरा लापरवाही और घटिया निर्माण का आरोप, अधिकारियों को पानी में फेंकने की भी कोशिश, वीडियो वायरल, सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर सरौजा में तटबंध टूटने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। तटबंध टूटने की सूचना मिलने के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जल संसाधन विभाग के SDO और जूनियर इंजीनियर (JE) को आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि तटबंध के निर्माण और मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती गई तथा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण तटबंध टूट गया और बाढ़ का पानी आसपास के इलाकों में फैल गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर ही जवाब मांगते हुए जमकर विरोध किया। विरोध के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आक्रोशित ग्रामीणों ने SDO और JE को पानी में फेंकने की भी कोशिश की। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर तटबंध की समय रहते सही तरीके से मरम्मत और निगरानी की गई होती तो आज बड़ी आबादी को बाढ़ की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। वहीं, अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के इस टकराव ने तटबंध निर्माण और उसकी गुणवत्ता की निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अधिकारियों को पानी में फेंकने की कोशिश और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
ब्रेकिंग: उत्तराखंड कांग्रेस में ड्रामा, हरीश रावत की यात्रा पर आलाकमान ने रोक लगाई
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर कांग्रेस आला कमान ने पूर्व सीएम हरीश रावत से नाराज हरीश रावत की यात्रा क़ो लेकर हैं नाराजगी पार्टी आलाकमान ने हरीश रावत क़ो तुरंत अपने समानांतर कार्यक्रम रद्द करने के निर्देश दिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने लिखा पत्र बोले पहले ही आपके विवादित बयान आएं हैं सामने0
0
Report
Advertisement
बाढ़ राहत वितरण के दौरान पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर सारण पुलिस का निलंबन
Patna, Bihar:सारण: बाढ़ राहत वितरण के दौरान पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष निलंबितछपरा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद सारण पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मकेर थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सारण के आदेश के अनुसार, बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह जनता की ओर अपना पिस्टल तानते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने इसे घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और पद के दुरुपयोग का मामला बताया है।आदेश में कहा गया है कि आरोपी थानाध्यक्ष को सामान्य जीवन-यापन भत्ते पर निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला पुलिस कार्यालय सारण निर्धारित किया गया है। उनकी उपस्थिति के आधार पर ही सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा।यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। वायरल वीडियो की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।0
0
Report
जालौन में पुलिस के सामने चोरों ने किया आंख मिचौली खेल,पैट्रोल पम्प पर डायल 112 पुलिस के सामने चोरी,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस के सामने चोरों ने किया आंख मिचौली का खेल, पैट्रोल पम्प पर डायल 112 पीआरबी पुलिस के सामने चोरी, पुलिस के सामने पैट्रोल पम्प पर लगे करीब 20 हजार कीमत के 4 कैमरे चोरी कर ले गए बदमाश, चोरी किए गए उन्ही सीसीटीवी कैमरों के DVR में कैद हुए शातिर बदमाश, बाइक सवार बदमाश पहले पुलिस के सामने बातचीत करते रहे और फिर कैमरे उखाड़कर हुए फरार, पुलिस के सामने CCTV कैमरों की चोरी से कानून व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल, पंप संचालक विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के कस्बे के भारत पेट्रोल पंप का मामला।0
0
Report
गोरखपुर प्रेस क्लब हिंसा के बाद सपा पर 12 मुकदमे; शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण तैयारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 04-10-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 SLUG: सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री-विधायक समेत 12 पर केस दर्ज, शस्त्र लाइसेंस भी रद करने की तैयारी。 गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेसवार्ता में हुआ कुर्सी विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। यह प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता के दौरान नेताओं के बीच जमकर हंगामा और मारपीट की घटना को दर्शाता है। प्रेस क्लब अध्यक्ष की तहरीर पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और सपा नेता काजल निषाद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी की तहरीर पर अंशुमान सिंह, उनके बेटों समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मामला यहीं नहीं रुका... पुलिस अब अंशुमान सिंह के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू करने की तैयारी में है। देखिए गोरखपुर के इस हाईप्रोफाइल सपा विवाद की पूरी कहानी... गोरखपुर प्रेस क्लब का सभागार... शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी की प्रेसवार्ता चल रही थी। मंच पर पार्टी के नेता मौजूद थे और सामने पत्रकार प्रेसवार्ता कवर कर रहे थे। इसी दौरान कुर्सी पर बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान सपा नेता अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। घटना के बाद प्रेस क्लब में अफरा-तफरी मच गई और पत्रकारों को भी वहां से