icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134118
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow21 Jul 2024, 06:14 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रोहिणी आचार्य के बिहार लौटने पर परिवार ने पटना एयरपोर्ट पर किया स्वागत

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:लंबे समय बाद बिहार लौटीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का पटना एयरपोर्ट पर परिवार ने स्वागत किया। रोहिणी को रिसीव करने के लिए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती एयरपोर्ट पहुंचे। पिता लालू प्रसाद यादव से मिलते ही रोहिणी आचार्य भावुक हो गईं, वहीं मां राबड़ी देवी से मुलाकात के दौरान भी उनकी आंखों में आंसू आ गए। राबड़ी देवी बेटी के आंसू पोंछती नजर आईं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह अपने पिताजी के बुलाने पर बिहार आई हैं और उनकी वापसी को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए वहीं, मीसा भारती ने कहा कि बेटियां बाहर या विदेश से आती हैं तो पूरा परिवार उन्हें एयरपोर्ट लेने जाता है। उन्होंने कहा कि रोहिणी के आने पर यह भावुक पल है। रोहिणी के इस बयान कि पिताजी ने बुलाया है, पर मीसा भारती ने कहा कि इसका जवाब तो पिताजी ही देंगे。
0
0
Report

कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान

Patiala, Punjab:ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਸਨੌਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜੋਲਾ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ ’ਤੇ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਅੰਦਰ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕਾਫੀ ਉਥਲ-ਪੁਥਲ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ ਨਾਲ ਸਹਿਮਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਸੱਤਾ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਅੰਡਰ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੀਆਂ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛੇ ਜਾਣ ’ਤੇ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨੇਤਾ ਹਨ ਅਤੇ ਬਹੁਤ ਵੱਡੇ ਨੇਤਾ ਹਨ।
0
0
Report

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सुपरवाइजरों की बैठक, डिजिटल प्रक्रिया की दी जानकारी

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी स्थित सभागार में गुरुवार को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने उपस्थित सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया, समय-सारणी और जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जनगणना का द्वितीय चरण 16 नवंबर 2026 से 9 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें जाति, वैवाहिक स्थिति, साक्षरता, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा और डिजिटल साक्षरता से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी। जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्वयं जनगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प मिलेगा, जबकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 5 जनवरी की मध्यरात्रि बेघरों की गणना की जाएगी तथा 5 से 9 जनवरी तक रिवीजन राउंड चलेगा। जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कोई भी मकान, परिवार या क्षेत्र जनगणना से छूटने न पाए और न ही किसी की दोहरी गणना हो। बैठक में जनगणना अधिनियम 1948 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति जनगणना संबंधी प्रश्नों का सही उत्तर देने के लिए बाध्य है तथा सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। अधिकारियों ने सुपरवाइजरों से जनगणना कार्य को गंभीरता, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

हिण्डौन में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, 69 टीमों के 340 खिलाड़ी दिखा रहे हुनर, एंकर इंट्रो - प्रारंभिक शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का गुरुवार को हिण्डौन में आगाज हुआ। आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने ध्वजारोहण कर किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावड़ा के तत्वावधान में आयोजित समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों व खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा रहे। समारोह को नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि दिलीप चतुर्वेदी व उपसभापति विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया, जबकि सीबीईओ कमलेश शुक्ला ने प्रतिवेदन रखा। आयोजन समिति ने अतिथियों का शॉल व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। खेल संयोजक मुकेश चंद शर्मा व मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि स्पर्धा में छात्र वर्ग की 37 व छात्रा वर्ग की 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रदेश भर के 35 से अधिक जिलों से पहुंचे कुल 340 खिलाड़ी टेबल टेनिस बोर्ड पर अपना दमखम और प्रतिभा दिखा रहे हैं। पारदर्शी व निष्पक्ष खेल संचालन के लिए शिक्षा निदेशालय बीकानेर से 60 आधिकारिक निर्णायक और चयनकर्ता नियुक्त किए गए हैं। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए 30 प्रधानाचार्य, 15 व्याख्याता, 50 अध्यापक और 30 स्थानीय स्टाफ सहित कुल 125 कार्मिक मैदान में मुस्तैद हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग दिया।
0
0
Report

