icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134108
TTTara ThakurFollow20 Jun 2024, 02:40 pm

पंचकूला के सेक्टर 2 नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय के बाहर एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया प्रदर्शन

Panchkula, Haryana:

पंचकूला के सेक्टर 2 नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय के बाहर NHM कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। NHM कर्मियों की मांग 25 वर्षों से दी जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए 2013 से 2014 की PIP में दी गई निर्देशों का पालन करते हुए उनके लिए पॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित किया जाए। जब तक नियमित पॉलिसी बने तब तक उन्हें सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा सिविल सर्विस रूल के अनुसार दिया जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा समेत 41 जिलों में 300 परीक्षा केंद्रों पर PTET कल आयोजित

Kota, Rajasthan:कोटा प्रदेश भर में पीटीईटी परीक्षा कल होगी आयोजित परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए जयपुर में बना हाईटेक कमांड सेंटर एआई सॉफ्टवेयर से होगी संवेदनशील केंद्रों की निगरानी प्रदेशभर के 41 जिलों में 300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 8:30 तक मिलेगा एग्जाम सेंटर पर प्रवेश सुबह 9 बजे दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद मिलेगी एंट्री कोटा में 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय करवा रहा परीक्षा का आयोजन
0
0
Report

श्रावस्ती में ऑपरेशन दहन: लाखों के मादक पदार्थ नष्ट

Shravasti, Uttar Pradesh:खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने “ऑपरेशन दहन” के तहत लाखों रुपये कीमत के नशीले पदार्थों का विनष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में की गई। श्रावस्ती जिले में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा ऑपरेशन दहन चलाया गया, जिसके तहत 18 अभियोगों से संबंधित करीब 18.560 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ एवं 2280 नशीली टैबलेट को नष्ट कराया गया है। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सभी मादक पदार्थ श्रावस्ती जिले के भिनगा और इकौना थानों में दर्ज मामलों से संबंधित थे। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने इन मादक पदार्थों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बलरामपुर जिले स्थित चीनी मिल के इन्सिनेटर में ले जाकर नष्ट कराया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत की गई है, ताकि जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से विनष्टीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
0
0
Report

पीलीभीत: अवैध जंगल लकड़ी जब्त कर गोदाम मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत से बड़ी खबर आ रही है यहां वन विभाग की सख्त कार्रवाई में अवैध रूप से जंगल से काटे गए भारी मात्रा में कीमती लकड़ी का भंडार जब्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पीलीभीत के कस्बा नयूरिया में शादाब के दो गोदामों पर छापा मारा। गोदामों के गेट पर ताला बंद मिलने के कारण अभियुक्त शादाब को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद थाना नयूरिया पुलिस की मदद से ताला तोड़कर गोदाम खोले गए। दोनों गोदामों से यूकेलिप्टस, सागौन और साल प्रजाति का भारी मात्रा में जंगल से लाई गयी जलौनी लकड़ी तथा तीन बड़े सागौन के गोल लट्ठे बरामद किए गए। साथ ही लकड़ी ढुलाई करने वाला ट्रैक्टर और चिरान वाली आरी भी जब्त कर ली गई। सभी बरामद सामग्री को अभिरक्षा में लेकर वाहनों के जरिए रेंज परिसर पहुंचा गया है। वन विभाग ने अभियुक्त शादाब के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर किया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लैट धोखाधड़ी: 125 करोड़ लीज रेंट बकाया का नया विवाद

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर दिवाकर शर्मा और पीयूष तिवारी ने सरकारी कमचारियों के लिए फ्लैट की योजना शुरू की। 33 हजार पांच सौ अड़तीस स्क्वायर मीटर एरिया में 900 फ्लैट बनाए जाने थे। 2013 में प्रोजेक्ट पूरा कर के लोगो को फ्लैट हैंडओवर देने का सपना दिखाया गया। लेकिन प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हुआ। बुकिंग के समय 20 लाख से 35 लाख के अफोर्डेबल फ्लैट बनाने जानें थे। लेकिन बिल्डर की लापरवाही की वजह से आज तक फ्लैट नहीं बना। अब लोगो को अपने फ्लैट अगर चाहिए तो लोगो को एक सौ 25 करोड़ रुपए प्राधिकरण को चुकाने होगे तब जा कर फिर से निर्माण शुरू होगा। शुभकामना सिटी में फ्लैट बुक कराने वाले सभी सरकारी कर्मचारी है। घर का सपना संजोए 50 लोगो की अब मौत भीं हो चुकी है। लोगो को उम्मीद अब मोदी योगी जी से है।
0
0
Report