हटना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। FIR का पूरा मामला: अब इस पूरे विवाद में कैंट पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकारधर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मुकदमे में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्षPRahalad यादव, पूर्व मंत्री मोहसिन खान, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव और सपा नेता काजल निषाद समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। तहरीर में मारपीट, बलवा, गाली-गलौज और धमकी के आरोप लगाए गए हैं। तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि कुछ लोग असलहा लेकर प्रेस क्लब पहुंचे थे। यह आरोप पुलिस जांच का विषय है। दूसरी FIR दर्ज: इधर, इसी विवाद में पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी की तरफ से भी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें सपा से निष्कासित किए जा चुके अंशुमान सिंह, उनके बेटे कमलेश सिंह और विमलेश सिंह समेत 12 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मुकदमे में हत्या के प्रयास, मारपीट और बलवा जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यानि एक ही घटना को लेकर अब दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस केस दर्ज हो चुका है। मामला दर्ज होने के बाद कैंट पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, प्रेस क्लब अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें दबिश दे रही हैं, जबकि एक आरोपित को हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई है। शस्त्र लाइसेंस पर भी कार्रवाई की तैयारी: अब इस मामले में अंशुमान सिंह के शस्त्र लाइसेंस को लेकर भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी के आरोप वाले मुकदमे का हवाला देते हुए विवेचक की ओर से जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजे जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा अंशुमान सिंह और उनके दोनों बेटों के खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों का पुलिस रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। दरअसल, विवाद की शुरुआत बताई जा रही है कुर्सी पर बैठने को लेकर। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बैठने की व्यवस्था थी। इसी बीच अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बैठने की जगह को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी और अंशुमान सिंह के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। कहासुनी बढ़ी... गाली-गलौज हुई... फिर हाथापाई शुरू हो गई... और इसी दौरान कमलेश सिंह पर रामनगीना साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। पार्टी नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्रेस क्लब का विवाद सड़क से लखनऊ तक पहुंचा। घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर की जिला और महानगर कार्यकारिणी समेत कई संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया। यानि एक कुर्सी से शुरू हुआ विवाद अब पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल तक पहुंच गया है। गोरखपुर का ये विवाद अब सिर्फ कुर्सी और थप्पड़ तक सीमित नहीं रहा। एक तरफ दो मुकदमे... दूसरी तरफ गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश... पार्टी से निष्कासन... पूरी जिला-महानगर कमेटी पर कार्रवाई... और अब शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रेस क्लब में शुरू हुआ ये विवाद आगे और कितनी बड़ी कार्रवाई तक पहुंचेगा؟ फJiहाल पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
स sing rauli mein Baidhan police ने 20 हजार लीटर डीजल के अवैध टैंकर को पकड़ लिया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पुलिस ने 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर पकड़ा, करीब 55 लाख का सामान जब्त। बैढ़न पुलिस ने गुप्त सूचना पर डीजल से भरा डीजल टैंकर पकड़ा. टैंकर के चारों चैंबरों में करीब 20 हजार लीटर डीजल मिला. पुलिस के मुताबिक डीजल की कीमत करीब 20 लाख रुपए है; टैंकर की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई है. पुलिस ने डीजल और टैंकर समेत करीब 55 लाख रुपए का सामान जब्त किया. चालक से पूछताछ जारी, डीजल कहां से आया और कहां जाना था इसकी जांच शुरू.0
0
Report
मकेर राहत वितरण के दौरान धमाकेदार वीडियो वायरल, पुलिस-प्रशासन पर सवाल
Chapra, Bihar:मकेर में राहत वितरण के दौरान बवाल, बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानने का वीडियो वायरल मकेर थाना प्रभारी संग्राम सिंह के कथित आचरण पर उठे सवाल, एसएसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई सारण में गंडक की बाढ़ से हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। मकेर और पानापुर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोग बांधों और सड़कों पर शरण लिए हुए हैं। इस बीच मकेर में राहत सामग्री वितरण के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ पीड़ितों की भीड़ के बीच अपनी सर्विस पिस्टल/रिवॉल्वर ताने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग राहत सामग्री लेने के लिए जमा दिखाई दे रहे हैं, जबकि थानाध्यक्ष ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खड़े नजर आते हैं। इसी दौरान उनके हाथ में हथियार दिखाई देता है。 वीडियो सामने आने के बाद बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में पुलिस के व्यवहार और राहत वितरण के दौरान अपनाई गई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो के पूरे घटनाक्रम तथा संदर्भ की जांच अभी बाकी है。 एसएसपी ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर सारण के एसएसपी रोशन कुमार से दूरभाष पर जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी द्वारा पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की गई है。 एसएसपी ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी。 बाढ़ के बीच राहत सामग्री के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रभावित इलाकों में जुट रहे हैं। ऐसे में वायरल वीडियो ने राहत वितरण के दौरान प्रशासन और पुलिस की भूमिका को लेकर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। अब सबकी नजर जांच टीम की रिपोर्ट पर है।0