दिल्ली DU छात्राओं की सुरक्षा पर बहस: लड़कों के संस्कार से ही महिलाएं सुरक्षित

New Delhi, Delhi:दिल्ली मे DU छात्राएं महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खडे कर रही है दिल्ली मे दूर राज्यों से आई पढ़ने के लिऐ DU की छात्राएं बोली बेटों को रोकना होगा महिलाए तभी सुरक्षित महसूस करेगी ZEE मीडिया देश की बेटी DU छात्राओं ने खुल कर अपने विचार रखे महिला सुरक्षा को लेकर लोकेशन दिल्ली एंकर राजधानी दिल्ली में हाल में सामने आए महिला अपराध और दुष्कर्म के मामलों ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसकी चर्चा घर घर हो रही है इसी गंभीर बन चुके मुद्दे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैत्रेयी कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया मुख्यमंत्री ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा के नाम पर उनकी आज़ादी पर पाबंदियां लगाने के बजाय समाज को लड़कों को भी सम्मान जिम्मेदारी और सही व्यवहार की सीख देनी होगी उन्होंने यह भी कहा कि गलत हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए मुख्यमंत्री के इस संवाद के बाद ZEE मीडिया संवाददाता शरद भारद्वाज ने DU मे पढ़ने वाली छात्राओं से भी बात की और जानने की कोशिश की कि महिला सुरक्षा, लड़कों की परवरिश और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर आखिर छात्राओं की क्या राय रखती है ZEE मीडिया से छात्राएं खुली बोली सिर्फ लड़कियों पर पाबंदियां लगाने से महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है और मुख्यमंत्री की ‘लड़कों को संस्कार सिखाने’ वाली बात पर छात्राओं बोली बेटे को संस्कार घर दे सभी सोच बदले तभी महिलाए सुरक्षित महसूस करेगी
0
0
Report
Advertisement

नीमच में जमीन विवाद पर कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

Neemuch, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के नीमच जिले के बरूखेड़ा रोड क्षेत्र में जमीन और गेट निर्माण के विवाद को लेकर कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। करीब 10 से 15 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है। परशुराम गृह निर्माण साख संस्था के सदस्य पंडित राधेश्याम उपाध्याय के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन कॉलोनी के मुख्य द्वार निर्माण के लिए भूमिपूजन कर गड्ढा खोदा गया था। आरोप है कि रात के समय विरोधी पक्ष ने गड्ढा भरकर वहां पिलर गाड़ दिए और लोहे की गुमटी रख दी। आज जब संस्था के लोग बातचीत करने और मौके का मुआयना करने पहुंचे, तो विरोधी पक्ष के 10 से 15 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में कांग्रेस नेता ओम शर्मा के सिर, सीने और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती भी अस्पताल पहुंचे। संस्था के सदस्यों के अनुसार, इस जमीन का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है और दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से हमलावरों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही नीमच सिटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुवे दो आरोपियों को राउंडअप कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

आगरा में ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन, समाज का बहिष्कार चेतावनी

