icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134113
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow7 Aug 2024, 08:08 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बारां में धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीद में भीड़, आभूषण बाजार में चहल-पहल

Baran, Rajasthan:बारां में धनतेरस से पहले बाजारों में रौनक, सोने चांदी पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ बारां। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर बारां के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोग घरों से निकलकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बारां शहर के ज्वेलर्स के शोरूमों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई, जहां महिला और पुरुष सोने-चांदी के आभूषण खरीदते दिखाई दिए। ग्राहकों ने नई डिजाइन के आभूषणों में खास रुचि दिखाई। शोरूम संचालकों का कहना है कि धनतेरस को देखते हुए सोने-चांदी के आभूषणों की कई नई वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। इस वर्ष सोने-चांदी के कारोबार में अच्छे व्यापार की पूरी उम्मीद है। दीपावली और धनतेरस के चलते आभूषण बाजार में ग्राहकों की रुचि बनी हुई है। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों में भी उत्साह है।
0
0
Report

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भीड़, शुद्धता से जुड़ी मान्यताएं तेज

Deoghar, Jharkhand:देवघर आज धनतेरस है और धनतेरस को लेकर बाजारों में सोने चांदी के दुकानों के अलावे झाड़ू की दुकानों में काफी भीड़ देखी जा रही है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू खरीदने से घर में सुख शांति समृद्धि और वैभव होता है, जिस वजह से लोग झाड़ू खरीदते हैं। वहीं देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने बताया कि झाड़ू धनतेरस को इसलिए खरीदनी चाहिए क्योंकि धनतेरस के दिन धनवंतरि महाराज जी की पूजा की जाती है और इस काल में ही समुद्र मंथन हुआ था जिसमें अमृत निकला था और अमृत धन्वंतरि जी के पास था और अमृत वही रहेगा जहां साफ सुथरा वातावरण रहे। साफ सफाई के लिए झाड़ू को सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है, इसलिए झाड़ू खरीदा जाता है। इसके अलावा अनाज को साफ करने के लिए जो सूप बनाए जाते हैं उसकी भी आज के दिन खरीदारी की जाती है, उसके पीछे की वजह यही है कि अनाज को साफ सुथरा किया जाता है। वही माता लक्ष्मी के द्वारा भी इससे कृपा बरसती है क्योंकि मां महालक्ष्मी का ही रूप माना जाता है, माता धानी लक्ष्मी है स्वर्णालक्ष्मी है सहित अन्य रूपों में पूजी जाती है। उसके अलावा धान को नापने के लिए पैला का जो उपयोग किया जाता है वह भी लक्ष्मी का रूप ही माना जाता है। इस वजह से आज के दिन शुभ झाड़ू और पहले की पारंपरिक खरीदारी की जाती है।
0
0
Report
Advertisement

पिपरिया के पास सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराया, चालक की मौत

Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती से रिजर्व सवारी लेकर पिपरिया गांव जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, भभुआ सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इस दर्दनाक हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गावती स्टेशन रोड निवासी स्वर्गीय गिरिजा प्रसाद शर्मा के 36 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार शर्मा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पड़ोसी अरविंद कुमार यादव एवं अन्य परिजनों ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंशु कुमार शर्मा पेशे से ऑटो चालक था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दुर्गावती से सीएनजी ऑटो में रिजर्व सवारी बैठाकर उन्हें छोड़ने के लिए पिपरिया गांव जा रहा था। इसी दौरान पिपरिया गांव के पास पहुंचते ही ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा भिड़ी, जिससे अंशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों और ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और कागजी पंचनामा पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, कमाऊ सदस्य के छिन जाने से बेसहारा हुए परिजनों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.
0
0
Report

देवघर के बाजारों में दीपावली के लिए स्वदेशी सजावट और पूजा सामग्री की मांग बढ़ी

Deoghar, Jharkhand:देवघर दीपावली के त्योहार को लेकर देवघर के बाजारों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर लोग अपने घरों को सजाने-संवारने के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासकर घरों की सजावट से जुड़ी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में आकर्षक फूलों की लड़ियां, रंग-बिरंगी सजावटी झालर, भगवान की सुंदर पोशाक और पूजा से जुड़े सामान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ग्राहक स्वदेशी और पारंपरिक सजावटी सामान को अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं चाइनीज सामान की बिक्री में पहले की तुलना में कमी देखी जा रही है। लोग भगवान के लिए आकर्षक वस्त्र, पूजा स्थल की सजावट और घरों को सुंदर बनाने वाले सामान खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होगी।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली पर देवघर मार्केट में मिठाईयों और सजावट वस्तुओं की तेज खरीदारी

Deoghar, Jharkhand:देवघर में दीपावली के अवसर पर बाजार में रौनक दिखने लगती है। घरों के सजावट के सामान से लेकर दीपावली के दिन बनाए गए छोटे घरौंदे में चीनी की बनी छोटी-छोटी हाथी-घोड़े की मिठाइयों की भी बिक्री जोरदार होती है। देवघर मार्केट में भी दीपावली की रौनक देखी जा रही है। घरों के सजावट के सामान बिक रहे हैं, तो दूसरी ओर चीनी की बनी छोटी-छोटी हाथी-घोड़े की मिठाइयां और लावा-बरभुजा की बिक्री हो रही है। दीपावली के दिन रंगोली बनाकर और मिट्टी के बर्तनों में लावा और मिठाइयां रखने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा मानी जाती है, यही वजह है कि लोग इन चीजों की खरीदारी जमकर करते हैं। इस बार बाजार में दुकानदारों को विक्री की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने वृद्ध व्यापारी को टक्कर दी, चालक फरार

Bikaner, Rajasthan:तेज रफ्तार बेकाबू वाहन का कहर, वृद्ध व्यापारी को मारी जोरदार टक्कर हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल बालिका विद्यालय के पास हुआ हादसा व्यापारी को टक्कर मारने के बाद वाहन स्कूल की तारबंदी तोड़कर दीवार में घुसा हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर हुआ फरार स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को नापासर उप जिला अस्पताल पहुंचाया सूचना पर कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की घायल व्यापारी का अस्पताल में उपचार जारी
0
0
Report

फर्रुखाबाद में पहली RMU का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली कटौती से राहत फर्रुखाबाद के सेंट्रल जेल चौराहे पर जिले की पहली रिंग मेन यूनिट (RMU) स्थापित की गई है। यह आधुनिक व्यवस्था आंधी-तूफान या किसी तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफार्मर अथवा फीडर में दिक्कत आने पर बिजली का लोड अपने आप दूसरे फीडर पर स्थानांतरित कर देगी, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या कम होगी और करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में दूसरी RMU ITI क्षेत्र में भी दो से तीन दिनों में स्थापित की जाएगी, जिससे शहर के साथ ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और आने वाली गर्मियों में बिजली कटौती की पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top