जयपुर पोलो ग्राउंड पर सरकार का कब्जा, कोर्ट ने रोक नहीं लगाई

Noida, Uttar Pradesh:पोलो एसोसिएशन को झटका, जयपुर पोलो ग्राउंड पर सरकार का कब्जा दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। सरकार ने यह कदम दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया, जिसमें कोर्ट ने सरकार के बेदखली नोटिस के खिलाफ इंडियन पोलो एसोसिएशन की याचिका पर कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। एडिशनल सेशन जज धीरेन्द्र राणा ने अपने आदेश में कहा कि पोलो एसोसिएशन की ओर से पहले भी जिला अदालत और दिल्ली हाई कोर्ट के सामने बेदखली नोटिस पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिली। इसलिए न्यायिक अनुशासन को देखते हुए वे भी बेदखली आदेश पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, कोर्ट ने केंद्र सरकार को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह विवाद लुटियंस दिल्ली स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को लेकर है। केंद्र सरकार का कहना है कि इस जमीन और आसपास की कुछ अन्य संपत्तियों, जिनमें दिल्ली जिमखाना क्लब भी शामिल है, को सार्वजनिक उपयोग के लिए अपने कब्जे में लेना आवश्यक है। सरकार के मुताबिक, जनकल्याण के लिए इस जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार का तर्क है कि उसके पास जमीन सीमित है और देश की बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना जरूरी है। सरकार का यह भी कहना है कि पोलो क्लब की सुविधाओं का लाभ केवल चुनिंदा 300 लोग ही उठा रहे हैं। सरकार की ओर से वकील आशीष दीक्षित ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा। वहीं, इंडियन पोलो एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ वकील अक्षय माखीजा ने इसका विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि यदि अगली सुनवाई तक बेदखली पर रोक नहीं लगाई गई, तो उनकी अपील का कोई महत्व नहीं रह जाएगा, क्योंकि तब तक सरकार जमीन का कब्जा ले चुकी होगी। अदालत ने फिलहाल रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि सरकार का जवाब आने के बाद ही इस मामले में कोई फैसला लिया जा सकता है। चूंकि अदालत ने कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई, इसलिए सरकार के लिए पोलो ग्राउंड का कब्जा लेने का रास्ता साफ हो गया।
0
0
Report
Advertisement

जेल में शराब मामले में गिरफ्तार युवक की मौत, परिवार आरोप लगाता है

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, शराब मामले में गिरफ्तार युवक की जेल में सुबह बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, परिजन कर रहे हैं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, चक्रधर नगर पुलिस मौके पर मौजूद, 10 तारीख को शराब मामले में कोतरारोड पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मृतक का नाम संजय बघेल नवापारा का है रहने वाला, परिजन जेल में मृतक के साथ मारपीट होने की जाता रहे आशंका, जेल प्रबंधन पर जांच और कड़ी कार्यवाही की कर रहे हैं मांग, मृतक के पिता ने कोतरारोड थाना में पदस्थ आरक्षक शंभू चौहान पर शराब मामले में 40 हजार रुपए लेने का लगाया आरोप और एक व्यक्ति छोड़ने का भी लगया आरोप。
0
0
Report

प्रदेशभर में कल पीटीईटी परीक्षा, कोटा समेत 300 केंद्रों में 1.26 लाख अभ्यर्थी

Jaipur, Rajasthan:कोटाप्रदेश भर में पीटीईटी परीक्षा कल होगी आयोजित परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए जयपुर में बना हाईटेक कमांड सेंटर एआई सॉफ्टवेयर से होगी संवेदनशील केंद्रों की निगरानी प्रदेशभर के 41 जिलों में 300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 8:30 तक मिलेगा एग्जाम सेंटर पर प्रवेश सुबह 9 बजे दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद मिलेगी एंट्री कोटा में 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय करवा रहा परीक्षा का आयोजन
0
0
Report
Advertisement

पीथमपुर में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म: गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक संदीप (पिता संतोष उर्फ शेरू) ने एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ उसके घर में चार से पांच बार दुष्कर्म किया। इस घिनौनी हरकत के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। इस बात का खुलासा 3 जून को हुआ जब पिता ने बेटी का पेट असामान्य रूप से बढ़ा हुआ देखा। अनहोनी की आशंका होने पर जब माता-पिता ने इशारों में पूछताछ की, तो बेटी रोने लगी और पिता द्वारा आरोपी की तस्वीर दिखाए जाने पर उसने इशारों में संदीप की पहचान की। शुरुआत में सामाजिक बदनामी और डर के कारण परिवार शांत रहा, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने 11 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के नाबालिग और दिव्यांग होने के कारण पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को हिरासत में ले लिया है और उसके against भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64(2)(i), 64(2)(f), 64(2)(k) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5(j)(ii)/6, 5(k)/6, 5(L)/6 के तहत मामला दर्ज किया है। वर्तमान में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, और चूंकि वह बोल-सुन नहीं सकती, इसलिए उसका सटीक कानूनी बयान दर्ज कराने के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बाराबंकी में आंधी-तूफान से बिजली पोल गिरा, महिला की दर्दनाक मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, आंधी-तूफान में बिजली का खंभा गिरा, महिला की मौत बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा मजरे इब्राहिमाबाद गांव में शनिवार सुबह तेज आंधी-तूफान के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आरती देवी (35) पत्नी रामराज रावत के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, आंधी के दौरान एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया, जिससे विद्युत पोल टूटकर नीचे आ गिरा। इसी दौरान उसकी चपेट में आने से आरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलका दरोगा विजय यादव ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मोहना विद्युत पावर हाउस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस और बिजली विभाग हादसे के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top