Agra, Uttar Pradesh:आरा ब्रेकिंग आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन का मामला कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मथुर वैश्य महासभा आई ज्ञानेश कुमार के समर्थन में आगरा में माथुर वैश्य महासभा ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में निकाला मार्च सैंकड़ों की संख्या में माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने निकाला मार्च कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार के पैतृק आवास पर इस तरह का कृत्य निंदनीय 88 साल के बुजुर्ग माता पिता के घर पर ऐसा प्रदर्शन अशोभनी/समाज अगर बुजुर्ग माता पिता को हो जाता कुछ तो कौन होता जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर है नाराजगी तो उनके दिल्ली आवास पर करते प्रदर्शन अगर कांग्रेस या अन्य किसी विपक्षी ने इस तरह का फिर किया प्रदर्शन तो समाज करेगा ऐसी पार्टियों का बहिष्कार बाइट वीरेंद्र गुप्ता/प्रशासनिक मंत्री माथुर वैश्य समाज(सफेद कुर्ता) बाइट मुकेश गुप्ता/राष्ट्रीय अध्यक्ष माथुर वैश्य महासभा(काला कुर्ता)
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर के पचपेड़वा में पानी भरी सड़क पर विवाद, पांच लोग भिड़े, वीडियो वायरल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के पचपेड़वा में सड़क पर भरे पानी को लेकर विवाद, 2 महिलाओं समेत 5 लोग भिड़े; लोहे की वस्तु से हमला करने का वीडियो वायरल बलरामपुर के पचपेड़वा क्षेत्र में सड़क किनारे भरे पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना का करीब 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाओं समेत पांच लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे बाइक सवार ने पानी भरे होने के कारण टेंपो चालक से वाहन धीरे और संभलकर चलाने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी。 वायरल वीडियो में एक युवक को कुछ लोग घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। युवक भी बचाव में मारपीट करता दिखाई देता है। इसी दौरान एक अन्य युवक बीच-बचाव करने पहुंचता है। वीडियो में एक युवक ई-रिक्शा से लोहे जैसी वस्तु निकालकर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। घटना के दौरान आसपास काफी लोग मौजूद थे। कुछ लोग मौके पर खड़े होकर पूरी घटना देखते रहे। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मारपीट की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.
0
0
Report

गोंडा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदुआ तरहर ग्राम पंचायत के भुईरा गांव में आज गुरुवार देर शाम उसे समय हड़कंप मच गया। जब गांव से कुछ ही दूरी पर स्कूल से छुट्टी होने के बाद गर्मी होने के कारण टेढ़ी में नहाने गए दो लड़के और एक लड़की एक-एक कर पैर फिसलने के कारण तीनों गहरे पानी में डूब गए। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत करके एक बच्ची जिसका नाम लल्ली है उसे बचा लिया गया है जबकि दो बच्चों की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान 10 वर्षीय सम्राट पुत्र जसवीर सिंह और 12 वर्षीय राहुल पुत्र राम कैलाश के रूप में हुई है। दोनों मृतक बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि सुरक्षित बचाई गई बच्ची का प्राथमिक उपचार देहात कोतवाली पुलिस द्वारा कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ नगर योगेंद्र सिंह, सदर तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है जहां पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के भदुआ तरहर ग्राम पंचायत के भुईरा से डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त की वहां की टेढ़ी नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए हैं। तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर एक बच्ची लल्ली देवी को बचा लिया गया है जबकि दो बच्चों की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान 10 वर्षीय सम्राट पुत्र जसवीर सिंह और 12 वर्षीय राहुल पुत्र राम कैलाश सिंह की डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पीएम के लिए भेज दिया गया है पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
0
0
Report

पी.डी.ए. पंचायत एवं स्वजन संवाद कार्यक्रम में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम।

FKFirasat KhanFollow11m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर:समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पी.डी.ए. पंचायत एवं स्वजन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वजन एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, पी.डी.ए. की भागीदारी, संगठन की मजबूती तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री मा. रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी पर आधारित है। पी.डी.ए. की अवधारणा समाज के सभी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री धर्मेश गंगवार ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं स्वजनों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार “राजू” अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी समाजवादी पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा देती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर युवाओं, किसानों, मजदूरों, छात्रों और समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जनता के मुद्दों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच रहने और पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाने की अपील की।पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार ने कहा कि पी.डी.ए. की अवधारणा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की बात करती है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार जनता के बीच सक्रिय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के कई आवेदक प्रत्याशियों ने भी अपने विचार रखे।अजय भारती ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सामाजिक न्याय और पी.डी.ए. की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।अशोक राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव और बूथ स्तर पर लगातार संवाद और संपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता है,दयाशंकर पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के क
0
0
Report
Advertisement

