Back
पंचकूला नगर निगम मीटिंग: पार्किंग टेंडर में करोड़ों के घोटाले का आरोप
DRDivya Rani
Oct 07, 2025 09:37:23
Panchkula, Haryana
पंचकूला में नगर निगम हाउस मीटिंग में कांग्रेस विधायक चौ चंद्रमोहन बिश्नोई की भाजपा महिला पार्षद से हुई बहसबाजी।
विधायक बोले जिस बूथ से कांग्रेस जीती वहां के पार्क में बेंच तक नहीं लगवाया गया।
पंचकूला से कांग्रेस विधायक चौ चंद्रमोहन बिश्नोई की नगर निगम हाउस मीटिंग में भाजपा की महिला पार्षद सोनिया सूद से हुई हॉट टाक।
महिला पार्षद सोनिया सूद ने बेंच नहीं लगवाए जाने का टेक्निकल कारण बताया।
पंचकूला नगर निगम की मीटिंग काफी गर्मागर्मी वाले माहौल के बीच हुई।
बैठक में विधायक चौ चन्द्रमोहन और कांग्रेस पार्षदों ने सेक्टर 8 और 9 में चल रहे पार्किंग टेंडर में करोड़ों रुपए के गोलमाल का आरोप लगाया।
कांग्रेस विधायक चौ चन्द्रमोहन बिश्नोई ने भी कहा कि अधिकारी ठेकेदार से रिकवरी नहीं कर रहे हैं।
जिस पर नगर निगम कमिश्नर आर के सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि ठेकेदार पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी, अगर जरूरत पड़ी तो उसे ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।
वहीं बैठक में कांग्रेस की महिला पार्षद परमजीत कौर से अभद्र व्यवहार का मुद्दा भी उठाया गया काबिलेज़िक्र है कि नगर निगम के जेई प्रदीप ने फोन पर वार्ड नं 19 से कांग्रेसी महिला पार्षद परमजीत कौर को फोन पर लाइट रिपेयर करवाने की शिकायत पर जवाब दिया था कि समान मेरी जेब में नहीं है, जिस पर सभी पार्षदों, कांग्रेस विधायक चौ चन्द्रमोहन बिश्नोई, मेयर कुलभूषण गोयल और नगर निगम कमिश्नर ने जेई की भाषा पर एतराज बताया और कड़ी निंदा की।
इसके बाद जेई ने अभद्र व्यवहार के लिए खेद प्रकट किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
इतना ही नहीं पंचकूला शहर में जगह-जगह लगे होल्डिंग को लेकर भी घोटाले का अंदेशा जताते हुए विधायक चौ चन्द्रमोहन बिश्नोई ने सवाल किया कि पंचकूला के चौक चौराहों पर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के होर्डिंग लगे हैं उनसे कितना चार्ज लिया जाता है इसको पारदर्शी तरीके से सबके सामने रखा जाए।
वहीं नगर निगम कमिश्नर आर के सिंह ने कहा कि सभी के ऑक्शन किए जाते हैं कुछ के ऑक्शन नहीं है तो उनका भी चार्ज लिया जाता है।
कमिश्नर से कांग्रेस एमएलए बिश्नोई ने कहा कि हमारे होर्डिंग तो तुरंत उतरवा देते हो जबकि बीजेपी वालों की जन्मदिन की बधाई काफी दिन तक लगी रहती है।
पंचकूला में घग्गर नदी के पार के सेक्टरों में सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSanjay Kumar Verma
FollowOct 07, 2025 12:34:020
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 07, 2025 12:33:480
Report
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowOct 07, 2025 12:33:300
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowOct 07, 2025 12:32:480
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 07, 2025 12:32:350
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 07, 2025 12:32:21Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा में बस टक्कर: वृद्ध की मौत, परिजनों ने प्रदर्शन
0
Report
APAvaj PANCHAL
FollowOct 07, 2025 12:32:100
Report
VKVishwas Kumar
FollowOct 07, 2025 12:31:550
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 12:31:180
Report
SRSHRIKANT RAUT
FollowOct 07, 2025 12:30:380
Report