0
Report
नैनीताल के वीकेंड में भीड़ ने बढ़ाई सुरक्षा चिंता, ट्रैफिक प्लान बदला गया
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल, उत्तराखंड: 2 अक्टूबर के लंबे वीकेंड के आखिरी दिन रविवार को नैनीताल और कैंची धाम में टूरिस्ट और भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रशासन के नए ट्रैफिक प्लान की वजह से भीड़ कुछ हद तक कंट्रोल में रही, फिर भी कई टूरिस्ट को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। इस बीच, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे में मनमाने किराए की शिकायतों पर पुलिस ने कहा कि वे संबंधित डिपार्टमेंट के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे। नैनीताल, उत्तराखंड: ट्रैफिक SP जगदीश चंद्र ने कहा, "2 अक्टूबर से शुरू हुए और आज तक जारी इस लंबे वीकेंड में, हजारों की संख्या में भक्त और टूरिस्ट अचानक नैनीताल और आसपास के टूरिस्ट स्पॉट के साथ-साथ कैंची धाम पहुंचे। शुक्रवार और शनिवार को भी भीड़ अचानक बहुत ज्यादा थी। हमें इतनी भीड़ का अंदाजा नहीं था, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इसे देखते हुए नैनीताल के SSP ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग की। मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया जाएगा और ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे..."0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह के सदर अस्पताल में प्रेमी की पिटाई, चार साल के इश्क का अंत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : कहते हैं इश्क में आशिक किसी हद तक गुजर जाता है, कुछ ऐसा ही नजारा गिरिडीह सदर अस्पताल में देखने को मिला. चार साल से चल रहे इश्क में एक आशिक अपनी बीमार प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंच गया और फिर वहां जो हुआ, उसने अस्पताल को ही अखाड़ा बना दिया. मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल का है. बताया जाता है कि एक युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. इस बात की खबर जैसे ही उसके प्रेमी को लगी, वह खुद को रोक नहीं पाया. लकड़ा चैताडीह का रहने वाला युवक, जिसका युवती से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है, अपनी प्रेमिका से मिलने सीधे सदर अस्पताल के वार्ड में पहुंच गया. अस्पताल में प्रेमी को देख प्रेमिका के भाई और परिजनों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने युवक को वहीं पकड़ लिया और अस्पताल परिसर में ही उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी. लात-घूंसों से आशिक की ऐसी पिटाई हुई कि उसका सारा इश्क वहीं उतर गया. अस्पताल में मौजूद मरीज और स्टाफ भी इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख दंग रह गए. हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी आशिक को भीड़ से बचाया और हिरासत में लेकर थाना ले गई. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
सेवा सेतु शिविर में भीड़ कम, विधायक ने अधिकारियों पर कड़ा रुख दिखाया
Singrauli, Madhya Pradesh:सेवा सेतु शिविर में कम भीड़ पर भड़के विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार..... मोरवा में सेवा सेतु शिविर के दौरान कम हितग्राही पहुंचने पर विधायक रामनिवास शाह नाराज हो गए... मंच से विधायक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा—काम नहीं हो रहा तो कलेक्टर और कमिश्नर छुट्टी ले लें.... विधायक ने SDM और नगर निगम अधिकारियों के सामने व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की..... उन्होंने कहा—सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है.... नगर निगम ने बैढ़न, नवजीवन विहार, जयंंत और मोरवा में सेवा सेतु अभियान चलाया.... नगर निगम के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक शिविरों में कुल 661 आवेदन प्राप्त हुए...0
0
Report
सहरसा महपुरा मंदिर विवाद में भारी गोलाबारी, 8 गिरफ्तार
Saharsa, Bihar:महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर स्थान में मंदिर के महंत और उनके समर्थक और ग्रामीणों के बीच पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत खून खराबे की हो गई. विवाद के दौरान मंदिर के महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों के द्वारा कुछ ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई इस दौरान एक व्यक्ति के पैर में जांघ के बीच प्राइवेट पार्ट के समीप गोली लगी जबकि दूसरे व्यक्ति को गोली स्पर्श करके निकल गई. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना के बाद नाराज ग्रामीणों के द्वारा महंत और उनके समर्थकों को मंदिर परिसर में ही बंधक बना लिया गया और महंत की कार में आग लगा दी गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्यां में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मंदिर को अपने घेराबंदी में लेते हुए जांच शुरू कर दी,जिसमें मंदिर से अवैध हथियार 3 पिस्टल और 3 कारतूस की बरामदगी की गई और पुलिस के द्वारा मुख्य अभियुक्त महंत निरंजन यादव सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। बाइट..1- पीड़ित. बाइट..2 - पंकज कुमार सिंह,एसडीपीओ सदर सहरसा.0
0
Report
Advertisement