कैट गैंग ने ट्यूबवेल केबल चोरी करके पकड़ा गया; तीन गिरफ्तार

Shamli, Uttar Pradesh:शामली, कैराना पुलिस ने ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से तमंचा-कारतूस, छुरी, प्लास, मोटरसाइकिल और 17 किलो 250 ग्राम जली हुई बिजली की केबल बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजत निवासी कच्ची गढ़ी, विकास निवासी कच्ची गढ़ी और आरिस निवासी आलकलां, कैराना के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने झिंझाना क्षेत्र के लपराना और पीरखेड़ा, शामली क्षेत्र के बलवा, कुड़ाना और लाख गांव के जंगलों से भी ट्यूबवेलों की केबल चोरी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय ट्यूबवेलों को निशाना बनाते थे तथा चोरी की गई केबल को जलाकर उसमें से तांबा अलग किया जाता था, जिसे कबाड़ियों को बेच दिया जाता था. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया. एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.
0
0
Report

राहुल गांधी का दौरा: नक्सल समस्या को लेकर राजनीतिक टूरिज्म पर हमला

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी ने बालाघाट में वही किया जिसकी उमीद थी *वो बेहद अगंभीर थे* *राहुल गांधी का दौरा नाटकीय था* *घटना के 3 महीने बाद राहुल का पॉलिटिकल टूरिज्म* उन्होंने साबित किया कि वो उसी कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं जिसके काम में नक्सलवाद को सबसे ज्यादा बढ़ावा मिला UPA काल में नक्सलवाद खूब फला फूला है मध्यप्रदेश में नक्सलियों ने दिग्विजय सरकार के गृहमंत्री को घर में घुसकर मारा डाला था राहुल गांधी को प्रधानमंत्री जी को नक्सलमुक्त करने के लिए धन्यवाद करना चाहिए पीएम मोदी, अमित शाह और मोहन यादव जी ने नक्सलमुक्त इसलिए करने का प्रयास किया था ताकि बुनियादी सुविधाएं वहां तक पहुंच सके बैगा, भारिया सहरिया के लिए पीएम जनमन योजना काम कर रही है जहां लाल झंडे लहराते थे वहां 4G 5G नेटवर्क के टावर लग रहे हैं बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रहीं हैं वहां नए आंगनवाड़ी केंद्र खोले गए प्राइमरी स्वस्थ केंद्र का उन्नयन किया जा रहा है 45 हजार महिलाओं बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है राहुल गांधी ने एक शब्द भी नहीं निकाला जिनके पास समस्याओं को समाधान नहीं होता वो खुद समस्या होते हैं उनके शासन काल में पशुपतिनाथ से तिरुपति तक रेड कॉरिडोर था जिस पार्टी ने ये खत्म किया आप वहां उसी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं कांग्रेस शासन काल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था आज लोग कहते हैं कई मामलों में मध्यप्रदेश नंबर 1 राज्य है शिक्षा, स्वस्थ, नेटवर्क सुदूर इलाकों में पहुंचने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी आप नेता प्रतिपक्ष हैं अपनी भूमिका निभाना चाहिए आपने कहा इस मुद्दे को लोकसभा में ले जाएंगे सब जानते हैं जब से राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं तब से लोकसभा चल नहीं पा रही डिबेट नहीं हो पा रहे लोकसभा में अपने लाडली बहना योजना पर सवाल खड़े किए आप ये बताए किसने ये योजना शुरू की मध्यप्रदेश की जनता 2003 के पहले का प्रदेश भूली नहीं है आपकी सरकार बनेगी ये ख्याल छोड़ दीजिए घटना का 3 महीने बाद आप पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए आ रहे हैं घटना के बाद खुद मुख्यमंत्री वहां पहुंचे हमने मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर तत्काल स्थापित किया अगर आप संवेदनशील थे तो घटना के तुरंत बाद पहुंचना चाहिए था राहुल गांधी का दौरा नाटकीय था
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top